फलोदी में सांसद खेल महोत्सव 2025 का समापन मेजर शैतान सिंह स्टेडियम के सभागार में हुआ। इस अवसर पर लोकसभा संयोजक विक्रमादित्य सिंह और जिला सह-संयोजक युद्धवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विधानसभा संयोजक मेघराज कल्ला विशिष्ट अतिथि थे। खेल मह
.
प्रधानाचार्य मनमोहन पुरोहित ने बताया कि 7 से 10 नवंबर तक विभिन्न विद्यालयों में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। उन्होंने खेल के नियमों और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन करने वाली टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
मुख्य अतिथि युद्धवीर सिंह ने अपने संबोधन में पुराने खेलों का जिक्र करते हुए अनुशासन, धैर्य और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के विकास पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि मेघराज कल्ला ने आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रबंधन टीम की सराहना की।
रस्सा कस्सी के साथ हुआ समापन महोत्सव का समापन रस्सा कस्सी प्रतियोगिता के साथ हुआ। इसमें लड़कियों के वर्ग में कैटरीना प्रथम और निशा व्यास लटियालपुरा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों के समूह में पिंटू मेघवाल प्रथम और चंद्रशेखर द्वितीय रहे। सभी खेलों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
ये रहे मौजूद इस अवसर पर अशोक विश्नोई, बुधराम, अनिल पुरोहित, दीपक कुमार, कोच दिपलव मेवाडा, ललित रंगा और भीमराज पुरोहित सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक जितेंद्र व्यास ने किया।