राजस्थान,प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के बयान का विरोध लगातार जारी सीकर में NSUI ने पूनिया का पुतला फूंका।

राजस्थान,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के बयान का विरोध लगातार जारी है। कांग्रेस भाजपा को घेरे हुए हैं। सीकर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और पूनिया का पुतला फूंका।

banko coaching sikar
Banko coaching sikar

NSUI छात्र संगठन जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश नागा ने बताया कि राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कांग्रेस पार्टी के लिए जो बयान दिया है, वह निंदनीय है। इसके विरोध में पूनिया के पुतले की शव यात्रा निकालकर पुतला फूंका गया। नागा ने कहा कि पूनिया को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।

नागा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता हमेशा से महात्मा गांधी की विचारधारा पर चलने वाले कार्यकर्ता हैं। पूनिया को अपने इस बयान के लिए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से माफी मांगनी चाहिए।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Retirement from test cricket. Copyright © 2024 | feeling blissful. El emporio de don cesar.