Hardik Pandya; IND Vs WI T20 World Cup LIVE Score Update; Suryakumar Yadav Abhishek Sharma
[ad_1]
- Hindi News
- Sports
- Cricket
- Hardik Pandya; IND Vs WI T20 World Cup LIVE Score Update; Suryakumar Yadav Abhishek Sharma | Jasprit Bumrah
स्पोर्ट्स डेस्क27 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

टी-20 वर्ल्ड कप का आखिरी सुपर-8 मैच आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने जा रहे इस मैच का टॉस 6:30 बजे होगा। कोलकाता में दोनों टीमें 4 बार आमने-सामने आई हैं और सभी मुकाबले भारत ने जीते हैं। वर्ल्ड कप में यहां दोनों का यह पहला मुकाबला होगा।
यह मुकाबला क्वार्टर फाइनल जैसा ही होगा। इसे जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा। दोनों टीमों के पास 2-2 अंक हैं। ऐसे में यह मैच निर्णायक होगा।
वेस्टइंडीज की टीम कोलकाता में भारत कभी नहीं हरा सकी है। उसने यहां पर इस वर्ल्ड कप में अपने सभी मैच जीते हैं। यह वही मैदान है कि जहां वेस्टइंडीज ने 2016 में इंग्लैंड को हराकर अपना दूसरा टाइटल जीता था।

विंडीज ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीता था।
वर्ल्ड कप मुकाबलों में वेस्टइंडीज आगे
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 30 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें भारत का पलड़ा भारी रहा है। टीम इंडिया ने 19 मैच जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज को 10 जीत मिली हैं। एक मुकाबला नो रिजल्ट रहा है।
हालांकि टी-20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड बेहतर है। दोनों टीमें वर्ल्ड कप में 4 बार भिड़ी हैं, जिनमें से 3 मैच विंडीज ने जीते और भारत को सिर्फ एक जीत मिली। दोनों का आखिरी बार सामना 2016 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हुआ था, जब वेस्टइंडीज ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर भारत को बाहर कर दिया था।
भारत ने कोलकाता में अब तक एक वर्ल्ड कप मैच खेला है और उसमें जीत हासिल की थी। वहीं वेस्टइंडीज ने यहां 3 वर्ल्ड कप मैच खेले हैं और तीनों में जीत दर्ज की है। इनमें 2016 फाइनल भी शामिल है, जब वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर खिताब जीता था।

ईशान किशन भारत के टॉप बैटर
ईशान किशन ने टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 6 मैचों में 186.08 के स्ट्राइक रेट से 214 रन बनाए। एक पारी में उनका बेस्ट 77 रन रहा। वहीं, गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती टीम के लिए टॉप विकेट टेकर रहे। उन्होंने 6 मैचों में 7.2 की इकोनॅामी से रन खर्च करते हुए 11 विकेट हासिल किए।

मोती वेस्टइंडीज के लिए टॉप विकेट टेकर
वेस्टइंडीज के लिए शिमरोन हेटमायर ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 6 मैचों में 182.64 स्ट्राइक रेट से 221 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 85 रन रहा। वहीं, गुडाकेश मोती वेस्टइंडीज के लिए टॉप विकेट टेकर रहे। उन्होंने 6 मैचों में 7.75 की इकोनॅामी से 10 विकेट लिए।

पिच रिपोर्ट और रिकॉर्ड
ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजो के लिए मददगार मानी जाती है, इसलिए यहां हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा रही है। पिच क्यूरेटर सुजान मुखर्जी ने कहा कि सौरव गांगुली पिच की तैयारी देखकर संतुष्ट नजर आए। यही पिच इस वर्ल्ड कप के दूसरे मैच में भी इस्तेमाल हुई थी।
मुखर्जी ने बताया कि यह पारंपरिक ईडन गार्डन्स विकेट है, जहां आमतौर पर अच्छे रन बनते हैं, लेकिन गेंदबाजों खासकर स्पिनर्स को भी थोड़ी मदद मिल जाती है। शाम के मैच में ओस (ड्यू) आने की संभावना है।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच सुपर आठ का मुकाबला उसी पिच पर होगा जिस पर इस वर्ल्ड कप का दूसरा मैच खेला गया था, जिसमें स्कॉटलैंड की टीम ने इटली के खिलाफ मैच में 200 से ज्यादा रन का स्कोर बनाया था।
- यहां अब तक 17 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 9 और टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने 8 मैच जीते हैं। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 207/4 है, जो स्कॉटलैंड ने इटली के खिलाफ बनाया था।
- इस वर्ल्ड कप में यहां अब तक 5 मैच खेले गए हैं। 4 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। 1 मैच चेज करने वाली टीम ने जीता है। 2 मैच दिन में और 3 डे-नाइट मुकाबले हुए। डे-नाइट मैचों में भी 3 में से 2 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते।
कोलकाता में बारिश की संभावना नहीं
कोलकाता में मौसम पूरी तरह साफ है। 1 मार्च को मैच की शुरुआत शाम 7 बजे होगी। इस दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। आज शाम कोलकाता में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
वेस्टइंडीज एक बदलाव संभव
वेस्टंडीज की टीम में एक बदलाव हो सकता है, रोस्टन चेज की जगह अकील हुसैन की एंट्री हो सकती है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ चेज ने 4 ओवर में 46 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।
वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज/अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती और शमर जोसेफ।
कहां देख सकते हैं मैच?
इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं।
—————————————
क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज
क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
———————————————
टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
पाकिस्तान जीतकर भी टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर; श्रीलंका को 5 रन से हराया

पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है। उसने शनिवार को अपने आखिरी सुपर-8 मैच में श्रीलंका को 5 रन से हराया, लेकिन टीम टॉप-4 में जगह नहीं बना सकी। इस नतीजे से न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच गई है। पढ़ें पूरी खबर…
[ad_2]
Source link

