उदयपुर के RNT मेडिकल कॉलेज में नई सुविधा मिलेगी:सिकल सेल एनीमिया के लिए बनेगा देश का 17वां सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, आदिवासियों को मिलेगा नया जीवन




राजस्थान के आदिवासी बाहुल्य इलाकों के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ी राहत दी है। उदयपुर के आरएनटी (RNT) मेडिकल कॉलेज को अब सिकल सेल एनीमिया की जांच और बेहतरीन इलाज के लिए ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ बनाया गया है। देशभर में ऐसे कुल 17 सेंटर तैयार किए गए हैं, जिनमें से राजस्थान के हिस्से में उदयपुर का नाम आया है। यह कदम मेवाड़ और वागड़ के उन लाखों आदिवासियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, जो पीढ़ियों से इस जेनेटिक बीमारी का दंश झेल रहे हैं। यह महत्वपूर्ण जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने संसद में दी। उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत द्वारा सदन में पूछे गए एक सवाल के जवाब में मंत्री ने बताया कि मोदी सरकार देश के करीब 13 करोड़ आदिवासियों को इस बीमारी से मुक्त करने के लिए मिशन मोड पर काम कर रही है। सांसद डॉ. रावत ने सरकार से पूछा था कि क्या दिसंबर 2025 तक 7 करोड़ लोगों की जांच का लक्ष्य पूरा हो जाएगा और अब तक राजस्थान की क्या स्थिति है? क्या है यह बीमारी और क्यों है इतनी खतरनाक सिकल सेल एनीमिया एक ऐसी जेनेटिक बीमारी है, जिसमें शरीर में मौजूद लाल रक्त कोशिकाएं (RBC) गोल होने के बजाय हंसिए (सिकल) के आकार की हो जाती हैं। इससे नसें ब्लॉक होने लगती हैं और शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती। मरीज को असहनीय दर्द होता है, शरीर टूट जाता है और बार-बार खून चढ़ाने की नौबत आती है। अब तक इस बीमारी के विशेषज्ञ इलाज के लिए आदिवासियों को जयपुर या अहमदाबाद की दौड़ लगानी पड़ती थी, लेकिन अब उदयपुर का आरएनटी मेडिकल कॉलेज इसका सबसे बड़ा केंद्र बनेगा। गांव-गांव मुफ्त मिलेगी दवा और सलाह
सरकार ने इस बीमारी से लड़ने के लिए ‘हाइड्रोक्सीयूरिया’ जैसी जरूरी दवा को नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) की अनिवार्य लिस्ट में डाल दिया है। अब यह दवा केवल बड़े अस्पतालों में नहीं, बल्कि गांव के उप-स्वास्थ्य केंद्रों, पीएचसी और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में मुफ्त मिलेगी। इसके साथ ही, अब युवाओं को सलाह दी जा रही है कि वे शादी से पहले ‘सिकल सेल कार्ड’ जरूर चेक करें। अगर पति-पत्नी दोनों इसके वाहक (कैरियर) हैं तो बच्चों में यह बीमारी होने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। उदयपुर सेंटर में अब जेनेटिक काउंसलिंग और योग के जरिए मरीजों की जीवनशैली सुधारने पर विशेष काम किया जाएगा। राजस्थान और देश का हाल
संसद में पेश किए गए ताजा डेटा के अनुसार, सिकल सेल एनीमिया के खिलाफ चल रहा अभियान अब अपने लक्ष्य के बेहद करीब है। 3 फरवरी 2026 तक देश के जनजातीय इलाकों में 6.83 करोड़ से ज्यादा लोगों की जांच पूरी हो चुकी है, जिनमें से 2,37,981 लोग पूरी तरह रोगग्रस्त पाए गए हैं। वहीं, राजस्थान की स्थिति देखें तो यहां अब तक 37 लाख 6 हजार 689 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। इस जांच में प्रदेश के 2,885 लोग गंभीर रूप से बीमार मिले हैं, जबकि 8 हजार 453 लोग इस बीमारी के ‘वाहक’ यानी कैरियर पाए गए हैं। सरकार का लक्ष्य इस साल के अंत तक 7 करोड़ की जांच का आंकड़ा पार करना है, ताकि इस बीमारी को जड़ से मिटाया जा सके।



Source link

सिर पर चुन्नी डालकर ज्वेलरी शॉप के ताले तोड़े,VIDEO:लाखों का सोना-चांदी पार;पुलिस कर रही तलाश




अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के मदनपुरी इलाके में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाशों ने दुकान की शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसकर लाखों के आभूषण पार कर दिए। वारदात की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, कुल चार बदमाश वारदात में शामिल थे। इनमें से दो बदमाश सिर पर चुन्नी डालकर शटर का ताला तोड़कर दुकान के अंदर घुसे, जबकि दो अन्य बाहर खड़े होकर निगरानी करते रहे। अंदर घुसे चोर 16 ग्राम सोना और करीब 1 किलो 800 ग्राम चांदी चोरी कर फरार हो गए। शनिवार सुबह पड़ोसियों ने दुकान की शटर ऊपर उठी देखी तो उन्होंने दुकान मालिक पहलू खां को फोन कर सूचना दी। सूचना मिलते ही पहलू खां मौके पर पहुंचे और कंट्रोल रूम के जरिए पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। दुकान में लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित पहलू खां ने बताया कि वह शुक्रवार शाम करीब 7 बजे दुकान बंद कर घर गए थे। सुबह पड़ोसियों की सूचना पर चोरी का पता चला। सामान की जांच करने पर 1 किलो 800 ग्राम चांदी और 16 ग्राम सोना गायब मिला। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई



Source link

पति के गांव जाने के बाद महिला ने की आत्महत्या:फोन पर पानी की मोटर चलवाने को कहा था; बेटे को फंदे पर लटकी मिली मां




कोटा में मकान में टीन शेड पर रस्सी से फंदा लगाकर महिला ने सुसाइड कर लिया। जब 12 साल का बेटा स्कूल से घर लौटा, तो घटना का पता लगा। उसने आस-पड़ोस के लोगों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को नीचे उतारकर न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर महिला रामधणी (32) को मृत घोषित किया। घटना अनंतपुरा थाना इलाके में बरड़ा बस्ती की दोपहर ढाई बजे के आसपास की है। पति आत्माराम ने बताया- मैं कारीगरी का काम करता है। पत्नी रामधणी भी साथ में मजदूरी के लिए जाती थी। आज सुबह साढ़े आठ बजे उससे फोन पर बात हुई थी। उसने पानी की मोटर चलवाने को कहा था। उसने सुसाइड क्यों किया। इस बारें में पता नहीं है। पति गया था गांव, बेटे ने देखा मां का शव
अनंतपुरा थाना SI सुरेंद्र सिंह ने बताया कि रामधणी का पति आत्माराम एक दिन पहले रिश्तेदार के 12वें में शामिल होने बूंदी जिले के लाखेरी के पापड़ी गांव गया था। रामधणी और उसका 12 साल का बेटा घर पर ही थे। शनिवार सुबह बेटा स्कूल चला गया। दोपहर में जब वह स्कूल से लौटा तो उसने अपनी मां रामधणी को फांसी पर लटका हुआ पाया। पुलिस जांच में जुटी, कारण अज्ञात बेटे ने आवाज देकर आस-पड़ोस और रिश्तेदारों को बुलाया, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। रामधणी टीन शेड से रस्सी के फंदे पर लटकी हुई थी। मौत की सूचना पर पति आत्माराम भी कोटा पहुंचा। महिला के पीहर पक्ष वाले भी मॉर्च्युरी पहुंचे। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने भी किसी प्रकार की शंका जाहिर नहीं की है।



Source link

पार्टी के बाद स्कॉर्पियो में तेल भरवाता इनामी तस्कर गिरफ्तार:एमडी फैक्ट्री के मामले में 2 साल से फरार था, ANTF की कार्रवाई




जेल से बाहर आए साथियों की पार्टी से लौटने के दौरान धोरीमन्ना पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने आए ड्रग्स तस्कर को जालोर की एंटी नारकॉटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) टीम ने गिरफ्तार किया है। 2 साल से फरार आरोपी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। एएनटीएफ आईजी विकास कुमार ने बताया कि साल 2025 में इनामी तस्कर कमलेश और उसके साथ मांगीलाल, गणतन ने मिलकर मांगीलाल के घर पर अवैध मादक पदार्थ एमडी बनाने की फैक्ट्री लगाकर नशे का काला कारोबार शुरू किया। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कुछ समय तक अवैध मादक पदार्थ एमडी बनाकर बेची और मुनाफा कमाया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की और उनकी फैक्ट्री को पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी कमलेश फरार हो गया। जालोर एएनटीएफ को सूचना मिली थी कि कमलेश पुत्र जगमालराम निवासी फागलिया पुलिस थाना बाखासर धोरीमन्ना इलाके में है। इसके बाद टीम ने निगरानी शुरू कर दी। जैसे अपने साथियों के साथ आरोपी कमलेश धोरीमन्ना पेट्रोल पंप पर स्कॉर्पियो में तेल भरवाने के लिए पहुंचा, टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।



Source link

प्रतापगढ़ में CMHO के भ्रष्टाचार विवाद पर बोले मंत्री मीणा:कहा- रिश्तेदारी से ऊपर नहीं न्यायिक जांच, दोषी होने पर जरूर होनी चाहिए कार्रवाई




प्रतापगढ़ में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कथित भ्रष्टाचार प्रकरण ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. जीवराज मीणा पर लगे गंभीर आरोपों, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में दर्ज शिकायत और भारत आदिवासी पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बाद प्रदेश के राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने इस मामले पर अपनी स्थिति स्पष्ट की है। सीएमएचओ डॉ. जीवराज मीणा पर भ्रष्टाचार, अवैध वसूली, कर्मचारियों पर दबाव बनाने और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने जैसे आरोप हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, एक निजी अस्पताल संचालक ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कथित आर्थिक लेन-देन और दबाव का उल्लेख है। मामले के सामने आने के बाद विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। उल्लेखनीय है कि राजस्व मंत्री हेमंत मीणा, सीएमएचओ डॉ. जीवराज मीणा के जियाजी (बहनोई) हैं। जांच से पहले दोषी ठहराना गलत- मंत्री मीणा इस बीच, राजस्व मंत्री हेमंत मीणा का बयान राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मंत्री ने कहा कि वे पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं और चाहते हैं कि मामले की तथ्यात्मक और निष्पक्ष जांच हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल पारिवारिक संबंध होने के आधार पर किसी के पक्ष में खड़ा होना आवश्यक नहीं है और जांच से पहले किसी को दोषी ठहराना भी उचित नहीं है। न्याय प्रक्रिया से ऊपर नहीं रिश्तेदारी- मंत्री मीणा मंत्री ने स्वीकार किया कि संबंधित अधिकारी उनके पारिवारिक रिश्तेदार हैं, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि रिश्तेदारी न्याय प्रक्रिया से ऊपर नहीं हो सकती। उनका कहना था कि यदि जांच में कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई अवश्य होनी चाहिए, चाहे वह उनका अपना परिवार ही क्यों न हो। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि उनके नाम से जोड़कर राजनीतिक वातावरण दूषित करने का प्रयास भी किया जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मंत्री का यह बयान दो संदेश देता है। एक ओर, वे निष्पक्ष जांच का समर्थन कर रहे हैं, तो दूसरी ओर, वे बिना तथ्य सामने आए सार्वजनिक रूप से दोष तय करने की प्रवृत्ति पर सवाल उठा रहे हैं।



Source link

हिन्दी फिल्म कलेजे का टुकड़ा का प्रीमियर आयोजित:बड़ी स्क्रीन पर देखी शहरवासियों ने फिल्म, बोले-सामाजिक संदेश देने वाली फिल्म




राजपुरोहित प्रोडक्शन के बेनर तले बनी हिंदी फिल्म कलेजे का टुकड़ा का प्रीमियर शुक्रवार को पाली के श्रीराम वाटिका में आयोजित किया गया।
निर्माता-निर्देशक गजेन्द्र सिंह मण्डली ने बताया कि यह फिल्म पाली जिले के नए कलाकारों के साथ तैयार की गई है। इसकी शूटिंग पाली शहर सहित ढालोप, रानी, खुण्डावास, गाजन माता मंदिर, भगानाडा मंदिर जैसे स्थलों पर की गई। फिल्म में चार गीत हैं, जो अलग-अलग भावनाओं और मूड को दर्शाते हैं। फिल्म का संगीत गजेन्द्र सिंह मण्डली और राजकुमार वैष्णव ने दिया है। फिल्म के एडिटिंग डायरेक्टर और सिनेमेटोग्राफर प्रबल सिंह मण्डली ने किया।
प्रीमियर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मगराज जैन, जगदीशानंद महाराज, जबरसिंह राजपुरोहित और राकेश भाटी उपस्थित रहे। इनके साथ भागीरथ साहू, राधेश्याम भाटी, गणपत दास वैष्णव, विक्रम सिंह राजपुरोहित, पूरणचंद परमार, ताड़केश्वर शुक्ला, सोहन राव, मंगलाराम चौधरी, नरेश पांडे सहित कई शहरवासी मौजूद रहे।
इस अवसर पर निर्माता-निर्देशक गजेन्द्र सिंह मण्डली ने फिल्म के उद्देश्य और कलाकारों का परिचय दिया। फिल्म का मुख्य संदेश माता-पिता की सेवा, सम्मान और उनके आशीर्वाद के महत्व को उजागर करना है। फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने इसकी जमकर सराहना की।
प्रीमियर के दौरान फिल्म के कलाकार ऋतुराज राठौड़, निमिषा बारोट, खुशबू चौहान, राधेश्याम भाटी, ताड़केश्वर शुक्ला, रतनलाल कुमावत, किशनलाल सैन, कुंदन सिंह राजपुरोहित, नरेश शर्मा, मंगल सिंह राजपुरोहित, चक्रवर्ती सिंह राठौड़, सुरेश बारोट, दिनेश कुमार टांक, संजय बंजारा, बाबूलाल साहू, आशा मूंदड़ा सहित कई कलाकार उपस्थित रहे।



Source link

जयपुर में चलती कार में लगी आग, VIDEO:ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, जलकर कबाड़ में बदली




जयपुर में शुक्रवार रात चलती कार में आग लगने से दहशत फैल गई। ड्राइवर ने कार से बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। फायर बिग्रेड की एक गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग से कार पूरी तरह जलकर कबाड़ में बदल गई। फायर स्टेशन (मालवीय नगर) कीर्ति ने बताया- दौसा के बालाजी निवासी महेन्द्र ने कार में आग लगने की सूचना दी थी। प्रताप नगर के महल रोड पर उन्होंने कार को सर्विस सेंटर पर डाला था। सर्विस करवाकर रात करीब 7:15 बजे वह कार लेकर निकले थे। जगतपुरा स्थित 7 नंबर चौराहे पर अचानक चलती कार के बोनट से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते अगले हिस्से से आग की लपटे उठने लगी। ड्राइवर ने तुरंत कार को रोककर बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने की सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक तरफ के ट्रैफिक को डायवर्ट कर निकाला। फायर बिग्रेड की एक गाड़ी की मदद से महज 10 मिनट में आग पर काबू पाया गया। आग से कार पूरी तरह से जलकर कबाड़ में बदल गई। रामनगरिया थाना पुलिस की प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया है कि कार के बोनट के लगे तार के शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी।



Source link

बांसवाड़ा में शोर मचाने पर डीजे और गाड़ी जब्त:पुलिस देखकर ड्राइवर भागा; रात 10 बजे बाद बजा रहा था फिल्मी गाने




बांसवाड़ा शहर में रात 10 बजे के बाद तेज आवाज में डीजे बजाकर शांति भंग करने वालों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने हिमालय नगर इलाके से एक डीजे सिस्टम और उसकी गाड़ी (मिनी ट्रक) को जब्त किया है। ​कोतवाली थानाधिकारी बुद्धाराम ने बताया कि 13 फरवरी की रात गश्त के दौरान कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि श्यामपुरा हिमालय नगर के पास तेज आवाज में डीजे बज रहा है। इससे बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों, बीमारों और बुजुर्गों को भारी परेशानी हो रही थी। ​पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची, तो डीजे संचालक ने पुलिस को देखकर डीजे लदे आइशर ट्रक को एक गली में छिपा दिया। पुलिस ने जब तलाश की तो गाड़ी मिल गई, लेकिन ड्राइवर मौके से फरार हो गया। नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई
एसपी सुधीर जोशी के निर्देश पर कार्रवाई की गई। दरअसल, जिला कलेक्टर के आदेशों के तहत जिले में रात 10 बजे तेज शोर वाले यंत्रों के उपयोग पर पाबंदी है। ऐसे में नियमों का उल्लंघन होने पर पुलिस ने डीजे सिस्टम और ट्रक को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। ​टीम में थानाधिकारी बुद्धाराम के अलावा एसआई रमेशचंद्र, एएसआई सुशीला, ​हेड कॉन्स्टेबल प्रकाश​ पृथ्वीपाल सिंह, ​कांस्टेबल प्रफुल्ल सिंह और ​अक्षय शामिल रहे।



Source link

चूरू मेडिकल कॉलेज में पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि:डॉ. पुकार बोले- सैनिक देश की रक्षा करते हैं, तभी हम सुरक्षित




चूरू के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज में शनिवार शाम पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर मोमबत्ती जलाकर और दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को याद किया गया। 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ के वाहनों के काफिले पर हुए आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। इस दुखद घटना की बरसी पर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार ने कहा कि हमारे देश के सैनिक गर्मी और सर्दी जैसे हर मौसम में देश की रक्षा करते हैं। उनकी बदौलत ही हम अपने घरों में चैन की नींद सो पाते हैं। डॉ. पुकार ने देश के सैनिकों का सम्मान करने का आह्वान किया। श्रद्धांजलि सभा में मेडिकल कॉलेज के छात्र, डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. रमाकांत वर्मा, डॉ. दिनेश मील, डॉ. अभिमन्यु तिवारी, डॉ. संदीप कुल्हरी, डॉ. नूतन वर्मा, डॉ. आनंद प्रकाश, डॉ. बजरंग सोनी, डॉ. विश्वजीत, डॉ. मुकेश लखाला, नर्सिंग ऑफिसर सुरेश कुमारी, विनय सहारण, एमआरएस इंचार्ज ताराचंद मेघवाल, प्रदीप चौधरी, वेदप्रकाश खीची, निर्मल कुमार, जगदीश कुमार और अनिल शर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे।



Source link

विधायक पटेल ने CM को लिखा पत्र:7 समाजों की 11 सूत्रीय मांगें पूरी करने की अपील




कोटपूतली विधायक हंसराज पटेल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने सैनी, माली, मौर्य, शाक्य, कुशवाहा, सुमन और भोई सहित विभिन्न समाजों की 11 सूत्रीय मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की है। अलग से 12 प्रतिशत आरक्षण की मांग पत्र में बताया गया है कि सैनी आरक्षण संघर्ष समिति राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सैनी ने इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा था। प्रमुख मांगों में इन समाजों के लिए अलग से 12 प्रतिशत आरक्षण शामिल है। इसके अतिरिक्त, महात्मा ज्योतिबा फूले बोर्ड को श्री देवनारायण बोर्ड की तर्ज पर वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार दिए जाने तथा बोर्ड में पदाधिकारियों की नियुक्तियां शीघ्र करने की भी मांग की गई है। अन्य मांगों में संत श्री लिखमीदास जी महाराज की जन्मस्थली नागौर को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करना, सैनी आरक्षण आंदोलन के दौरान युवाओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेना और बागवानी विकास बोर्ड का गठन करना शामिल है। इसके अलावा, फूले दंपति को भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए केंद्र सरकार को अनुशंसा भेजने और भारतीय सेना में सैनी रेजिमेंट का गठन करने की भी मांग की गई है।



Source link