धौलपुर पुलिस ने कॉन्स्टेबल को गोली मारने के 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया।
धौलपुर पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश भूपेन्द्र उर्फ भूपसिंह को गिरफ्तार किया है। उस पर पिछले साल जनवरी में राजाखेड़ा क्षेत्र में अवैध चंबल रेता निकासी रोकने गई पुलिस टीम पर हमला करने और एक कॉन्स्टेबल को गोली मारकर घायल करने का आरोप है। आरोपी क
.
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश पर दिहौली थानाधिकारी दुर्ग सिंह और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। टीम ने भूपेन्द्र उर्फ भूपसिंह (24) को रैहना वाली माता मंदिर के पास बीहड़ जंगलों से पकड़ा। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी पुलिस से बचने के लिए पुलिया से कूद गया, जिससे उसके दाहिने पैर में चोट आई।
भूपेन्द्र पर आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर 20 जनवरी को राजाखेड़ा थाना क्षेत्र में अवैध चंबल रेत निकासी रोकने गई पुलिस पार्टी पर फायरिंग की थी। इस हमले में कॉन्स्टेबल रामसहाय (690) गंभीर रूप से घायल हो गए थे, उन्हें गोली लगी थी।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बाद में भी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। यह इनामी बदमाश घटना के बाद से करीब एक साल से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
आरोपी की गिरफ्तारी में साइबर सेल प्रभारी नरेंद्र सिंह के साथ कॉन्स्टेबल नरेंद्र की भूमिका भी सराहनीय रही है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।