6 arrested in stone pelting and firing case | पत्थरबाजी और फायरिंग के मामले में 6 गिरफ्तार: विवादित प्लॉट के कब्जे को लेकर हुआ था झगड़ा, दोनों पक्षों ने दर्ज कराया केस – Jodhpur News

6 arrested in stone pelting and firing case | पत्थरबाजी और फायरिंग के मामले में 6 गिरफ्तार: विवादित प्लॉट के कब्जे को लेकर हुआ था झगड़ा, दोनों पक्षों ने दर्ज कराया केस – Jodhpur News



जोधपुर कमिश्नर रेट के प्रतापनगर थाना इलाके में सोमवार को विवादित प्लॉट पर कब्जा को लेकर हुए झगड़े के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी दोनों पक्ष के हैं।

.

गौरतलब है कि सोमवार को प्रताप नगर थाना क्षेत्र के महावीर जैन कॉलोनी गुरु का तालाब गैस गोदाम के पास एक विवादित भूखंड को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। इसमें दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी और फायरिंग की घटना भी हुई। पत्थरबाजी का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था।

इस प्रकरण को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर कार्य करते हुए दोनों पक्ष के 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक आरोपी पिंटू राज नेता महामंदिर थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।

इनको किया गिरफ्तार

1. सवाई सिंह (40) पुत्र माधोसिंह राजपुरोहित निवासी गुरों का तालाब पुलिस थाना प्रतापनगर जोधपुर। 2. श्रवण सिंह (40) पुत्र शेरसिंह राजपुरोहित निवासी संतधाम रोड गुरों का तालाब पुलिस थाना प्रतापनगर जोधपुर। 3. पिन्टुराज नट (38) पुत्र बालमराम नट निवासी नट बस्ती बीजेएस पुलिस थाना महामंदिर जोधपुर। 4. हनुमानराम (46) पुत्र पुनाराम विश्नोई निवासी खेडी सालवा पुलिस थाना डांगियावास जोधपुर। 5. प्रभुराम (40) पुत्र पुनाराम जाति विश्नोई निवासी खेडी सालवा पुलिस थाना डांगियावास जोधपुर। 6. खमाराम (42) पुत्र पुनाराम विश्नोई निवासी खेडी सालवा पुलिस थाना डांगियावास जोधपुर।

यह खबर भी पढ़ें –

जोधपुर में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर पत्थरबाजी, VIDEO:फायरिंग का भी लगाया आरोप, पुलिस को मिले कारतूस, छह आरोपी गिरफ्तार

About The Author