प्रदेश में अब जन आधारकार्ड भारत सरकार के डिजीलॉकर पर भी उपलब्ध करा दिया गया है। आमजन सरकारी सेवाओं का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन ही जनआधार उपलब्ध करवा पाएंगे। उन्हें अब हार्ड कॉपी रखने की आवश्यकता नहीं, डिजीलॉकर में उपलब्ध दस्तावेज असली दस्तावेजों के बरा
.
आयोजना सचिव एवं जन आधार प्राधिकरण के महानिदेशक डा. रवि कुमार सुरपुर ने बताया कि अब लोगों से दस्तावेज मांगे जाने पर वे डिजीलॉकर से ही जन आधार डिजीटल फार्मेट पर उपलब्ध करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह कागज रहित प्रक्रिया को आगे बढ़ाने वाला है। वहीं, यह प्रशासनिक कार्य में लगने वाले समय को भी कम करता है।
डिजीलॉकर पर कार्ड डाउनलोड की प्रक्रिया सबसे पहले अपना जन आधार नम्बर दर्ज करने के बाद कार्ड में उपलब्ध अपनी मेम्बर आईडी दर्ज कीजिए। इसके बाद ओटीपी भेजने वाले बटन पर क्लिक करना होगा। जनआधार में दर्ज मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करने के बाद कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।
200 से भी अधिक सरकारी योजनाएं जन आधार के माध्यम से
जन आधार प्राधिकरण के निदेशक निर्मल कुमार सेठी के अनुसार जन आधार के माध्यम से ही लोगों को राज्य सरकार की 200 से भी अधिक योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिया जा रहा है। जन आधार प्रदेश का एक पारिवारिक डेटाबेस है।
राज्य में सभी लाभ जन आधार के माध्यम से देय है। इसके साथ ही जन आधार कार्ड को व्यक्तिगत,उनके पते और रिश्तों की पहचान के रूप में भी मान्यता प्राप्त है। यह इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय की एक प्रमुख पहल है। डिजिलॉकर का उद्देश्य नागरिकों का डिजिटल सशक्तिकरण और महत्वपूर्ण दस्तावेज कभी भी,कहीं भी की अवधारणा को साकार करना है। इन दस्तावेजों को मूल भौतिक दस्तावेजों के बराबर माना जाता है।
सहमति से ही डिजिटल दस्तावेज का आदान-प्रदान प्राधिकरण ने बताया कि यह रियल टाइम वेरिफिकेशन का एक सत्यापन मॉड्यूल प्रदान करता है। जो सरकारी एजेंसियों को यूजर की सहमति प्राप्त करने के बाद सीधे जारीकर्ताओं से डेटा सत्यापित करने में सक्षम बनाता है। किसी व्यक्ति की सहमति से ही डिजिटल दस्तावेज का आदान-प्रदान होता है।
साल 2025 का आज आखिरी दिन है। इस पूरे साल में पंजाब ने जंग का माहौल झेला। 3 रातें आसमान में मंडराते ड्रोन देखे। बाढ़ ने पूरे पंजाब को रुलाया। सैकड़ों लोग घर से बेघर हो गए। दिन और रात बाढ़ के खतरे में गुजारे।
.
AAP की अंदरूनी राजनीति ने भी पंजाबियों को चौंकाया। एक विधायक ने अचानक इस्तीफा दे दिया। दूसरे को पुराने केस में जेल जाना पड़ा। तीसरे भ्रष्टाचार में पकड़ा गया तो चौथा रेप केस में फंस गया।
राजनीतिक बयानबाजी भी बेलगाम रही। बात 500 करोड़ की अटैची में CM से लेकर डायनासोर, छिपकली और ट्रॉली चोर तक पहुंच गई। पंजाब पुलिस के DIG भी भ्रष्टाचार केस में फंसे।
पंजाब के 3 शहरों को पवित्र शहर का दर्जा मिला। इस दौरान पंजाब ने कई कलाकार खो दिए। बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र से लेकर 8 कलाकार दुनिया से रुखसत हो गए।
हिमाचल में एक लड़की की 2 भाइयों से शादी भी खूब सुर्खियों में रही। चंडीगढ़ में IPS ने अपनी कोठी में सुसाइड कर लिया तो हिमाचल में बाढ़ से तबाही मची।
साल 2025 में पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल की 10 बड़ी घटनाओं को जानने के लिए पूरी रिपोर्ट पढ़ें…
1. राजनीति: पूर्व मंत्री गिरफ्तार, आप MLA का अचानक इस्तीफा साल 2025 के उपचुनाव में AAP जीतती रही। पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार हुए। AAP की विधायक अनमोल गगन मान का अचानक इस्तीफा और फिर उसे वापस लेना भी सुर्खियों में रहा।
2. तीन पवित्र शहर, मीट-शराब, तंबाकू बिक्री बंद 45 साल बाद पंजाब में पवित्र शहरों की मांग पूरी हो गई। AAP सरकार ने खालसा की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब में विधानसभा का विशेष सत्र बुला प्रस्ताव पास करवाया। जिसके बाद अमृतसर की वॉल्ड सिटी, तख्त श्री दमदमा साहिब (तलवंडी साबो) तख्त श्री केसगढ़ साहिब (श्री आनंदपुर साहिब) पवित्र बना दिए गए। इनके विकास के लिए अलग से फंड आएगा। यहां मीट, शराब, तंबाकू, सिगरेट आदि उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा।
3. ऐतिहासिक बाढ़, 43 लोगों की जान गई पंजाब को साल 2025 बाढ़ के लिए भी याद रहेगा। अगस्त के अंत और सितंबर के शुरुआत में लगातार बरसात के बाद बाढ़ आई। AAP सरकार ने इसे इतिहास की सबसे बड़ी बाढ़ बताया। सभी 22 जिलों के 2500 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। इसमें 43 लोगों की जान चली गई जबकि 3.87 लाख लोग प्रभावित हुए।
1.95 लाख हेक्टेयर से ज्यादा जमीन पर धान की फसल बर्बाद हो गई। बाढ़ के कारण पूरे राज्य में 2.52 लाख पशु और 5.88 लाख पोल्ट्री को भी नुकसान हुआ। बाढ़ मुआवजे के तौर पर पीएम मोदी की 1600 करोड़ रुपए की मदद पर खूब राजनीति हुई।
4. आपरेशन सिंदूर में पंजाब में गिरी मिसाइलें-ड्रोन पहलगाम हमले के जवाब में शुरू हुए आपरेशन सिंदूर का पंजाब में भी असर देखने को मिला। पाकिस्तान की तरफ से किए हमले में पंजाब के कई गांवों में ड्रोन और मिसाइलों के टुकड़े गिरे। लोगों ने ब्लैकआउट के दौरान अंधेरे में रातें काट सेना का हौसला बढ़ाया।
अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, फिरोजपुर और फाजिल्का के सीमा पर बसे लोग सेना के साथ डटे रहे। सेना के लिए दूध, चाय और खाना पहुंचाने वाले फिरोजपुर के बच्चे श्रवण कुमार के बहादुरी के लिए सम्मानित किया गया। आपरेशन के दौरान फिरोजपुर के गांव खाई फेमे के में ड्रोन के टुकड़े गिरने से घर में आग लग गई। इससे एक महिला की मौत हो गई।
5. पंजाब ने खोया अपना इकलौता शाकाहारी बॉडी बिल्डर साल 2025 के अक्तूबर का पहला हफ्ता पंजाब के लोगों के लिए बुरी खबर लेकर आया। जालंधर के रहने वाले और पंजाब के इकलौते शाकाहारी बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन का अचानक निधन हो गया। एक्सरसाइज करते हुए कंधे की नस दबने से वरिंदर घुम्मन इलाज के लिए जालंधर के प्राइवेट अस्पताल गए।
यहां से उनको 9 अक्तूबर को अमृतसर फोर्टिस में भेज दिया गया। फोर्टिस के डॉक्टरों ने आपरेशन की सलाह दी। आपरेशन से पहले घुम्मन ने डॉक्टरों के साथ बात की जिसका अंतिम वीडियो भी सामने आया। आपरेशन के 3 घंटे बाद ही वरिंदर घुम्मन को 2 हार्ट अटैक आए और उनकी मौत हो गई। बॉडी बिल्डर की मौत से हेल्थ सिस्टम पर सवाल उठे। परिवार को जांच का भरोसा दिलाया गया। जालंधर में उनके नाम का पार्क बनाया गया।
6. पंजाबी सिंगर-एक्टर खोए, जवंदा-भल्ला ने ज्यादा रुलाया साल 2025 में पंजाब ने अपने कई सिंगर-एक्टर और संगीतकार खो दिए। पंजाब के कॉमेडी किंग जसविंदर भल्ला का शुगर की बीमारी के चलते देहांत हो गया। वह पूरी उम्र लोगों को अपनी कॉमेडी से हंसाते रहे। उभरते एक्टर-सिंगर राजवीर जवंधा पंचकूला में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। उनके लिए खूब अरदास-प्रार्थना हुई लेकिन मोहाली में मौत से जंग हार गए।
इसी तरह पंजाब के कई कलाकारों को हिट करने वाले संगीत सम्राट चरनजीत आहूजा का निधन हो गया। एक सड़क दुर्घटना में फिर से म्यूजिक इंडस्ट्री में कमबैक कर रहे हरमन सिद्धू की मौत हो गई। साल के अंत में पंजाब को बड़े सिंगर देने वाले पूरण शाह कोटी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।
7. चंडीगढ़ में IPS सुसाइड ने हरियाणा की ब्यूरोक्रेसी हिलाई हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार ने 7 अक्टूबर 2025 को चंडीगढ़ के सेक्टर-11 में सुसाइड कर लिया। उन्होंने अपने आवास में खुद को गोली मार ली। शव घर के बेसमेंट में मिला। इनके लिखे सुसाइड नोट में कई सीनियर अधिकारियों के नाम मिले।
इसमें चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी, पूर्व चीफ सेक्रेटरी, टीवीएसएन प्रसाद (हरियाणा)डीजीपी शत्रुजीत कपूर (हरियाणा) पूर्व एसीएस राजीव अरोड़ा, संदीप खिरवार पूर्व एडीजी, हरियाणा, मनोज यादव पूर्व डीजीपी, हरियाणा, अभिताभ ढिल्लों एडीजी, हरियाणा, पीके अग्रवाल पूर्व डीजीपी, हरियाणा के नाम मिलने से आईपीएस लॉबी में हलचल रही।
8. MLA की मौत ने चौंकाया, कर्नल से मारपीट पर पुलिस दागदार हुई
आप के विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मौत: लुधियाना पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए साल 2025 की शुरुआत बुरी खबर से हुई। 11 जनवरी 2025 को आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी की गोली लगने से मौत हो गई। जिसने सबको चौंकाकर रख दिया।
पटियाला के कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ से मारपीटः पटियाला में 13-14 मार्च की रात को कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ और उनके बेटे अंगद सिंह से पुलिस कर्मियों ने मारपीट की। पार्किंग विवाद में हुए इस मामले में 12 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया। विधानसभा में मुद्दा उठा। हाईकोर्ट ने सीबीआई को जांच सौंपी। दिसंबर 2025 में CBI ने मोहाली कोर्ट में इंस्पेक्टर रॉनी सिंह समेत 4 पुलिस मुलाजिमों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की।
कबड्डी मैच में फायरिंग, खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की हत्याः 15 दिसंबर 2025 को मोहाली के सोहाना (सेक्टर-82) में चल रहे कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान फायरिंग हुई। कबड्डी प्लेयर व प्रमोटर राणा बलाचौरिया (कंवर दिग्विजय सिंह) पर हमलावरों ने सेल्फी के बहाने नजदीक आकर सिर में गोली मार दी। पुलिस जांच में बंबीहा गैंग का कनेक्शन सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी ली और दावा किया कि यह सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का बदला है।
अबोहर के कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा की हत्याः फाजिल्का जिले के अबोहर में 7 जुलाई को बड़े न्यू वियरवेल शोरूम के मालिक और फैशन डिजाइनर संजय वर्मा गोली मारकर हत्या। लॉरेंस गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी ली, दावा किया संजय ने उनके कॉल का जवाब नहीं दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को एनकाउंटर में मारा।
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर की हत्या: पंजाब के लुधियाना की रहने वाली 30 वर्षीय कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी की 9 जून 2025 को हत्या कर दी गई। उसका शव 11 जून को बठिंडा के आदेश अस्पताल पार्किंग में कार की पिछली सीट पर मिला। अमृतपाल मेहरों हत्या के बाद UAE भाग गया, उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस और अरेस्ट वारंट जारी।
9. भ्रष्टाचार-ड्रग्स पर एक्शन में रही सरकार
डीआईजी भुल्लर गिरफ्तारः घर से नकदी-सोना मिला: अक्टूबर में पंजाब पुलिस के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को सीबीआई ने रिश्वत और भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया। उनके घर और अन्य ठिकानों पर हुई छापेमारी में लगभग साढ़े 7 करोड़ की नकदी, करीब डेढ़ से ढाई किलो सोना, 22 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, महंगी गाड़ियां (मर्सिडीज, ऑडी) से जुड़े दस्तावेज, 108 बोतल विदेशी शराब, हथियार और गोलियां बरामद हुईं।
पहले विजिलेंस डायरेक्टर बनाया, फिर एफआईआर: साल 2025 में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो में 3 डायरेक्टर बदले। एक डायरेक्टर एसपीएस परमार को बर्खास्त तक कर दिया गया। डायरेक्टर बदलने की शुरुआत फरवरी 2025 में हुई। पहले तत्कालीन चीफ डायरेक्टर वरिंदर कुमार को हटाकर उनकी जगह जी. नागेश्वर राव को विजिलेंस ब्यूरो का प्रमुख बनाया गया, लेकिन करीब डेढ़ महीने बाद ही मार्च 2025 में जी. नागेश्वर राव को भी पद से हटा दिया गया और SPS परमार को नया चीफ डायरेक्टर नियुक्त किया गया। इसके बाद अप्रैल 2025 में ड्राइविंग लाइसेंस घोटाले से जुड़े मामले में कथित लापरवाही को लेकर परमार को सस्पेंड कर दिया गया।
आरटीओ दफ्तर में ताले, सेवाएं फेसलेस: वर्ष 2025 में ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन रजिस्ट्रेशन से जुड़े कामों में कथित अनियमितताओं और रिश्वतखोरी की शिकायतें सामने आईं। विजिलेंस जांच में रिकॉर्ड में गड़बड़ी, नियमों की अनदेखी और दलालों की सक्रिय भूमिका के आरोप लगे। हालात को काबू में करने और सबूत सुरक्षित रखने के लिए ट्रांसपोर्ट ऑफिस को अस्थायी तौर पर सील कर ताले लगा दिए गए गए। साथ ही लुधियाना में आरटीओ दफ्तर की सेवाएं फेसलेस कर दी गईं।
अपनी सरकार में जालंधर विधायक रमन अरोड़ा अरेस्ट: जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा के लिए साल 2025 कानूनी मुश्किलों से भरा रहा। उन पर भ्रष्टाचार और जबरन वसूली के आरोप लगे। इन आरोपों में 23 मई 2025 को विजिलेंस ने उनको गिरफ्तार किया। आप विधायक के सूबे में अपनी सरकार होने पर जेल जाना पड़ा।
पंजाब पुलिस की इंस्टाक्वीन अमनदीप कौर बर्खास्त: पंजाब पुलिस की इंस्टाक्वीन नाम से मशहूर बठिंडा की महिला कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर के लिए साल 2025 बेहद विवादों भरा रहा। महिला कॉन्स्टेबल की नशे के मामले में 2 अप्रैल 2025 को बठिंडा पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने गिरफ्तारी की। 3 अप्रैल को उसे बर्खास्त कर दिया गया। वे सिद्धू मूसेवाला के परिवार की सुरक्षा में भी तैनात रही थीं, लेकिन लापरवाही के चलते उन्हें वहां से हटा दिया गया था।
10. पंजाब-हिमाचल की 5 चर्चित शादियां-सगाई
क्रिकेटर अभिषेक की बहन बनीं दुल्हन: इंडियन टीम के स्टार क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बहन कोमल शर्मा की शादी अक्टूबर 2025 में लुधियाना के बिजनेसमैन लोविश ओबेरॉय से अमृतसर में हुई। खास बात यह थी कि शादी के दिन अभिषेक क्रिकेट मैच खेलने के लिए गए थे।
पंजाब भाजपा नेता का शाही परिवार से जुड़ा नाता: पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा नेता मनप्रीत बादल की बेटी रिया का रिश्ता जम्मू के शाही परिवार के साथ जुड़ा। रिया की कांग्रेस के सीनियर नेता करण सिंह के पोते आरके मार्तंड के साथ सगाई हुई।
जोड़ीदार भाइयों की शादी: हिमाचल प्रदेश में साल 2025 में सिरमौर के शिलाई के 2 भाइयों ने एक लड़की से शादी की। यह शादी पूरे देश में चर्चा में रही। 12 जुलाई को शिलाई गांव के प्रदीप नेगी और कपिल नेगी की बारात साथ लगते कुन्हाट गांव की युवती सुनीता चौहान के गांव पहुंची। 13 जुलाई को शादी की सारी रस्में पूरी की गईं। शादी के बाद दोनों भाईयों ने कहा- उन्होंने बिना किसी दबाव के आपसी सहमति से शादी की है। हमें अपने कल्चर पर गर्व है।
वीरभद्र के बेटे ने की दूसरी शादी: हिमाचल के पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दूसरी शादी की। यह शादी पंजाब की डॉ. अमरीन कौर के साथ 22 सितंबर को चंडीगढ़ के सेक्टर 11 स्थित गुरुद्वारे में हुई। अमरीन कौर पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में साइकोलॉजी की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। विक्रमादित्य की पहली शादी सुदर्शना से 8 मार्च 2019 को हुई थी।
आस्था-सचिन की शादी चर्चा में रही: साल 2025 के नवंबर में हिमाचल के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री और हिमाचल कैडर के आईएएस अधिकारी सचिन शर्मा की शादी चर्चा में रही। सचिन शर्मा मूल रूप से हरियाणा के गुरुग्राम में जहाजगढ़ गांव के रहने वाले हैं। वह ऊना के अंब में एसएडीएम पद पर तैनात हैं।
अंत में देखिए, पंजाब की 5 चर्चित फोटो, जो खूब वायरल हुईं…
(इनपुट: जालंधर से जगमोहन शर्मा, लुधियाना से राजेश भट्ट, चंडीगढ़ से अमित शर्मा व विनोद राणा, शिमला से देवेंद्र हेटा।)
स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस योजना में इस वर्ष बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भारतीय संस्थानों की सभी चयनित सीटों पर केवल 8 लाख रुपए सालाना से कम आय वाले छात्रों का ही चयन हुआ है। सरकार की नई गाइडलाइन के कारण यह बदलाव सामने आया है।
.
नई गाइडलाइन के तहत सरकार ने छात्रों को आय के आधार पर तीन श्रेणियों में बांटा है। इसमें 8 लाख रुपए तक, 8 से 25 लाख तक और 25 लाख रुपए से अधिक सालाना आय वाले शामिल किए गए हैं। इस वर्ष फेज-1 और फेज-2 को मिलाकर देश के टॉप 50 भारतीय संस्थानों में कुल 286 छात्रों का चयन हुआ है। इसके लिए कुल 456 आवेदन प्राप्त हुए थे। उल्लेखनीय है कि चयनित सभी 286 छात्र 8 लाख रुपए से कम वार्षिक आय वर्ग से हैं।
सरकार ने योजना में बदलाव करते हुए 8 लाख से अधिक आय वर्ग के छात्रों को दी जाने वाली ट्यूशन फीस सहायता में भी कटौती की है। 8 से 25 लाख रुपए सालाना आय वाले छात्रों के लिए ट्यूशन फीस में 15% और 25 लाख रुपए से अधिक आय वालों के लिए 30% की कटौती की गई है। इस वर्ष अब तक कुल 373 छात्रों का चयन हो चुका है।
विदेशी संस्थानों की 150 सीटें भरना बना चुनौती
विदेशी संस्थानों में पढ़ाई के लिए छात्रों की संख्या में इस बार कमी आई। नई गाइडलाइन अनुसार 500 सीटों में से 350 सीटें भारतीय व 150 सीटें विदेशी संस्थानों के लिए निर्धारित की हैं।
भारत में एनआईआरएफ रैंकिंग के टॉप 50 और विदेश में टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग के टॉप 50 संस्थानों में प्रवेश के लिए स्कॉलरशिप दी जाती है।
योजना के माध्यम से छात्र ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, अमेरिका और सिंगापुर के संस्थानों में अधिक आवेदन कर रहे हैं, लेकिन फिर भी विदेशी सीटें पूरी तरह भर पाना मुश्किल दिख रहा है।
फेज-1 में विदेशी संस्थानों के लिए केवल 24 और फेज-2 में अब तक 63 छात्रों का ही चयन हुआ है। दूसरे फेज की प्रक्रिया अभी जारी है।
“स्कॉलरशिप का फायदा जरूरतमंद छात्रों को ज्यादा से ज्यादा मिले इसी उद्देश्य से बदलाव किए गए हैं। देश के नामी संस्थानों में भी छात्र पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप ले रहे हैं।”
एक दशक से मुफ्त की योजनाएं (फ्री स्कीम) और सब्सिडी राज्यों की सत्ता पाने का ‘शर्तिया नुस्खा’ है। लेकिन राज्यों की बिगड़ती वित्तीय सेहत इस नुस्खे का बड़ा साइड इफेक्ट बनकर सामने आ रही है। राज्यों के पास बिजली, सड़क और आवास के लिए पैसा ही नहीं है।
उनकी कमाई और खर्च का लेखाजोखा बताता है कि सब्सिडी, वेतन, पेंशन और ब्याज की अदायगी जैसे अहम खर्चों के बाद राज्यों के हाथ अपनी कमाई का 20-25% हिस्सा ही बच पा रहा है। पंजाब जैसे राज्य के हाथ तो खर्च के लिए 7% राशि ही बची।
हालांकि उसे इस वर्ष ₹90 हजार करोड़ का मूलधन भी चुकाना है। इसलिए इस बची राशि के साथ मूलधन चुकाने के लिए पंजाब को भारी भरकम कर्ज की जरूरत होगी। पंजाब इस वर्ष अक्टूबर में ₹20 हजार करोड़ का कर्ज बाजार से ले चुका है।
राजस्थान को इस बार ₹1.50 लाख करोड़ कर्ज का मूलधन चुकाना है। राजस्थान 32 हजार करोड़ रुपए कर्ज ले चुका है, लेकिन बकाया तो कर्ज लेने की सीमा से भी ज्यादा है। उसे कर्ज चुकाने के लिए भी कर्ज लेने की जरूरत पड़ेगी।
बिहार चुनावी वादे पूरे करने में दिवालिया हो सकता है
मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, बिहार जैसे राज्यों का कर्ज उनकी जीडीपी की तुलना में एक तिहाई के करीब है या ज्यादा है। ऐसे में इन पर आने वाले सालों में मूलधन की अदायगी का बोझ और बढ़ सकता है।
बिहार में चुनावी वादे पूरे करने पर आने वाला बोझ राज्य के पूंजीगत व्यय का 25 गुना हो सकता है। राज्य दिवालिया हो सकता है।
महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे बड़े राज्यों का अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा केवल वेतन, पेंशन और अन्य जरूरी खर्च में चला जाता है। विकास के लिए एक छोटी राशि ही मिलती है।
राजस्थान, समेत कई राज्यों में 45 गीगावॉट की सौर, पवन ऊर्जा क्षमता अटकी हुई हैं, क्योंकि सरकारें बिजली खरीद समझौते पर हस्ताक्षर तक नहीं कर पा रही हैं।
सारे बेहाल: बंगाल पर ब्याज का बोझ शिक्षा के कुल बजट से ज्यादा, MP पर बढ़ रहा है कर्ज
बंगाल: कमाई का 21.2% हिस्सा तो ब्याज चुकाने में जाता है। यह शिक्षा-सेहत (18.7%) के साझा बजट से ज्यादा।
राजस्थान: कर्ज व ब्याज के बढ़ते बोझ के कारण स्वास्थ्य बजट पर खर्च स्थिर है।
मध्य प्रदेश: लाड़ली बहना जैसी योजनाओं के चलते कर्ज के ब्याज का बोझ बढ़ता जा रहा है।
कर्नाटक: गारंटी योजनाएं ब्याज अदायगी का बोझ पिछले साल के मुकाबले बढ़ा रही हैं।
महाराष्ट्र: जून में 903 विकास प्रोजेक्ट की मंजूरी रद्द। अधिकांश सिंचाई, बांध से जुड़ी थीं।
पुरानी सरकार की योजनाएं बंद करने से राहत संभव
रिटायर्ड आईएएस और स्टेट फाइनेंस के एक्सपर्ट अजीत केसरी बताते हैं कि मुफ्त की योजना या सब्सिडी की घोषणा करते समय ये देखना जरूरी है कि आय के संसाधन कितने हैं। नई योजनाओं के साथ सत्ता में आई सरकारें पुरानी सरकार की योजनाएं बंद नहीं करतीं।
अजीत केसरी के मुताबिक, सरकार को डर होता है कि कहीं लोग नाराज न हो जाएं। असम सरकार ने पुरानी सरकार की योजनाएं खत्म कर दी थीं। दूसरी सरकार भी ऐसे कदम उठाएं तो भी कुछ बोझ कम हो सकता है।
श्रीगंगानगर| अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद का तीन दिवसीय 17वां राष्ट्रीय अधिवेशन बालोतरा-नाकोड़ा स्थित विजेंद्र में हुआ। अधिवक्ता प्रताप सिंह शेखावत ने बताया कि अधिवेशन में देशभर के अधिवक्ताओं, न्यायाधीशों और विधि विशेषज्ञों ने भारतीय संविधान की प्रासंग
.
अधिवेशन में भाग लेकर श्रीगंगानगर लौटे अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के दीपक सारस्वत ने बताया कि समापन सत्र के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह-सरकार्यवाह अरुण कुमार थे। उन्होंने ‘संविधान के 75 वर्ष : आत्ममंथन और राष्ट्रीय चेतना’ विषय पर विचार व्यक्त किए।
अधिवेशन के अंतिम दिन राष्ट्रीय स्तर पर न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया गया। इस प्रस्ताव में उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों की कमी, लंबित प्रकरणों तथा समयबद्ध न्यायिक नियुक्तियों की आवश्यकता पर बल दिया गया। परिषद ने चिंता जताई कि रिक्तियों के कारण आम नागरिक, विशेषकर गरीब और वंचित वर्ग प्रभावित हो रहे हैं। परिषद ने केंद्र तथा राज्य सरकारों से रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति करने की मांग की।
इससे पूर्व, अधिवेशन का उद्घाटन सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश विजय बिश्नोई, राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा, भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता तथा केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने किया।
इस दौरान राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विनीत कुमार माथुर ने भी आयोजन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जहां जिला एवं सत्र न्यायाधीश एमएल सुथार ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर निंबाराम, राजेश, जगदीश, मनोहर सिंह, सुनील जोगी, रतन पालीवाल व राजेश पंवार सहित देशभर से आए करीब 5 हजार अधिवक्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
2025 विदा हो रहा है। यह एक ऐसा साल था जिसने हमें चौंकाया, गुदगुदाया और सोचने पर मजबूर कर दिया। हरियाणा के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने गुपचुप शादी करके सबको हैरान कर दिया, वहीं हरियाणा सरकार ने गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले हरियाणवी गानों पर बैन लगाकर हर
.
एक तरफ करनाल के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पहलगाम में आतंकियों द्वारा की गई हत्या ने देश को झकझोर दिया, तो दूसरी तरफ हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हो गईं। गुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव की उसके पिता ने हत्या कर दी।
भिवानी की लेडी टीचर मनीषा की अनसुलझी मौत ने सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए, तो IPS पूरन कुमार के सुसाइड ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी। फरीदाबाद की अल–फलाह यूनिवर्सिटी में दिल्ली ब्लास्ट की साजिश का खुलासा हुआ, जिसने आतंकवाद के नए चेहरे को उजागर किया। साल के अंत में हरियाणा को 9 साल बाद हांसी के रूप में 23वां जिला मिला, जिससे विकास की नई उम्मीद जगी। कुल मिलाकर, 2025 एक ऐसा साल था जो हमें याद रहेगा।
पहले 2025 में सरकार का सबसे बड़ा फैसला जानिए……
आइए अब नजर डालते हैं 2025 में क्या–क्या हुआ……
गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा की गुपचुप शादी 2025 की शुरुआत में जेवलिन थ्रोअर और ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा की शादी ने सभी को चौंका दिया। पानीपत के नीरज ने सोनीपत की रहने वाली टेनिस प्लेयर हिमानी मोर से 16 जनवरी को हिमाचल के सोलन में शादी की। शादी समारोह में सिर्फ परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए। नीरज ने तर्क दिया कि गेम्स के बीजी शेड्यूल के चलते इस तरह प्रोग्राम किया गया। शादी के लगभग एक साल बाद नीरज और हिमानी की 3 रिसेप्शन पार्टी हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए।
सूटकेस में मिली रोहतक की कांग्रेस नेत्री की लाश 1 मार्च को रोहतक में सांपला बस स्टैंड के पास झाड़ियों में सूटकेस मिला। जिसे खोला तो उसमें एक लड़की की लाश थी। लड़की की पहचान कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल के तौर पर हुर्ठ। वह राजनीति में बड़ी तेजी से सीढ़ियां चढ़ रही थी। 5 मार्च को इस मामले में बहादुरगढ़ के सचिन उर्फ ढिल्लू की गिरफ्तारी हुई। जांच में सामने आया कि सचिन ने मोबाइल चार्जर की तार से गला घोंटकर हिमानी की हत्या की। दोनों के आपस में संबंध थे। सचिन 27 फरवरी की रात उससे मिलने आया था। इसी दौरान विवाद हुआ और मर्डर कर दिया। हिमानी के परिवार ने बरोदा से कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल की भूमिका पर सवाल खड़े किए।
गन कल्चर वाले हरियाणवी गाने बैन मार्च 2025 में हरियाणा सरकार ने गन कल्चर और गुंडागर्दी को बढ़ावा देने का हवाला देते हुए यूट्यूब से हरियाणवी गाने बैन करने शुरू कर दिए। मासूम शर्मा, अमित सैनी रोहतकिया, अमनराज गिल, बीरू कटारिया, राज मावर, अंकित बालियान समेत कई अन्य सिंगरों के गाने शामिल थे। मासूम शर्मा के सबसे ज्यादा गाने बैन हुए, जिनमें “ट्यूशन बदमाशी”, “खटोला-2”, और “चंबल के डाकू” जैसे गाने शामिल हैं।
करनाल के लेफ्टिनेंट को आतंकियों ने गोली मारी, जिसने देश को झकझोरा 22 अप्रैल 2025 को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, इसमें करनाल के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को आतंकियों ने गोली मार दी जिसमें उनकी मौत हो गई। इस हमले में 26 लोगों की जान गई थी। सबसे पहले हमले की एक तस्वीर सामने आई जिसमें पति जमीन पर पड़ा और लाल चूड़ा पहने पत्नी सुध-बुध खोए पास बैठी दिखी। यह तस्वीर विनय और उनकी पत्नी हिमांशी की थी। दोनों की इस हमले से 6 दिन पहले यानी 16 अप्रैल को शादी हुई थी। दोनों हनीमून मनाने कश्मीर आए थे। 23 अप्रैल को करनाल में सैन्य सम्मान से विनय नरवाल का अंतिम संस्कार हुआ।
हिसार की यूट्यूबर ज्योति पाक की जासूसी के आरोप में गिरफ्तार 16 मई को पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी के शक में हिसार की रहने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया। ज्योति पर आरोप है कि वो पाकिस्तानी इंटेलिजेंस के संपर्क में थी। उसकी पाकिस्तानी दूतावास के स्टाफर एहसान उर्र रहीम उर्फ दानिश के साथ तस्वीरें भी वायरल हुईं। दानिश के भारत से निकाला गया था। पुलिस के मुताबिक ज्योति ने कई बार पाकिस्तान की यात्रा की। उसके खिलाफ 2500 पेज की चार्जशीट पेश की गई। वह अभी जेल में बंद है।
गुरुग्राम की टेनिस प्लेयर राधिका यादव की पिता ने हत्या की 10 जुलाई को गुरुग्राम के सुशांत लोक में अपने घर में इंटरनेशनल टेनिस प्लेयर राधिका यादव रसोई में खाना तैयार कर रही थीं, जब 4 गोलियां मारी गईं। कुल 5 फायर हुए थे। इस हाईप्रोफाइल मर्डर में राधिका के पिता दीपक यादव की गिरफ्तारी हुई। दीपक बड़ा रियल एस्टेट कारोबारी है। बताया गया कि पिता चाहते थे कि बेटी टेनिस एकेडमी बंद कर दे, जिसके लिए राधिका तैयार नहीं थी। दीपक यादव अभी जेल में बंदहै। इस मामले में पुलिस 10 अक्टूबर को 400 से ज्यादा पन्नों की चार्जशीट पेश कर चुकी है।
अनसुलझी मनीषा डेथ मिस्ट्री…एक शव का तीन बार पोस्टमॉर्टम 11 अगस्त को भिवानी के गांव ढाणी लक्ष्मण की 19 साल की लेडी टीचर मनीषा घर से प्लेवे स्कूल में पढ़ाने निकली। फिर घर नहीं लौटी। पिता संजय पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे तो जवाब मिला- कहीं भाग गई होगी। 13 अगस्त को लाश सिंघानी के खेतों में मिली। गले पर गहरे घाव थे। मर्डर का केस दर्ज हुआ। पहले भिवानी फिर रोहतक पीजीआई में शव का पोस्टमॉर्टम हुआ। 5 दिन बाद पुलिस ने दावा किया-मर्डर नहीं सुसाइड है। शरीर में पेस्टीसाइड के अंश मिले। रोष बढ़ा तो दिल्ली एम्स में पोस्टमॉर्टम करा केस CBI को सौंपा। गुत्थी अभी अनसुलझी है।
IPS पूरन कुमार ने सुसाइड किया…लास्ट नोट में 15 अफसरों के नाम7 अक्टूबर को सुबह-सुबह बुरी खबर आई। ये खबर थी हरियाणा कैडर के 2001 बैच के IPS अफसर वाई पूरन कुमार के सुसाइड की। जिन्होंने चंडीगढ़ में सेक्टर-11 स्थित आवास पर खुद की कनपटी पर गोली मारी। उस वक्त उनकी पत्नी IAS अफसर डॉ. अमनीत पी कुमार CM व सरकारी प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान गईं थी। पूरन कुमार के पास 9 पेज का लास्ट नोट व वसीयत मिली। लास्ट नोट में तत्कालीन DGP शत्रुजीत कपूर समेत 15 IPS व IAS अफसरों का जिक्र था, जिन पर FIR हुई। सीनियर अफसरों पर मानसिक उत्पीड़न, जातीय भेदभाव और अपमान का आरोप था।
अल-फलाह यूनिवर्सिटी में दिल्ली ब्लास्ट की साजिश 9 व 10 नवंबर को फरीदाबाद के धौज व फतेहपुरा तगा गांवों में दो किराये के मकानों से 2900 किलो विस्फोटक मिला। अगले ही दिन दिल्ली के लाल किले के सामने डॉ. उमर नबी ने खुद को विस्फोटक से भरी कार समेत उड़ा लिया। 15 लोगों को मौत। जांच में राज खुला कि व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल का गढ़ फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी थी। डॉ. नबी इसी यूनिवर्सिटी से था। डॉ. शाहीन सईद, डॉ. मुजम्मिल शकील, डॉ. आदिल अहमद अरेस्ट हुए। अल-फलाह ट्रस्ट के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी की गिरफ्तारी से गल्फ समेत विदेशी फंडिंग का पता चला।
9 साल बाद हरियाणा को मिला 23वां जिला हांसी 16 दिसंबर को CM नायब सैनी ने जब रैली में हांसी को जिला बनाने की घोषणा की, तब लोगों ने खड़े होकर तालियां बजाई। इससे पहले 2016 में दादरी प्रदेश का 22वां जिला बनाया गया था। हांसी की तरह गोहाना, डबवाली, असंध भी जिला बनने की दौड़ में थे। हांसी को जिला बनाना भाजपा का राजनीतिक मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। प्रदेश के सियासी इतिहास में अजब संयोग है कि राज्य में जिस भी मुख्यमंत्री ने नया जिला बनाया, अगले विधानसभा चुनाव में वह अपने बूते पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं दिला पाया।
अब 2025 के वो 5 फोटो–वीडियो देखिए, जो चर्चा में रहे
1. CM ने यमुना का पानी पिया, AAP बोली- मुंह में लेकर थूक दिया
जनवरी 2025 में आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने यमुना में जहर मिला दिया है। 30 जनवरी को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिल्ली के वजीराबाद में यमुना किनारे पहुंचे और उन्होंने वहां पानी की एक घूंट भरी। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सैनी ने थोड़ा सा पानी मुंह में रखकर बाकी थूक दिया।
2. हुड्डा-सैलजा साथ दिखे
30 जून को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा एक साथ दिखे। यह विधानसभा चुनाव के बाद इनकी साथ में पहली तस्वीर थी। कुमारी सैलजा हुड्डा की भाभी राजवती हुड्डा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा में पहुंचीं थीं। यहां सोफे पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी सैलजा साथ दिखे। दोनों ने एक दूसरे से बातचीत भी की। उनके बीच में पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह भी बैठे हुए थे। तस्वीर में कुमारी सैलजा और बीरेंद्र सिंह हंसते हुए दिख रहे हैं, जबकि भूपेंद्र हुड्डा चुप बैठे हैं।
3. विनेश फोगाट ने बेटे को जन्म दिया, संन्यास वापस लिया
1 जुलाई को जुलाना से कांग्रेस विधायक और पहलवान विनेश फोगाट ने बेटे को जन्म दिया। विनेश ने पति सोमवीर राठी के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, “ऑवर लव स्टोरी कंटिन्यू विद न्यू चैप्टर।” इसके बाद 12 दिसंबर को X पर पोस्ट कर विनेश ने कुश्ती से संन्यास वापस लेने का ऐलान करते हुए लिखा- मैं लॉस एंजलिस ओलिंपिक 2028 के लिए तैयारी कर रही हूं। विनेश ने 2024 में पेरिस ओलिंपिक में 100 ग्राम वजन बढ़ने से डिसक्वालिफाई होने पर संन्यास का ऐलान किया था।
4. पानीपत के स्कूल में बच्चे को उल्टा लटकाया
22 अगस्त को पानीपत के सरिजन पब्लिक स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र को प्रिंसिपल ने रस्सी से पैर बांधकर उल्टा लटका दिया। बच्चे का कसूर सिर्फ इतना था कि वह होमवर्क नहीं करके लाया। प्रिंसिपल रीना ने बच्चे को लटकाने के लिए ड्राइवर अजय को बुलाया। फोटो सामने आने के बाद बच्चे के परिवार ने पुलिस को शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने प्रिंसिपल और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।
5. हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव को पवन सिंह ने कमर पर छुआ
30 अगस्त को हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव का एक वीडियो सामने आया। लखनऊ में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने अंजलि को स्टेज पर उनकी कमर के पास बिना अनुमति छुआ। विवाद होने पर अंजलि ने कहा कि उस समय पवन सिंह के फैन बेस के कारण वह विरोध नहीं कर पाईं। इसके बाद उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ दी। वहीं, पवन सिंह ने कहा था कि मेरा इरादा गलत नहीं था।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अध्यापक भर्ती-2025 का परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा अब 5 के बजाय 4 दिन 17 से 20 जनवरी तक होगी। बोर्ड ने पहले कहा था कि परीक्षा 17 से 21 जनवरी तक होगी। पहले दिन 17 जनवरी को केवल एक पारी में परीक्षा है। 18, 19
.
पहली पारी सुबह 10 से दोपहर 2:30 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3 से 5:30 बजे तक होगी। इस परीक्षा में लेवल-1 व लेवल-2 के लिए 9.57 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 3 हजार अभ्यर्थी अपना आवेदन वापस ले चुके हैं। अब 9.54 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
भर्ती में कुल 7759 पद हैं। इसमें लेवल वन में 5636 और लेवल टू में 2123 पद हैं। परीक्षा जयपुर, अजमेर, अलवर, बांसवाडा, बारां, बाडमेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, झुंझुनूं, जोधपुर, कोटा, श्रीगंगानगर और उदयपुर में होगी।
“चयन बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। अभ्यर्थी पहचान पत्र में फोटो अपडेट करा ले, अगर वह 3 साल से अधिक पुराना है तो।” – आलोक राज, अध्यक्ष, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड
हिमाचल के पीर पंजाल माउंटेन एरिया में बेटी संग पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू स्थानीय लड़की से बात करते हुए।
पूर्व क्रिकेटर व पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अपनी बेटी के साथ मनाली व पीरपंजाल माउंटेन एरिया में घूम रहे हैं। सिद्धू ने पीर पंजाब माउंटेन एरिया में भी पंजाब के बादल परिवार की जमीन ढूंढ ली। सिद्धू ने वहां एक स्थानीय
.
नवजोत सिंह सिद्धू ने स्थानीय लड़की से हुई बातचीत का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सिद्धू ने इस वीडियो के जरिए बादल परिवार को घेरा है और कहा है कि पंजाब के बादल सिंह हिमाचल भी पहुंच गए। सिद्धू ने एक पंजाबी कहावत चुप्पो गन्ने, घड़े ते कौला के जरिए भी बादलों पर व्यंग्य किया। सिद्धू का कहना है कि बादलों ने यहां भी अपना काम फिट कर दिया।
नवजोत सिंह सिद्धू अपनी बेटी के साथ हिमाचल की वादियों में घूम रहे हैं। बेटी के साथ उन्होंने दो वीडियो शेयर किए हैं। एक वीडियो मनाली के किसी होटल के लॉन का है जबकि दूसरा वीडियो पीर पंजाल पर्वत श्रेणी का है। दोनों वीडियो में वो अपनी बेटी के साथ हंसी मजाक करते हुए नजर आए।
हिमाचल के पीर पंजाल माउंटेन एरिया में नवजोत सिंह सिद्धू अपनी बेटी के साथ।
नवजोत सिंह सिद्धू और स्थानीय लड़की में हुई बातचीत:
नवजोत सिंह सिद्धू: बेटा ये जो घर हैं जो घोड़े हैं ये जमीन है। यहां पर भी खरीददारी होती है। स्थानीय लड़की: हां जी सर, ये जमीन बिक चुकी है
सिदधू: बाहर वाले तो यहां खरीद नहीं सकते। लड़की: ये जमीन बादल सिंह ने खरीदी है।
सिद्धू: बादल सिंह पंजाब वाले। लड़की: हांजी सर।
सिद्धू : ये रास्ता आ रहा है जो मतलब पहले से बना है। लड़की: ये रास्ता बहुत पुराना था। अंग्रेजों के जमाने का। ये बंद हो गया था। ब्रिज टूट गया था और 30-40 साल से बंद ही था। बादल सिंह ने जब ये जमीन ली तो उन्होंने रास्ता भी बना दिया, ब्रिज भी लगा दिया और अब रोड भी बना रहे हैं।
सिद्धू: मुझे ये बता बेटा बादल सिंह यहां चलकर पहुंचे कैसे, मैं तो इस बात से हैरान हूं। लड़की: उनके साथ पांच छह लोग थे जो उनको लेकर आए थे।
सिद्धू: इस ट्रैक पर। लड़की: जी सर
सिद्धू: पकड़ पकड़कर लाए होंगे। लड़की: जी सर।
सिद्धू : कुर्सी भी होगी साथ में। बादल सिंह जी यहां पहुंच गए। गुरु, कमाल हो गई। ले भई चुप्पो गन्ने, घड़े ते कौला, बादल सिंह इन हिमाचल प्रदेश, चलो बेटा।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर दो घंटे में 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 20.5K लोग इसे लाइक कर चुके हैं।
(हालांकि यह जमीन बादल परिवार की है, इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं है।)
मनाली में अपनी बेटी के साथ कॉमेडी करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू।
बेटी के साथ वीडियो किया शेयर 6.8M देख चुके नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी बेटी के साथ मनाली का एक कॉमेडी वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सिद्धू की बेटी उन्हें कहती है कि पापा एक शेर सुनाओ, जिस पर सिद्धू कहते हैं कि तेरे पर। सिद्धू की बेटी के साथ एक लड़की और खड़ी है तो वो कहती कि हम दोनों पर। उसके बाद सिद्धू मजाकिया अंदाज में कहते हैं। झल्लिए जे तेरियां अक्खां विच ऐह जा कज्जल ना हुंदा, मैं भी तुहाडे पीछे खज्जल न हुंदा। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 24 घंटे में 6.8M लोग इसे देख चुके हैं और 1.93 लाख लोग इसे लाइक कर चुके हैं।
सियासी पारा बढ़ाकर मनाली पहुंचे सिद्धू नवजोत सिद्धू की डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने बयानबाजी करके पंजाब में सियासी पारा बढ़ाया हुआ है। यहां तक कि पंजाब के कांग्रेस नेताओं पर टिकट बेचने के आरोप के साथ 500 करोड़ की अटैची से CM बनने के बयान से वह हाईकमान तक को मुश्किल में डाल चुके हैं। इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें सस्पेंड कर दिया। हालांकि नवजोत कौर रुकी नहीं और अब भाजपा से नजदीकी बढ़ा रही हैं।
उन्होंने दिल्ली जाकर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तारीफ की। इसके उलट अब नवजोत सिंह सिद्धू अपनी बेटी के साथ हिमाचल की वादियों में नया साल मनाने पहुंचे हैं। नवजोत कौर सिद्धू रोज सरकार व अलग-अलग दलों के नेताओं पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर रही हैं तो वहीं सिद्धू सोशल मीडिया पर मस्ती के वीडियो शेयर करके अपने विरोधियों को चिढ़ा रहे हैं।
कैंसर को हराने वाले लोग जीतकर भी हर रोज लड़ रहे हैं। इलाज ने जान तो बचाई, लेकिन कीमोथैरेपी, रेडिएशन ने जिंदगी में कई जख्म छोड़ दिए। ठीक होने के बावजूद कई गंभीर बीमारियों, बांझपन, थायराइड की परेशानियों से जूझ रहे हैं। इस बीमारी ने पीड़ितों को मानसिक, पा
.
स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट के सुपरिटेंडेंट डॉ. संदीप जसूजा कहते हैं- कैंसर सर्वाइवर के दर्द अलग हैं। इनके लिए रोजगार पुनर्वास, मानसिक देखभाल, सामाजिक स्वीकार्यता भी जरूरी है। कैंसर सर्वाइवर्स के लिए सरकार को पॉलिसी बनाने के बारे सोचना चाहिए।
आस तो जागी, मगर काश के साथ; काश! जीवन आसान हो… काश! पहले सा अपनापन हो… काश! तंगी ना रहे
5 भाई-बहनों की जिम्मेदारी मुझ पर, ठीक हुआ, लेकिन रोशनी कम हो गई जयपुर में कोचिंग के लिए आए थे धौलपुर के रवीन्द्र। 4 साल पहले गले की गांठ का दर्द बढ़ा तो पता चला ब्लड कैंसर है। मां-बाप ने इलाज में पूरा पैसा लगा दिया। एसएमएस के कैंसर केयर सेंटर पर रवीन्द्र ने बताया- मैं इंटरनेट पर सस्ती मौत के तरीके खोजने लगा था। डॉक्टरों ने हिम्मत बंधाई। बीमारी मिट गई, लेकिन आंखों की रोशनी कम हो गई। टीचर बनकर परिवार की जिम्मेदारी निभाना चाहता हूं।
मैं मां नहीं बन पाऊंगी, अब पहले की तरह अपनों का वो प्यार नहीं मिलता बाड़मेर की कविता 28 साल की हैं। स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रूटीन चैकअप के दौरान मुलाकात हुई। बताती हैं- शादी के 3 साल बाद ही ब्रेस्ट कैंसर का पता चला। जिंदगी में सबकुछ ठीक चल रहा था कि अचानक ही सबकुछ बदल गया। पति, घर-परिवार ने साथ निभाया, लेकिन लगता है लगातार बीमार रहने के कारण अब वो अपनत्व नहीं मिल पा रहा। कई बार हौसला खो देती हूं, लेकिन फिर उम्मीदभरी नजरों के साथ उठ खड़ी होती हूं। इस बात का दर्द मुझे सालता रहेगा कि काश! मैं भी मां बन पाती। हार्ट से जुड़ी कुछ बीमारियां भी पैदा हो गई हैं।
10 साल बीमारी में गए, पति, भाई और बेटे की मौत… अब औरों का संबल बनी डॉ. ज्योति ए ग्रेड ऑफिसर रहीं। 2015 में ब्रेस्ट कैंसर हुआ। परिवार को लेकर पहले से टूट चुकी थीं। पति, भाई और बेटे की मौत के बाद कैंसर ने 10 साल ले लिए। मुंबई, लखनऊ, जयपुर के हॉस्पिटलों में इलाज चला। ब्रेस्ट रीमूव होने के बाद 200 टांके लगे हैं। सब भुलाकर अब वे कैंसर काउंसलर बन गई हैं। उन महिलाओं में विश्वास भर रही हैं, जो कैंसर से लड़ रही हैं। अब राष्ट्रीय उद्घोषिका हैं।
हरियाणा के कैथल के गांव शिलाखेड़ी रोड पर ड्रेन के अंदर नीले रंग के सूटकेस में मिला महिला का शव बेरहमी की कहानी बयां कर रहा है। प्रारंभिक अनुमान है कि महिला को पहले तो गला दबाकर मारा गया। फिर सूटकेस में पैक में करने के लिए हड्डियां तोड़ी गई। उसके बाद
.
पुलिस का कहना है कि सूटकेस में पानी जाने से चेन खुल गई, जिससे लाश का एक हिस्सा बाहर दिखने लगा। तभी मामले का खुलासा हुआ। ये लाश किसकी है, अभी इसकी शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस के पास फिलहाल पहचान कराने के 2 ही अहम सबूत हैं। एक तो मृतका के कलाई पर बना टैटू, दूसरे सूटकेस के पास ही मिले बैग से निकले दो सूट। जिनके रैपर पर करनाल के असंध की दुकान का पता लिखा है।
जिस जगह शव मिला वो खनोरी रोड बाईपास से सिर्फ 200 मीटर दूरी पर है। ऐसे में ऐसी भी संभावना है कि हत्या करने वाले लाश को किसी गाड़ी या वाहन में डालकर लाए और फेंक गए। उसके बाद रोड से आसानी से निकल गए।
ब्लाइंड मर्डर को लेकर पुलिस की 3 थ्योरी…
2 या 3 दिन पहले किया गया मर्डर: पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि हत्या 36 से 48 घंटे पहले की गई। आमतौर पर पानी में शव फेंकने पर दूसरे दिन फूलकर ऊपर आता है। सूटकेस में भी पानी गया और लाश फूली, जिसके बाद सूटकेस की चेन टूटी। लाश के अंग बाहर निकलने लगे।
मर्डर कहीं और किया, लाश यहां लाकर फेंकी: जिस जगह पर शव मिला, वो सुनसान है। ऐसे में अनुमान है कि मर्डर कहीं और किया गया, उसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए इस जगह को चुना गया। घटनास्थल के आसपास ऐसे किसी संघर्ष के निशान या खून के धब्बे आदि नहीं मिले हैं, जिससे यह पुख्ता हो रहा है कि मर्डर कहीं और किया गया।
शव के साथ भी बेरहमी की गई: शव के गले पर निशान मिले हैं और नाक से खून के धब्बे मिले हैं। इससे अनुमान है कि हत्या गला दबाकर की गई होगी। यही नहीं बाद में शव के साथ भी बेरहमी की गई। महिला का कद 5 फीट से ज्यादा है। जबकि उसे करीब दो फीट के सूटकेस में पैक किया गया। इसके लिए हड्डियां तोड़ी गई और शव को मरोड़ा गया।
शव के पास पड़े कागजों और सूटकेस से मिले कपड़ों को भी पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांचा।
अभी तक 2 बड़े सुराग जिन पर जांच टिकी पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती शव की शिनाख्त करने की है। बुधवार को पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पड़ताल की। आसपास के इलाके से किसी युवती या महिला के लापता होने की सूचना नहीं है। ऐसे में शिनाख्त के लिए पुलिस के पास दो अहम सुराग हैं। पहला, शव की दाईं कलाई पर टैटू गुदा हुआ है। दूसरा, शव के पास ही बैग में दो लेडीज सूट मिले हैं। जिनके रेपर पर असंध की दुकान का पता है। पुलिस का मानना है कि मृतका की उम्र 25 से 30 साल के बीच रही होगी।
पुलिस ने मौके पर मिले एक अन्य बैग की भी जांच की। इसमें कुछ गले-फटे कागज मिले थे।
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया…एक दिन पहले भी देखा ये सूटकेस गांव के किसान गुरपेज ने बताया कि इसी रास्ते पर उनके खेत हैं। बाइक पर कई बार आना-जाना होता है। सोमवार को उनकी नजर नाले में पड़े सूटकेस पर गई थी। तब ध्यान नहीं दिया। मंगलवार सुबह देखा तो बैग की चेन खुली हुई थी। उसमें से हाथ-पैर बाहर निकल रहे थे। ध्यान से देखा तो डेडबॉडी थी। तब पुलिस को सूचना दी।
लोग बोले- सोचा किसी ने पुराना सूटकेस फेंका आसपास के डेरे ढाणियों में रहने वाले लोगों ने बताया कि सूटकेस तो उन्होंने एक दिन पहले ही देख लिया था, लेकिन शुरुआत में उन्हें लगा कि किसी ने यह फटा पुराना सूटकेस ड्रेन में फेंका हुआ है। पानी के साथ आगे निकल जाएगा, इस कारण वे इसे इग्नोर करके चले गए, लेकिन अगले दिन भी सूटकेस वहीं पर पड़ा मिला। अगर यह खाली होता तो गंदे पानी में बहकर उस जगह से थोड़ा बहुत आगे जा सकता था, लेकिन सूटकेस उसी जगह पर रहा।
प्रत्यक्षदर्शी किसान ने बताया कि उन्होंने एक दिन पहले भी सूटकेस देखा था।
सूटकेस की सूचना पुलिस को दी सूचना जब मंगलवार को भी उन्होंने सूटकेस को इसी स्थान पर देखा तो अनुमान लगाया कि इसमें कोई भारी भरकम चीज हो सकती है। कोई जहरीला पदार्थ भी हो सकता है या कोई विस्फोटक चीज भी हो सकती है। इस पर उन्होंने विचार विमर्श करके अनाज मंडी चौकी में पुलिस को कॉल किया तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सूटकेस को चेक किया। उसके अंदर महिला का शव मिला।
आज होगा पोस्टमॉर्टम फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। बुधवार को पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। पहचान के लिए शव को वहीं पर रखा जाएगा। अगर पहचान हुई तो इसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले में हत्या संबंधित एंगल को देखते हुए कार्रवाई कर रही है।
रात के समय वारदात की आशंका हालांकि, वारदात खनोरी रोड बाईपास से थोड़ी ही दूरी पर हुई, लेकिन आसपास में कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं था। यह ड्रेन खेतों से होकर गुजर रही है। दिन के समय यहां पर लोगों का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने रात को इस वारदात को अंजाम दिया और सूटकेस को फेंक कर फरार हो गए।
॰॰॰॰॰॰
यह खबर भी पढ़ें…
नीले सूटकेस में मिली महिला की लाश: कैथल में नाले से खींचकर निकाली, कुत्ते नोंच रहे थे; गले पर रस्सी जैसे निशान, हाथ में टैटू
हरियाणा के कैथल में मंगलवार को नाले से एक नीले रंग के सूटकेस में महिला का शव बरामद हुआ है। उसकी उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। सूटकेस को नाले में कुत्ते खींच रहे थे। यह देखकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। (पूरी खबर पढ़ें)