Navjot Singh Sidhu Targets Badal Family During Manali & Pir Panjal Visit With Daughter | नवजोत सिद्धू बोले- बादल इन हिमाचल: बादल सिंह जी यहां पहुंच गए, गुरू कमाल हो गई; मनाली में घूमने का VIDEO शेयर किया – Ludhiana News


हिमाचल के पीर पंजाल माउंटेन एरिया में बेटी संग पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू स्थानीय लड़की से बात करते हुए।

पूर्व क्रिकेटर व पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अपनी बेटी के साथ मनाली व पीरपंजाल माउंटेन एरिया में घूम रहे हैं। सिद्धू ने पीर पंजाब माउंटेन एरिया में भी पंजाब के बादल परिवार की जमीन ढूंढ ली। सिद्धू ने वहां एक स्थानीय

.

नवजोत सिंह सिद्धू ने स्थानीय लड़की से हुई बातचीत का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सिद्धू ने इस वीडियो के जरिए बादल परिवार को घेरा है और कहा है कि पंजाब के बादल सिंह हिमाचल भी पहुंच गए। सिद्धू ने एक पंजाबी कहावत चुप्पो गन्ने, घड़े ते कौला के जरिए भी बादलों पर व्यंग्य किया। सिद्धू का कहना है कि बादलों ने यहां भी अपना काम फिट कर दिया।

नवजोत सिंह सिद्धू अपनी बेटी के साथ हिमाचल की वादियों में घूम रहे हैं। बेटी के साथ उन्होंने दो वीडियो शेयर किए हैं। एक वीडियो मनाली के किसी होटल के लॉन का है जबकि दूसरा वीडियो पीर पंजाल पर्वत श्रेणी का है। दोनों वीडियो में वो अपनी बेटी के साथ हंसी मजाक करते हुए नजर आए।

हिमाचल के पीर पंजाल माउंटेन एरिया में नवजोत सिंह सिद्धू अपनी बेटी के साथ।

हिमाचल के पीर पंजाल माउंटेन एरिया में नवजोत सिंह सिद्धू अपनी बेटी के साथ।

नवजोत सिंह सिद्धू और स्थानीय लड़की में हुई बातचीत:

नवजोत सिंह सिद्धू: बेटा ये जो घर हैं जो घोड़े हैं ये जमीन है। यहां पर भी खरीददारी होती है। स्थानीय लड़की: हां जी सर, ये जमीन बिक चुकी है

सिदधू: बाहर वाले तो यहां खरीद नहीं सकते। लड़की: ये जमीन बादल सिंह ने खरीदी है।

सिद्धू: बादल सिंह पंजाब वाले। लड़की: हांजी सर।

सिद्धू : ये रास्ता आ रहा है जो मतलब पहले से बना है। लड़की: ये रास्ता बहुत पुराना था। अंग्रेजों के जमाने का। ये बंद हो गया था। ब्रिज टूट गया था और 30-40 साल से बंद ही था। बादल सिंह ने जब ये जमीन ली तो उन्होंने रास्ता भी बना दिया, ब्रिज भी लगा दिया और अब रोड भी बना रहे हैं।

सिद्धू: मुझे ये बता बेटा बादल सिंह यहां चलकर पहुंचे कैसे, मैं तो इस बात से हैरान हूं। लड़की: उनके साथ पांच छह लोग थे जो उनको लेकर आए थे।

सिद्धू: इस ट्रैक पर। लड़की: जी सर

सिद्धू: पकड़ पकड़कर लाए होंगे। लड़की: जी सर।

सिद्धू : कुर्सी भी होगी साथ में। बादल सिंह जी यहां पहुंच गए। गुरु, कमाल हो गई। ले भई चुप्पो गन्ने, घड़े ते कौला, बादल सिंह इन हिमाचल प्रदेश, चलो बेटा।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर दो घंटे में 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 20.5K लोग इसे लाइक कर चुके हैं।

(हालांकि यह जमीन बादल परिवार की है, इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं है।)

मनाली में अपनी बेटी के साथ कॉमेडी करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू।

मनाली में अपनी बेटी के साथ कॉमेडी करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू।

बेटी के साथ वीडियो किया शेयर 6.8M देख चुके नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी बेटी के साथ मनाली का एक कॉमेडी वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सिद्धू की बेटी उन्हें कहती है कि पापा एक शेर सुनाओ, जिस पर सिद्धू कहते हैं कि तेरे पर। सिद्धू की बेटी के साथ एक लड़की और खड़ी है तो वो कहती कि हम दोनों पर। उसके बाद सिद्धू मजाकिया अंदाज में कहते हैं। झल्लिए जे तेरियां अक्खां विच ऐह जा कज्जल ना हुंदा, मैं भी तुहाडे पीछे खज्जल न हुंदा। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 24 घंटे में 6.8M लोग इसे देख चुके हैं और 1.93 लाख लोग इसे लाइक कर चुके हैं।

सियासी पारा बढ़ाकर मनाली पहुंचे सिद्धू नवजोत सिद्धू की डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने बयानबाजी करके पंजाब में सियासी पारा बढ़ाया हुआ है। यहां तक कि पंजाब के कांग्रेस नेताओं पर टिकट बेचने के आरोप के साथ 500 करोड़ की अटैची से CM बनने के बयान से वह हाईकमान तक को मुश्किल में डाल चुके हैं। इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें सस्पेंड कर दिया। हालांकि नवजोत कौर रुकी नहीं और अब भाजपा से नजदीकी बढ़ा रही हैं।

उन्होंने दिल्ली जाकर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तारीफ की। इसके उलट अब नवजोत सिंह सिद्धू अपनी बेटी के साथ हिमाचल की वादियों में नया साल मनाने पहुंचे हैं। नवजोत कौर सिद्धू रोज सरकार व अलग-अलग दलों के नेताओं पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर रही हैं तो वहीं सिद्धू सोशल मीडिया पर मस्ती के वीडियो शेयर करके अपने विरोधियों को चिढ़ा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *