कोटपूतली में रामनवमी पर निकलेगी ध्वज यात्रा:विश्व हिंदू परिषद ने बैठक कर तैयारी पर की चर्चा, 29 मार्च को शोभायात्रा से होगी उत्सव की शुरूआत
[ad_1]
![]()
कोटपूतली में विश्व हिंदू परिषद् (विहिप) की एक बैठक लक्ष्मीनारायण मंदिर में नगर अध्यक्ष रोहिताश सैनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में होली और रामनवमी पर्व की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया, जिसमें मुख्य रूप से 29 मार्च को मनाए जाने वाले रामनवमी उत्सव की रूपरेखा तय की गई। 29 मार्च को मनाई जाएगी रामनवमी नगर मंत्री तूफान सोनी ने बताया- परिषद द्वारा 29 मार्च को रामनवमी उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर भगवान श्रीराम की शोभायात्रा के साथ श्रीराम ध्वज यात्रा और कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। समारोह और शोभायात्रा के सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बैठक के दौरान परिषद की नगर कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। हुकुमचंद गुप्ता को सह सेवा प्रमुख, बाबूलाल सैनी को संपर्क प्रमुख और विष्णु कुमार को धर्मयात्रा प्रमुख का दायित्व सौंपा गया है। अध्यक्ष रोहिताश सैनी ने परिषद से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। बैठक में ये रहे मौजूद इस मौके पर जिला मंत्री महावीर सिंह, सहमंत्री एडवोकेट शिवकुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष नेमीचंद हिंदू, प्रचार प्रमुख धर्मवीर कुमावत, मिलन प्रमुख नरेंद्र हिंदू, नगर उपाध्यक्ष अमरजीत सोनी, गौरक्षा प्रमुख अमित सैनी, संदीप सैनी, बजरंग दल सह संयोजक ऋषिराज माथुर, दिनेश सैनी और रिंकू लखेरा सहित कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
[ad_2]
Source link
