रिलीज से पहले ही फिल्म ने लागत के 70% वसूले:80 करोड़ में बिके अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ के नॉन-थिएट्रिकल राइट्स

[ad_1]


अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ 2026 की चर्चित रिलीज में शामिल है। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। हाल ही में खबर आई थी कि सोनी नेटवर्क ने फिल्म के सैटेलाइट, डिजिटल और म्यूजिक राइट्स हासिल कर लिए हैं। अब एक नई जानकारी सामने आई है कि इस फिल्म के नॉन-थिएट्रिकल राइट्स 80 करोड़ रुपए की बड़ी रकम में बेचे गए हैं। सूत्रों के अनुसार फिल्म को लेकर बाजार में उत्साह था और कई प्लेटफॉर्म्स इसे खरीदने की होड़ में थे। हालांकि सबसे ऊंची बोली सोनी नेटवर्क की रही, जिसने 80 करोड़ रुपए में सैटेलाइट, डिजिटल और म्यूजिक राइट्स अपने नाम किए। इस डील के साथ ही फिल्म की टीम अपनी लागत का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा पहले ही वसूल कर चुकी है। अगस्त में रिलीज की तैयारी फिल्म की रिलीज अगस्त महीने में हो सकती है। मेकर्स इसे किसी बड़ी टक्कर से बचाते हुए सोलो रिलीज देना चाहते हैं, ताकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर साफ रन मिल सके।’ फिल्म को केवीएन प्रोडक्शन्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में मोहनलाल कैमियो रोल में नजर आएंगे। बता दें कि अक्षय और सैफ की जोड़ी 17 साल बाद प्रियदर्शन की फिल्म के साथ फिर से बड़े परदे पर वापस आ रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *