अक्टूबर की बारिश नए रिकॉर्ड की ओर है। मंगलवार को भी रिमझिम का दौर बना रहा। शाम 5 बजे तक बीते 24 घंटे में शहर में 35 मिमी बारिश दर्ज हुई। सीसारमा नदी 3 फीट तक बहने लगे। इधर, फतहसागर के 3 गेट 2-2 इंच तक खोलने पड़े। 52 साल में ऐसा चौथी बार है, जब अक्टूब
.
फतहसागर पर दो महीने में दूसरी बार झरना दिखा है। इसके गेट हाल ही बीते मानसून सीजन के दौरान 26 अगस्त को खोले गए थे। कैचमेंट से आवक काे देखते हुए उदयसागर के दोनों गेट दूसरे दिन भी खुले रहे। इधर, शहर में दिन भर रुक-रुक कर फुहार गिरती रही। सूरज दूसरे दिन भी नहीं दिखा। शाम तक स्वरूपसागर पर 35, मदार 30, नाई 45, अलसीगढ़ 32, कोटड़ा 15, गोगुंदा 33, झाड़ोल 40, बागोलिया 70, मावली 57, उदयसागर 46 और वल्लभनगर में सर्वाधिक 83 मिलीमीटर बारिश पानी बरसा।
आगे… आज भी येलो अलर्ट, प्रशासन ने जारी की चेतावनी मौसम विभाग ने उदयपुर संभाग में बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। कोटड़ा ब्लॉक के सरकारी स्कूलों में मंगलवार को भी छुट्टी रहेगी। इधर, प्रशासन ने बेड़च नदी के बहाव क्षेत्र से दूर रहने की चेतावनी जारी की है।
दिन 1.60 और गिरकर 20.2, रात 18.2, सामान्य से ऊपर दिन सामान्य से 13.2 डिग्री ज्यादा ठंडा बीता। पारा 1.6 डिग्री और गिरकर 20.2 डिग्री रह गया। इस महीने इसका औसत 33.4 तय है। दूसरी तरफ रात सामान्य 17.8 डिग्री के मुकाबले 0.4 डिग्री ज्यादा गर्म रही। न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री लुढ़ककर 18.2 पर सिमट आया।
भास्कर एक्सपर्ट- विक्षोभ व चक्रवात मोंथा की वजह से बदला मौसम मौसम विशेषज्ञ डॉ. आर.एस. देवड़ा का कहना है कि अरब सागर में उत्पन्न विक्षोभ के कारण मेवाड़-वागड़ और हाड़ौती क्षेत्र में बारिश हो रही है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मोंथा का असर भी है, जो मंगलवार शाम आंध्र प्रदेश के काकीनाडा तट से टकराया। इसकी दिशा उत्तर और उत्तर-पूर्व की ओर है। इसलिए पूर्वी भारत में भारी बारिश हो रही है। अगले दो दिनों में इसकी तीव्रता कम होने की संभावना है, लेकिन राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश और बादल छाए रहने के साथ तापमान में गिरावट जारी रहेगी।