 
        
जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने SIR प्रक्रिया को लेकर जानकारी दी।
बिहार के बाद राजस्थान में भी SIR का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर जोधपुर में भी इसकी शुरुआत हो चुकी है। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने इसको लेकर जानकारी दी।
.
अग्रवाल ने बताया कि जोधपुर के कुल मतदाता 23 लाख 1 हजार 352 है। 2002 और 2025 के मतदाता सूचियों के उपरांत जिले में 70.14 प्रतिशत भौतिक मैपिंग की गई है। उन्होंने बताया कि SIR प्रक्रिया में BLO तीन बार मतदाताओं के घर पर जाएंगे। उनसे जानकारी लेंगे, जिन मतदाताओं के दो बार अलग-अलग जगहों पर नाम है। उन्हें एक जगह से नाम हटवाना पड़ेगा, अन्यथा उनके खिलाफ दंडनीय कार्रवाई की जाएगी।
 
         
         
        