फतेहपुर समाचार,प्रदेशाध्यक्ष पूनिया कारंगा छोटा में जन आक्रोश रैली में शामिल होंगे

satish poonia

Sikar News,फतेहपुर शेखावाटी ,Latest Hindi News, फतेहपुर शेखावाटी Breaking News, Find all फतेहपुर शेखावाटी, शेखावाटी समाचार

प्रदेशाध्यक्ष पूनिया कारंगा छोटा में जन आक्रोश रैली में शामिल होंगे
फतेहपुर.भाजपा द्वारा विधानसभा क्षेत्र में निकाली जा रही जन आक्रोश रैली में प्रदेशाध्यक्ष डाँ.सतीश पूनिया शनिवार को ग्राम कारंगा छोटा में शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करेंगे ।

Sikar News,फतेहपुर शेखावाटी ,Latest Hindi News, फतेहपुर शेखावाटी Breaking News, Find all फतेहपुर शेखावाटी

पूर्व पालिकाध्यक्ष मधुसूदन भिण्डा ने जानकारी दी कि प्रदेशाध्यक्ष डाँ.पूनिया शनिवार को सुबह 11 बजे मंडावा से फतेहपुर पहुंचेंगे।यात्रा संयोजक बजरंग सिंह शेखावत और सह संयोजक विनोद महला ने जानकारी दी कि शुक्रवार को जन आक्रोश यात्रा छटे रोज शुक्रवार को बीबीपुर बड़ा, बीबीपुर छोटा, मरड़ाटू बड़ी. छोटी ढाणी कल्याणपुरा, जेठवां का बास, दांतरू, चाचीवाद छोटा, चाचीवाद बड़ा, स्वामी की ढाणी, रिड़मल की ढाणी, कारंगा बड़ा आदि गावों में पहुंची। यात्रा के ग्राम में प्रवेश पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर ग्राम की चौपालों पर हुई सभा में पूर्व न.पा. अध्यक्ष तथा भाजपा नेता मधुसूदन भिण्डा, यात्रा संयोजक बजरंग सिंह, सहसंयोजक विनोद महला, जि.प. सदस्य सुभाष राड, जिला मंत्री सरोज कड़वासरा, जिला उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी, जगदीश राड़, आशुसिंह शेखावत, मण्डल अध्यक्ष रामावतार संथला, विकास भास्कर, महावीर कटारिया रामावतार बिजारणियां, एस. सी. मार्चा अध्यक्ष प्रवीण झाझड़िया, सुनिता कड़वासरा आदि वक्ताओं ने कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचारी शासन, बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था, किसानों की कर्ज माफी, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता आदि बिन्दुओं पर चौपालों में बताया गया। कांग्रेस के कुशासन व वसुन्धरा सरकार की योजनाएं

Sikar News,फतेहपुर शेखावाटी ,Latest Hindi News, फतेहपुर शेखावाटी Breaking News, Find all फतेहपुर शेखावाटी, शेखावाटी समाचार

जैसे गौरवपथ, टोल टेक्स, भामाशाह योजना, अन्नपूर्णा रसोई आदि योजनाओं को बन्द करने पर चौपालों में विचार व्यक्त किये, तथा मोदी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताया। यात्रा के दौरान भाजपा के मण्डल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, जन प्रतिनिधि व सत्यनारायण सैनी, दिनेश बिंयालां, ललित गोस्वामी, अशोक सिलावट, गोवर्द्धन मीणा, गोवर्द्धन रूकनसर, सोमराज नायक आदि उपस्थित रहे

Buy tesla hash online. Mosbull cricket club.