टोंक में 2 लाख की स्मैक के साथ तस्कर पकड़ा:पार्क के पास बेचने की फिराक में था; 10 हजार रुपए और 2 फोन जब्त

[ad_1]


टोंक जिला स्पेशल टीम ने थाना कोतवाली क्षेत्र के धन्ना तलाई पार्क के सामने छापामार कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध मादक पदार्थ स्मैक बेचते हुए गिरफ्तार किया है। टीम ने उसके पास से 2 लाख रुपए की लागत की 10 ग्राम स्मैक, खरीद-फरोख्त के 10 हजार 700 रुपए, 2 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जिला स्पेशल टीम प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि महिला अपराध अनुसन्धान सेल टोंक के ASP कमल मीणा, टोंक डीएसपी मृत्युन्जय मिश्रा के सुपरविजन में गठित टीम ने कोतवाली क्षेत्र में धन्ना तलाई पार्क के सामने छापा मार कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध मादक पदार्थ स्मैक बेचते हुए पकड़ा। 2 लाख की स्मैक पकड़ी आरोपी के कब्जे से करीब 2 लाख रुपए कीमत की 10 ग्राम स्मैक, 2 मोबाइल और 10,700 रुपए खरीद फरोख्त के जब्त किए हैं। पुलिस थाना कोतवाली पर आरोपी तोहीद (26) पुत्र बसीर निवासी गैस गोदाम पीछे धन्ना तलाई टोंक थाना कोतवाली के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि टोंक शहर में हो रही लगातार नशे की सप्लाई को डीएसटी टीम टोंक द्वारा लगातार तोड़ने का प्रयास जारी है। इस कार्रवाई में हैड कांस्टेबल शरीफ मोहम्मद, कांस्टेबल शिवपाल, कांस्टेबल प्रधान, रकमकेश, राधाकिशन, राजेशकुमार आदि मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *