RTE में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 फरवरी से:नर्सरी से पहली तक चार क्लास में मिलेगा एडमिशन, लॉटरी 6 मार्च को
Rajasthan- Est 1 min
- 0 Views
- 9 minutes ago
सड़क हादसे में घायल विवाहिता की मौत:एमबीएस अस्पताल में तोड़ा दम, पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमॉर्टम करवाया
Rajasthan- Est 1 min
- 0 Views
- 14 minutes ago
चित्तौड़गढ़ में न्यूनतम तापमान बढ़ा, 15 डिग्री पहुंचा:सुबह रात की ठंड घटी, तेज धूप से हल्की गर्मी का एहसास
Rajasthan- Est 1 min
- 0 Views
- 25 minutes ago
21 साल के इकलौते बेटे की अचानक मौत:फैक्ट्री में काम करते समय उल्टियां होने लगी, 30 मिनट में दम टूटा
Rajasthan- Est 1 min
- 0 Views
- 45 minutes ago
Top 10 News
Sport
News
PM Modi Assam Visit | Air Show Inauguration at Emergency Landing Facility
Trending- Est 1 min
- 0 Views
- 5 hours ago
PM Modi Assam Visit | Air Show Inauguration at Emergency Landing Facility
Trending- Est 1 min
- 0 Views
- 6 hours ago
खबर हटके- 10 साल की बच्ची सोना इकट्ठा कर करोड़पति:खराब बाल काटने पर ₹25 लाख का मुआवजा; दहेज में लहसुन देने की परंपरा
Trending- Est 1 min
- 0 Views
- 6 hours ago
Recent
Posts
धमकी मामले में रणवीर सिंह के मैनेजर का बयान दर्ज:, रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग केस में क्राइम सीन किया गया रीक्रिएट
मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के मैनेजरों के बयान दर्ज किए हैं। वहीं, इसके अलावा अलग से क्राइम ब्रांच ने रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग से जुड़े घटनाक्रम को दोबारा रीक्रिएट किया है। इसमें पुणे से मुंबई एक स्कूटर लाना भी शामिल था। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, यह रीक्रिएशन पुलिस हिरासत में मौजूद चार आरोपियों- स्वप्निल सकट, आदित्य गायकी, सिद्धार्थ येनपुरे और समर्थ पोमाजी के साथ किया गया। जांच टीम ने उनके बताए सफर के हर स्टेप को फिर से देखा, ताकि अहम जानकारियां और सबूत जुटाए जा सकें। क्राइम सीन रीक्रिएशन
रीक्रिएशन के दौरान पुलिस अधिकारी आरोपियों के साथ पुणे में स्कूटर खरीदने की जगह से लेकर रास्ते के स्टॉप्स और मुंबई के विले पार्ले स्टेशन के बाहर तक गए। पूरे प्रोसेस की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई। मामले में पैसों की जानकारी
जांच में नए फाइनेंशियल डिटेल्स सामने आए। क्राइम ब्रांच के अनुसार, स्कूटर मुंबई पहुंचाने के बाद मुख्य आरोपी शुभम लोंकर ने आरोपियों को अतिरिक्त 11,000 रुपए दिए। पहले पुलिस ने 40,000 रुपए मिलने की बात कही थी। बाद की जांच में पता चला कि कुल 51,000 रुपए दिए गए। इनमें से 30,000 रुपए स्कूटर खरीदने में खर्च हुए, जबकि 21,000 रुपए आरोपियों ने खर्च किए। सूत्रों के मुताबिक, इस केस के छठे आरोपी प्रवीण लोंकर को अगले दो-तीन दिनों में जेल से हिरासत में लिया जा सकता है। घटना के दो हफ्ते बाद भी शूटर और उसका एक साथी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। बता दें कि 31 जनवरी देर रात रोहित शेट्टी की बिल्डिंग पर पांच राउंड फायरिंग की गई थी। पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने मुंबई के जुहू इलाके में स्थित नौ मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर रात करीब 12:45 बजे फायरिंग की। उन्होंने बताया कि कम से कम पांच राउंड गोलियां चलाई गईं, जिनमें से एक गोली इमारत में बने जिम के शीशे से टकराई। वहीं, रणवीर सिंह और फिल्ममेकर रोहित शेट्टी को शुक्रवार को एक ऑडियो क्लिप के जरिए धमकी मिली। पुलिस ने बताया कि भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य “हैरी बॉक्सर” बताया। रणवीर सिंह को इस हफ्ते दूसरी बार धमकी मिली। बता दें कि धमकी वाली यह ऑडियो क्लिप कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गई, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, एक अधिकारी ने कहा कि शक है कि देशभर में कई और लोगों को भी ऐसी ही धमकियां दी गई हों। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्लिप में सुनी गई आवाज असली है या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स से बनाई गई। क्लिप में बोलने वाले व्यक्ति ने खुद को “हैरी बॉक्सर” बताया और शुक्रवार को पुर्तगाल के “मरीना ग्रांडे” में एक दुकान पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी अपने सहयोगी “सुनील मीणा” के साथ लेने का दावा किया। बता दें कि सबसे पहले रणवीर सिंह के मैनेजर को व्हाट्सऐप पर धमकी मिली थी। वहीं दूसरी धमकी में “हैरी बॉक्सर” ने कहा, “अब तुम्हें दिखाएंगे कि हमारी ताकत के आगे तुम्हारी सात पुश्तें भी कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगी। तुम्हारे सभी मैनेजर कहां रहते हैं, कब आते-जाते हैं और परिवार कहां रहता है सब पता है। संभल जाओ, वरना एक-एक मैनेजर को निशाना बनाना शुरू करेंगे।” बता दें कि रणवीर सिंह को मंगलवार को जान से मारने की धमकी मिली थी। यह धमकी वॉट्सएप पर भेजे गए एक वॉइस नोट के जरिए दी गई थी, जिसमें आरोपी ने करोड़ों रुपए की फिरौती की मांग की।
Source link
फिल्म धुरंधर के डायलॉग पर सनी देओल का रिएक्शन:रणवीर के डायलॉग “घायल हूं, इसलिए घातक हूं” पर बोले-रॉयल्टी मांगने का कोई इरादा नहीं
![]()
फिल्म धुरंधर के डायलॉग को लेकर एक्टर सनी देओल ने रॉयल्टी मांगने से इनकार कर दिया है। दरअसल, धुरंधर में एक्टर रणवीर सिंह का एक डायलॉग- “घायल हूं, इसलिए घातक हूं”, सनी देओल की पुरानी फिल्मों ‘घायल’ और ‘घातक’ की ओर इशारा करता है। इसी संदर्भ में हाल ही में ANI को दिए एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या इस डायलॉग के लिए वे रॉयल्टी मांगेंगे, तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि ऐसा करने का उनका कोई इरादा नहीं है। सनी देओल ने कहा कि फिल्म के निर्देशक आदित्य धर उनके बड़े फैन हैं। उनके मुताबिक, सिर्फ सम्मान के लिए ही यह डायलॉग इस्तेमाल किया गया। उन्होंने यह भी कहा, “मतलब, उन्होंने टाइटल का इस्तेमाल किया, जो बहुत स्वीट है।”
बता दें कि आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह स्पाई थ्रिलर फिल्म 5 दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ₹1300 करोड़ से अधिक का ग्लोबल कलेक्शन किया है। वहीं, सनी देओल इन दिनों अपनी नई रिलीज ‘बॉर्डर 2’ की सफलता का जश्न मना रहे हैं। दुनिया भर में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹460 करोड़ के पार पहुंच चुका है। बता दें कि फिल्म बॉर्डर 2, 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। इस फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने प्रोड्यूस किया है।
Source link
सुप्रीम कोर्ट ने एआर रहमान से कहा-:पोन्नियिन सेलवन 2 के गीत में डागरवाणी परंपरा को दें उचित श्रेय, 20 फरवरी को अगली सुनवाई तय
![]()
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को संगीतकार ए. आर. रहमान और फिल्म पोन्नियिन सेलवन 2(PS-2) के निर्माताओं से कहा कि वे फिल्म के गीत ‘वीरा राजा वीरा’ में डागरवाणी परंपरा के योगदान का उचित उल्लेख करें। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमल्या बागची की पीठ यह सुनवाई ध्रुपद गायक उस्ताद फैयाज वासिफुद्दीन डागर की याचिका पर कर रही थी। डागर ने सितंबर 2025 में आए दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें कहा गया था कि शिव स्तुति की रचना के लेखक जूनियर डागर ब्रदर्स थे, इसका प्रथम दृष्टया कोई प्रमाण नहीं है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा, “पहली प्रस्तुति का मतलब यह नहीं कि वही रचना के लेखक हैं। सवाल यह है कि क्या यह रचना आपकी मौलिक है या डागर परंपरा से ली गई है?” डागर की ओर से कहा गया कि वे राग की मौलिकता नहीं, बल्कि विशेष रचना (कंपोजिशन) पर अधिकार जता रहे हैं, जिसे उनके पिता और चाचा ने तैयार किया था। इस पर पीठ ने कहा कि डागरवाणी परंपरा का शास्त्रीय संगीत में बड़ा योगदान रहा है और उसका सम्मान होना चाहिए। कोर्ट ने रहमान की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक सिंघवी से कहा, “यदि घरानों का योगदान न होता तो आधुनिक गायक कैसे आगे बढ़ते? कम से कम परंपरा का उल्लेख तो होना चाहिए।” सिंघवी ने जवाब में कहा कि पहले की प्रस्तुतियों पर कोई आपत्ति नहीं उठी थी, लेकिन इस बार आपत्ति की गई है। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 20 फरवरी को तय की है।
Source link

