मंत्री दिलावर ने बजट को बताया जनकल्याणकारी:कहा- यह विकसित राजस्थान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
Rajasthan- Est 1 min
- 0 Views
- 14 minutes ago
6 साल बाद फिर मतपेटियों से होंगे सरपंच, वार्ड-पंच चुनाव:परिषद, पंचायत समिति के EVM से होंगे; तैयारियों में जुटा प्रशासन
Rajasthan- Est 1 min
- 0 Views
- 19 minutes ago
Rajasthan Budget Bigger Than Gehlot Govt; Yamuna Water Project Inauguration in 2026
Rajasthan- Est 1 min
- 0 Views
- 24 minutes ago
जयपुर में ट्रक ने मारी RTO ड्राइवर को टक्कर, मौत:टोल प्लाजा के पास काट रहे थे चालान, चपेट में लेकर भगा ले गया ड्राइवर
Rajasthan- Est 1 min
- 0 Views
- 39 minutes ago
9 माह से फरार साइबर ठग गिरफ्तार:डीग पुलिस को ऑपरेशन ‘शिकंजा’ में मिली बड़ी सफलता
Rajasthan- Est 1 min
- 0 Views
- 45 minutes ago
किन्नरों ने पहली बार निकाली शिव बारात:डीग में बेबी मौसी के सानिध्य में निकली बारात, रस्में कीं पूरी
Rajasthan- Est 1 min
- 0 Views
- 51 minutes ago
Sport
News
Dinner at 6:44 pm, 18% prefer to eat on the couch; survey of 31,000 people from 31 countries
Trending- Est 1 min
- 0 Views
- 4 hours ago
Recent
Posts
धमकी मिलने के बाद रणवीर सिंह की पहली पब्लिक अपीयरेंस:ग्रैंड वेडिंग में ओरी के साथ पोज देते दिखे एक्टर
![]()
लॉरेंस गैंग से हाल ही में कथित तौर पर धमकी मिलने के बाद एक्टर रणवीर सिंह खबरों में हैं। फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता के बीच उनसे कथित तौर पर करोड़ों रुपये की मांग की गई। इन खबरों के बीच हाल ही में वो एक शादी समारोह में नजर आए। रणवीर सिंह को ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी के साथ एक ग्रैंड वेडिंग में स्पॉट किया गया। ओरी ने शादी समारोह की तस्वीरें अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कीं, जिनमें रणवीर खास अंदाज में पोज देते नजर आए। समारोह में वरुण धवन, वीर पहाड़िया और अन्य बॉलीवुड हस्तियां भी मौजूद थीं। रणवीर सिंह को धमकी मिली थी बता दें कि मंगलवार को रणवीर सिंह धमकी मिली थी। यह धमकी एक्टर को उनके मैनेजर को व्हाट्सऐप पर भेजे गए एक वॉइस नोट के जरिए दी गई थी, जिसमें आरोपी ने एक्टर को जान से मारने की धमकी देते हुए करोड़ों रुपए की फिरौती (कथित तौर पर 10 करोड़ रुपए से अधिक) की मांग की थी। इसके बाद रणवीर सिंह को शुक्रवार को एक ऑडियो क्लिप के जरिए फिर धमकी मिली। पुलिस ने बताया कि भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताया। क्लिप में बोलने वाले व्यक्ति ने खुद को हैरी बॉक्सर बताया और शुक्रवार को पुर्तगाल के मरीना ग्रांडे में एक दुकान पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी अपने सहयोगी सुनील मीणा के साथ लेने का दावा किया। ऑडियो क्लिप में हैरी बॉक्सर ने कहा था, “अब तुम्हें दिखाएंगे कि हमारी ताकत के आगे तुम्हारी सात पुश्तें भी कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगी। तुम्हारे सभी मैनेजर कहां रहते हैं, कब आते-जाते हैं और परिवार कहां रहता है, सब पता है। संभल जाओ, वरना एक-एक मैनेजर को निशाना बनाना शुरू करेंगे।” धमकी वाली यह ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गई, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। मामले में पुलिस ने रणवीर के मैनेजर का बयान भी दर्ज किया।
Source link
जेल में बंद राजपाल यादव की फीस बढ़ी:प्रियदर्शन बोले– अगली फिल्म में उनकी स्थिति देखते हुए प्रोड्यूसर्स से ज्यादा पेमेंट करने को कहा
![]()
फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने कहा कि उनकी अगली फिल्म में एक्टर राजपाल यादव की फीस बढ़ाई गई है। गौरतलब है कि चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव तिहाड़ जेल में हैं। मिड-डे को दिए इंटरव्यू में प्रियदर्शन ने बताया, “मैं उन्हें 20 साल से ज्यादा समय से जानता हूं। मैंने उन्हें पहली बार फिल्म ‘जंगल’ में देखा था। उनकी परफॉर्मेंस ने मुझे चौंका दिया था।” उन्होंने आगे कहा, “मेरी पहली फिल्म उनके साथ ‘मालामाल वीकली’ थी। उसके बाद वह मेरी ज्यादातर फिल्मों में नजर आए। मैंने अपनी अगली फिल्म के प्रोड्यूसर्स, जुबली फिल्म्स, से कहा कि उनकी स्थिति को देखते हुए राजपाल को सामान्य से ज्यादा पेमेंट करें। हम उन्हें बचाना चाहते हैं। प्रोड्यूसर्स मान गए हैं। मेरी फिल्म में वह विलेन का रोल निभा रहे हैं।” प्रियदर्शन ने यह भी कहा कि उन्हें पहले से राजपाल की समस्या की जानकारी थी। उन्होंने कहा, “मुझे उनकी परेशानी का पता था। इसलिए मैं उन्हें हर फिल्म में साइन करता रहा। मैंने उन्हें ऐड फिल्मों में भी काम दिलाया। उनसे गलती हुई। यह आर्थिक समझ की कमी की वजह से हुआ, गलत इरादे से नहीं। राजपाल अच्छे इंसान हैं।” 16 फरवरी तक नहीं मिलेगी राजपाल यादव को जमानत बता दें कि चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव ने 5 फरवरी को दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। वहीं राजपाल की बेल याचिका पर 12 फरवरी को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई थी। कोर्ट से एक्टर की जमानत याचिका खारिज हो गई है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने एक्टर को फटकार भी लगाई थी। दिल्ली हाईकोर्ट ने राजपाल यादव से पूछा था कि वे सजा को रद्द करने की मांग क्यों कर रहे हैं। उन्होंने खुद माना था कि उन्होंने पैसा उधार लिया था और उसे लौटाने का वादा किया था। ऐसे में अब सजा पर रोक लगाने की मांग किस आधार पर की जा रही है? इसके जवाब में एक्टर के वकील ने कहा कि उन्होंने (राजपाल) उसी दिन कोर्ट को बताया था कि वे इस मामले को सुलझाना चाहते हैं। राजपाल यादव ने अपने कहे हुए वादे का पालन करने के लिए अदालत में सरेंडर किया है। फिल्म में जो 5 करोड़ रुपए लगाए गए थे, उन्हें एक्टर चुकाना चाहते हैं और अब तक 3 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि चुका दी गई है। अदालत ने राजपाल यादव को फटकार लगाई और कहा कि समझ नहीं आता यह बहस क्यों हो रही है। आपने याचिका दाखिल की थी और कहा था कि पैसा लौटाएंगे, लेकिन फिर सालों तक भुगतान नहीं किया। पिछले आदेश का पालन न करने की वजह से आपको जेल में सरेंडर करना पड़ा। आपको 25-30 मौके दिए गए। अब आप यह केस दोबारा क्यों खोलना चाहते हैं? आपको यह बताना होगा कि पैसे देने में देरी क्यों हुई। मुझे आपसे सहानुभूति हो सकती है, लेकिन कानून तो कानून है। अगर आप अमाउंट जमा करने के लिए तैयार हैं तो आगे सुनवाई जारी रखी जाएगी। राजपाल यादव के वकील ने कहा कि वे कोर्ट में पैसे जमा करने के लिए तैयार हैं, लेकिन परिवार में शादी होने की वजह से जमानत की मांग कर रहे हैं। राजपाल यादव की बेल याचिका पर अगली सुनवाई 16 फरवरी को होने वाली है। जब तक वो तिहाड़ जेल में ही रहेंगे। क्यों जेल में बंद हैं राजपाल यादव? साल 2010 में राजपाल यादव ने फिल्म अता पता लापता बनाने के लिए प्राइवेट कंपनी मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। ये फिल्म फ्लॉप रही और राजपाल यादव को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। राजपाल यादव समय रहते कर्ज की रकम नहीं लौटा सके। लोन लेते समय राजपाल यादव ने जो चेक कंपनी को दिए थे वो बाउंस हो गए, जिसके बाद एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई। दोनों पार्टी के बीच समझौते के बावजूद पूरी पेमेंट नहीं हुई और समय के साथ ब्याज जुड़ता गया, जिससे कुल कर्ज काफी बढ़ गया। साल 2018 में दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने राजपाल यादव को दोषी ठहराया और उन्हें छह महीने की जेल की सजा सुनाई। इसके बाद उन्होंने उच्च अदालत में अपील की, जहां उन्हें कई बार राहत मिली, क्योंकि उन्होंने भुगतान और समझौते का भरोसा दिया था। सरेंडर से पहले एक्टर ने कहा- मेरे पास पैसे नहीं हैं सरेंडर करने से ठीक पहले राजपाल यादव ने कहा था कि उनके पास लौटाने के लिए पैसे नहीं हैं। जब वो जेल गए तो सोनू सूद ने इंडस्ट्री से एकजुट होकर एक्टर की मदद करने की अपील की। इसके बाद कई लोग राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए। सलमान खान, अजय देवगन, डेविड धवन जैसे कई लोगों ने एक्टर को आर्थिक मदद दी।