फतेहपुर शेखावाटी,जन आक्रोश यात्रा में किसान सभा को संबोधित करेंगे प्रदेश अध्यक्ष पूनिया

satish poonia

जन आक्रोश यात्रा में किसान सभा को संबोधित करेंगे प्रदेश अध्यक्ष पूनिया
फतेहपुर के कारंगा छोटा गांव में करेंगे किसान सभा को संबोधित।

फतेहपुर शेखावाटी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा के तहत शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया फतेहपुर के दौरे पर रहेंगे भाजपा नेता आनंद हुड्डा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया शनिवार सुबह 11:00 बजे मंडावा से फतेहपुर पहुंचेंगे जहां फतेहपुर विधानसभा के गांव कारंगा छोटा में जन आक्रोश यात्रा के तहत विशाल किसान सभा को संबोधित करेंगे भाजपा नेता विकास भास्कर ने बताया कि फतेहपुर सालासर हाईवे से डीजे और ट्रैक्टर की रैली के रूप में उन्हें सभा तक कार्यकर्ता द्वारा लेकर जाया जाएगा कार्यक्रम में विधानसभा के सभी भाजपा नेता कार्यकर्ता तथा किसान मौजूद रहेंगे

Metropolitan – mjm news. 5 summer flowers that will brighten up your garden.