बारां| शहर में कोटा रोड फॉरेस्ट नाले की पुलिया पर मवेशी बांधे जा रहे हैं। कोटा रोड मुख्य मार्ग और ओवरब्रिज से सटा होने से यहां ट्रेफिक का दबाव रहता है। कई साल से यही स्थिति बनी हुई है। जिससे वाहन चालकों, राहगीरों, बुजुर्ग, बच्चों और महिलाओं को परेशान
.
– राजेंद्र सोनी, बारां बारां|
शाहाबाद के जंगल में कंजर्वेशन रिजर्व घोषित होने और लेयर्ड संरक्षित क्षेत्र घोषित होने के बाद भी लेयर्ड सफारी शुरू नहीं हुई है। जंगल में लेयर्ड संरक्षण को लेकर गतिविधियां नहीं की जा रही हैं। वन विभाग ने लेयर्ड सफारी के लिए कंजर्वेशन रिजर्व क्षेत्र में इको ट्रेल भी बनाई, लेकिन दो साल से इसका काम लगभग ठप है। लेयर्ड आबादी क्षेत्र में पहुंच रहा है, जिससे कभी भी नुकसान हो सकता है। शाहाबाद के जंगल में जल्द लेयर्ड सफारी शुरू की जाए, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ सकेंगे।
– प्रमोद माली, शाहाबाद बारां|
शहर के पुष्प कुंज कॉलोनी के बाहर कई दिनों से कचरा पात्र खस्ताहाल हालत में होने के कारण गंदगी फैली रहती है। यहां महज एकमात्र ही कचरा पात्र लगाया हुआ है। जबकि यहां दो कचरा पात्रों की ज़रुरत बनी हुई हैं। कचरे का नियमित उठाव भी नहीं होता है। कई बार शिकायत के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा है। -दिनेश कुमार, वार्डवासी बारां| शहर के रामद्वारा से शिवाजी नगर कॉलोनी में मवेशियों का जमावड़ा रहता है। यहां पशुपालकों द्वारा मवेशियों को सड़क पर ही खुला छोड़ा जा रहा है। ऐसे में यहां गोबर फैला रहता है। मवेशियों के जमावड़े के बीच होकर निकलने में लोगों को परेशानी होती है। साथ ही हादसे का खतरा बना रहता है।
-शिवम कुमार, क्षेत्रवासी बारां|
शहर में लाल मुंह के बंदर लोगों पर हमलावर हैं। शहर के चौमुखा क्षेत्र में कई महीनों से लाल मुंह के बंदर परेशानी का सबब बने हुए हैं। यह बच्चे, बुजुर्ग, महिलाओं पर हमला कर उनको घायल कर रहे हैं। लगातार बढ़ रहे हमलों से मोहल्ले में दहशत का माहौल है। जिला प्रशासन, नगर परिषद और बाहर से बुलाई गई विशेष टीम कई बार अभियान चलाकर भी एक भी बंदर को पकड़ने में नाकाम रही है। जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
– ललित मोहन खंडेलवाल बारां|
शहर के तेल फैक्ट्री से बाबजी नगर रोड़ तक कई जगह सीवरेज के चैंबर के कारण गड्ढे हो रहे है। जिनके कारण वाहनों की आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार रात के समय अंधेरे में गड्डा नहीं दिखने से दुर्घटनाएं हो रही है। कई लोग इनमें गिरकर घायल हो चुके हैं। फिर भी इसको लेकर जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
-राहुल सेन, क्षेत्रवासी बारां|
जिले के ढिकवानी गांव में आम रास्ते पर कीचड़ और गंदगी से ग्रामीण परेशान हैं इसी रास्ते से स्कूली बच्चों का निकलना होता है ऐसे में बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है आम रास्ते में लगातार पानी भरा रहता हैं पंचायत प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही ग्रामीणों ने आम रास्ते को साफ करने की मांग की है । ताकि लोगों व बच्चों को आवाजाही में परेशानी न हो।
– आशीष मेहता, ढिकवानी बारां|
शहर के नाकोड़ा कॉलोनी क्षेत्र में कई भूखंड सालों से खाली पड़े हुए है। जिनमें बारिश का व गंदा पानी भरा हुआ है। जिसके कारण मच्छर हो रहे है। जिनसे बीमारियों का अंदेशा बना हुआ है। लोगों द्वारा नगर परिषद को शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है। इन प्लॉटों में भरे पानी का निकास करवाया जाना चाहिए। कॉलोनीवासी कई बार इसकी मांग कर चुके हैं। इसके बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
– गिरीश शर्मा, वार्डवासी बारां|
बारां से सीसवाली के बीच सड़क निर्माण काफी समय से प्रक्रियाधीन है। निर्माण की धीमी रफ्तार के कारण लोगों को सफर परेशानी भरा बना हुआ है। गिट्टी फैली होने से टायरों के कटने से नुकसान हो रहा है। जिम्मेदार विभाग को गंभीरता दिखाते हुए निर्माण तेजी से करवाया जाएं।
-बृजमोहन, समसपुर बारां|
बड़गांव के वार्ड संख्या 9 में मोडूलाल रावल के मकान के पास बनी गली में निकलना दूभर हो गया है। क्योंकि इससे गली में बहुत समय पहले सीसी बनी थी वह भी अब धीरे-धीरे उखड़ गई है। अब तो इसमें गड्ढा बन गया है। जिससे कभी भी दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। रात के समय तो और भी यह गड्ढा भी दिखाई नहीं देता है। ग्राम पंचायत जल्द इस समस्या का समाधान करे।
– निकिता मालव
