ईरान में लापता हुआ राजस्थान का युवक:मर्चेंट नेवी में काम करने गया था, सैलेरी के चक्कर में अटका रहा

[ad_1]


राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बर्डोद के पास अजमेरीपुर गांव का युवक 7 दिन से ईरान में लापता है। तीन दिन से ईरान में बमबारी से बुरे हाल हैं। काफी लागों की मौत हो चुकी है। जिसके कारण अजमेरीपुर गांव के युवक नवीन की मां और भाई-बहन चिंता में हैं। नवीन के पिता उमराव चौधरी की 5 साल पहले कैंसर से मौत हो चुकी है। छोटा भाई जयपुर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। नवीन करीब 6 महीने पहले ईरान में एजेंट के जरिए मर्चेंट नेवी में गया था। इसके लिए एजेंट को ढाई लाख रुपए दिए थे। नवीन के दोस्त गजानंद चौधरी ने बताया- ईरान में एक बार पहले भी हालत बिगड़ गए थे। तभी से नवीन वापस आने की सोच रहा था। लेकिन वह दो कारणों से वापस नहीं लौट पाया। एक तो जिस कंपनी में नौकरी करने गया, उससे एक साल का एग्रीमेंट था। एक साल पहले वापस लौटने पर वेतन नहीं मिलने का डर था। दूसरा अभी कुछ दिनों से वहां कई तरह की व्यवस्थाएं गड़बड़ा गई थीं। इसके कारण वापस नहीं आ सका। अब 7 दिनों से उसका कोई संपर्क नहीं है। असल में ईरान-इजराइल के बीच में तीन दिनों से बमबारी है। इससे पहले से उससे संपर्क नहीं है। जिसके कारण गांव में नवीन की मां भागली देवी, उसका भाई व बहिन चिंता में है। जिन्होंने दूतावास से भी संपर्क करने का प्रयास किया है। लेकिन कोई संपर्क नहीं हो सका। एक महीन से वेतन नहीं मिल रहा था नवीन के दोस्त गजानंद चौधरी ने बताया कि वह वापस भारत आना चाह रहा था। परिवार को कुछ दिन पहले ही बता दिया था कि यहां के हालत ठीक नहीं है। उसे वापस आना है। लेकिन सैलेरी के चक्कर में नहीं आ सका। असल में अभी उसे एक महीने का वेतन भी नहीं मिला था। पूरी सैलेरी एक साथ मिलती। जिसके कारण वह रुका रहा। अब लापता है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *