Namdev Samaj organized a procession in Pali, January 23, 2026


पाली में शुक्रवार को नामदेव समाज की ओर से निकाली गई शोभायात्रा में शामिल नामदेव समाज की महिलाएं।

पाली नामदेव हिन्दू छीपा समाज की ओर से शुक्रवार को शहर में शोभायात्रा निकाली गई। श्याम मंदिर, प्यारा चौक से ठाकुरजी एवं संत शिरोमणि नामदेव की आरती के बाद शोभायात्रा रवाना हुई। हाथ में ध्वजा थामें बालिकाएं शोभायात्रा की अगुवाई करते हुए चल रही थी। सजे-ध

.

पाली में शुक्रवार को नामदेव समाज की ओर से निकाली गई शोभायात्रा में शामिल नामदेव समाज के लोग।

पाली में शुक्रवार को नामदेव समाज की ओर से निकाली गई शोभायात्रा में शामिल नामदेव समाज के लोग।

महिला मंडल व युवाओं की सक्रिय भागीदारी महिला मंडल अध्यक्ष विमला भाटी के नेतृत्व में महिलाओं ने कलश यात्रा निकालते हुए संत नामदेव का गुणगान किया। शोभायात्रा के बाद पिंजारा गोशाला मैदान में समाज बंधुओं द्वारा गोमाता को चारा एवं लापसी खिलाई गई।

सम्मान समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्मान समारोह में अतिथियों ने चित्रकला, रंगोली एवं एक मिनट डांस प्रतियोगिता के श्रेष्ठ प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पाली समाज के विनोद कुमार चौहान एवं प्रदीप चौहान परिवार की ओर से नामदेव पंचांग कैलेंडर का विमोचन किया गया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की बोलियां बढ़-चढ़कर लगाई गई। सभी भामाशाहों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में श्री नामदेव सेवा समिति, सूरत द्वारा भजन-कीर्तन एवं नामदेव कथा समिति द्वारा धार्मिक प्रस्तुतियां दी गईं। सूरत से आए गौभक्त जगदीश परिहार का विशेष स्वागत किया गया।

यह लोग रहे मौजूद कार्यक्रम में युवा समिति अध्यक्ष सिद्धार्थ भाटी, समाज अध्यक्ष चम्पालाल भाटी, राजा बाबू राठौड़, प्रदीप चौहान, भगवान गेहलोत, हेमंत पाटनेचा, गिरधारी टांडी, राजेश पाटनेचा, ब्रजमोहन गेहलोत, लक्ष्मण डुंगरी, मनोहर भाटी, यशवंत मेडतवाल, लोकेश परमार, अशोक राठौड़, प्रवीण भाटी, प्रवीण राठौड़, सज्जन देवड़ा, भंवर परिहार, नारायण सोलंकी, बाबूलाल सोलंकी, महिला मंडल अध्यक्ष विमला भाटी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *