कोटा के केशवपुरा में बच्चे को उठाने की कोशिश:घर में घुसकर बच्चे का हाथ पकड़ा, मां की सूझबूझ से टला हादसा

[ad_1]


कोटा शहर के केशवपुरा सेक्टर-7 इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुसकर छोटे बच्चे को उठाकर ले जाने की कोशिश करता हुआ नजर आया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार, केशवपुरा सेक्टर-7 स्थित एक मकान में किरायेदार परिवार रहता है। आरोप है कि एक अज्ञात व्यक्ति घर के पिछले हिस्से से अंदर घुस आया। उस समय घर में छोटे बच्चे मौजूद थे। बताया जा रहा है कि आरोपी ने एक बच्चे का हाथ पकड़कर उसे अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। बच्चे के शोर मचाने पर किरायेदार भी चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर बच्चे की मां तुरंत मौके पर पहुंची। मां को सामने आता देख आरोपी घबरा गया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद घबराई मां ने दरवाजा बंद किया और शोर मचाया। आसपास के लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही महावीर नगर थाना पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। बच्चे के ताऊ राहुल साहू ने बताया कि उस समय घर पर कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था, जिसका फायदा उठाकर आरोपी घर में घुसा। स्थानीय लोगों ने शहर में बढ़ती ऐसी घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। डीएसपी मनीष शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि एक-दो दिनों से इस तरह की अफवाहें भी चल रही है सोशल मीडिया पर हो सकता है कि यह अफवाह हो।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *