धापूबाई BSTC कॉलेज के छात्राध्यापक अब बगड़ी नगर में पढ़ेंगे:कॉलेज-छात्रों में विवाद के चलते BSTC कॉलेज की मान्यता की गई थी रद्द




पाली शहर के बोमादड़ा रोड पर स्थित धापूबाई बीएसटीसी कॉलेज में पढ़ने वाले छात्राध्यापक अब पाली जिले के बगड़ी नगर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बगडी नगर में पढ़ेंगे।
निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर के आदेशानुसार धापूबाई बी.एस.टी.सी. कॉलेज बोमादडा रोड पाली की एन.ओ.सी. प्रत्याहरित करने के कारण वर्तमान सत्र में धापूबाई बी.एस.टी.सी. कॉलेज बोमादडा रोड पाली में अध्ययनरत प्रथम एवं दितीय वर्ष के समस्त छात्राध्यापकों के बचे हुए शेष सत्र के लिए शिक्षण व्यवस्था व बकाया गतिविधियों का संपादन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बगडी नगर में किया जाएगा।
धापूबाई बी.एस.टी.सी. कॉलेज बोमादडा रोड पाली में अध्ययनरत प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्राध्यापकों के अभिलेख तथा डाइट में स्थानान्तरण के लिए डाइट का एक दल गुरुवार को उक्त बी.एस.टी.सी. कॉलेज के संचालन व छात्राध्यापकों को 20 फरवरी से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बगडी नगर में उपस्थिति देने के लिए निर्देशित किया गया।
कॉलेज की ओर से पत्र में दिया कि आगामी 15 दिवस में छात्राध्यापकों से संबंधित सम्पूर्ण अभिलेख उपलब्ध करवा देंगे।
डाइट प्राचार्य के द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रथम वर्ष के समस्त छात्राध्यापक दिनांक-20 फरवरी को कॉलेज आवंटन पत्र, एडमिशन स्लिप व एक पासर्पोट साइज फोटो तथा द्वितीय वर्ष के छात्राध्यापकों को 96 दिवसीय इन्टर्नशिप समाप्त होने के तुरन्त बाद आवंटन पत्र, एडमिशन स्लिप, एक पासपोर्ट साइज फोटो तथा इन्टर्नशिप अभिलेख के साथ डादट बगडी नगर में उपस्थिति देने के लिए निर्देशित किया गया।



Source link

राजस्थान में अब कम होने लगेगी सर्दी:अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे; आज से तापमान बढ़ेगा, दिन में तेज होगी धूप




बारिश-ओलावृष्टि से राजस्थान में पारा गिरने से राज्य में सर्दी बढ़ गई। गुरुवार राज्य के अधिकांश शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। इससे राज्य में सुबह-शाम मध्यम और दिन में हल्की सर्दी रही। मौसम विशेषज्ञों ने बताया- राज्य में अगले एक-दो दिन में तापमान बढ़कर सामान्य से ऊपर जाएगा, जिससे सुबह-शाम की सर्दी से भी कम हो जाएगी और दिन हल्के गर्म होने लगेंगे। पिछले 24 घंटे का मौसम देखें तो राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से में कुछ स्थानों पर सुबह हल्का कोहरा रहा। जबकि कई जिलों में दोपहर तक हल्के बादल रहे। जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर समेत कई जिलों में हल्के बादल छाने से दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। गुरुवार दिन का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस फलोदी और बाड़मेर में दर्ज हुआ। सुबह-शाम ठंडक, पारा 15 डिग्री से नीचे गुरुवार को राज्य में जयपुर, फतेहपुर, सीकर, गंगानगर, चूरू, अलवर समेत कई जिलों में हल्का कोहरा रहा। दिन में इन शहरों में हल्के बादल रहे, जिससे यहां धूप कमजोर रही। अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। कल सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.4 अलवर और फतेहपुर में दर्ज हुआ। अगले एक सप्ताह मौसम रहेगा साफ, दिन में गर्मी बढ़ेगी मौसम विशेषज्ञों ने बताया- राज्य में अब अगले एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा और दिन में तेज धूप रहने की संभावना है। अगले सप्ताह से तापमान में बढ़ोतरी होगी, जिससे पश्चिमी राजस्थान के जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हो सकता है। इससे दिन में हल्की गर्मी बढ़ेगी, जबकि सुबह-शाम की सर्दी कम हो जाएगी।



Source link

एयर शो आज व 22 को:55 मिनट में 18 एयर शो; जलमहल पर सूर्यकिरण स्वदेशी पॉड्स से उकेरेंगी ‘तिरंगा’




राजधानी में जलमहल के आसमान में शुक्रवार को भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक्स टीम इतिहास रचने जा रही है। देश-दुनिया में अब तक 800 एयर शो कर चुकी टीम 20 और 22 फरवरी को 801वां शो जयपुर में करेंगी। नाहरगढ़ की पहाड़ियों से निकलकर जलमहल के ऊपर 1000 फीट की ऊंचाई पर एयरोबेटिक्स टीम के जांबाज पायलट्स तिरंगे धुएं के साथ चकित करने वाले 18 मैन्युवर बनाएंगे। करीब 5 मीटर की दूरी रखकर पायलट हवाई कलाबाजियां दिखाएंगे। शो से पहले भास्कर उन 18 मैन्युवर के बारे में बता रहा है, जिन्हें लोग शो के दौरान देखेंगे। खास बात यह है कि तिरंगा धुआं स्वदेशी स्मोक पॉड्स से निकलेगा। इन पॉड्स को हाल ही में वायुसेना के 11 बेस रिपेयर डिपो, नासिक में विकसित किया गया है। गुरुवार को सूर्यकिरण और सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने हरिश्चंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान के भगवत सिंह मेहता सभागार में युवाओं से संवाद किया। पायलटों ने कहा कि वायुसेना में करियर नौकरी नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का संकल्प है। सूर्यकिरण का एयर शो देखना है तो एसएसओ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें अगर आप भी जलमहल पर होने वाले एयर शो देखना चाहते हैं तो एसएसओ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके लिए राजस्थान SSO पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in पर लॉग इन करना होगा। इसके बाद सिटीजन एप से जी2सी सर्विस में जाकर एयर शो जलमहल रजिस्ट्रेशन में रजिस्ट्रेशन करें। फॉर्म सबमिट करने के बाद पास डाउनलोड कर सकते हैं। पास का प्रिंट या मोबाइल में पीडीएफ दिखा सकते हैं। 9 विमानों के साथ मैन्युवर



Source link

IMD Weather Update Today rain UP Rajasthan MP chhattisgarh Punjab rain alert snowfall Uttarakhand himachal jammu Kashmir


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update Today Rain UP Rajasthan MP Chhattisgarh Punjab Rain Alert Snowfall Uttarakhand Himachal Jammu Kashmir

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के कई राज्यों में मौसम अलग-अलग रंग दिखा रहा है। राजस्थान में पिछले दो दिन के दौरान बारिश के साथ ओले गिरे। इससे दिन के तापमान में 10 डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई। गुरुवार को कई जिलों में घना कोहरा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आज से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

मध्य प्रदेश के 25 जिलों में गुरुवार को बारिश हुई। ग्वालियर समेत 8 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। भोपाल-इंदौर में बादल छाए रहने के आसार हैं। हरियाणा के भिवानी-रेवाड़ी में कल बारिश के साथ ओले गिरे। इससे तापमान में 7 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है।

पंजाब और चंडीगढ़ में इस सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना है, हालांकि तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं उत्तराखंड में केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में बर्फबारी हुई है, जिससे ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ गई है।

वहीं छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2–3 दिन उत्तर और मध्य भारत में कहीं बारिश तो कहीं साफ आसमान और तेज धूप का दौर जारी रहेगा।

खबरें और भी हैं…



Source link

फर्जी पट्टों पर लगी भ्रष्टाचार की सील:भास्कर: पट्टे चाहिए, बिना नियमन कॉलोनी काटनी है, रेट क्या है? सोसायटी: 50 रुपए गज में पट्टे देंगे, दफ्तर में रिकॉर्ड भी बदलवा देंगे




हमारी कमाई-घर का सपना लूट रही हैं सोसायटी, जेडीए-सहकारिता विभाग, आंखें खोलो…रोको सरकार

शहर को व्यवस्थित बसाने वाला जेडीए, फ्राड करने वालों पर कार्रवाई करने वाली पुलिस और सहकारिता को बढ़ावा देने के नाम पर हाउसिंग सोसायटी बनाने वाला को-ऑपरेटिव डिपार्टमेंट…सिस्टम पूरा है। फिर भी जाली दस्तावेज से अवैध कालोनियां कट रही हैं, बस रही हैं। भले जमीन मंदिर माफी की हो या कोर्ट में उलझी हो। को-ऑपरेटिव सोसायटी वाले बैकडेट में पट्टे बना रहे हैं। भास्कर रिपोर्टर ने कॉलोनाइजर बनकर सिस्टम के इसी कोलेप्स पर स्टिंग ऑपरेशन किया। जिन सोसायटीज के संचालन अधिकार सरकार ने छीन रखे हैं, जिस पर एक को-ऑपरेटिव इंस्पेक्टर को निगरानी का जिम्मा है, उन सोसायटी के पूर्व पदाधिकारी आज भी किसी भी डेट में पट्टा देने को तैयार हैं। उनका कहना है जेडीए वाले बीघा के हिसाब से 1-2 लाख लेंगे, नहीं दिए तो प्लाट बिकेंगे नहीं। ऑडिट करने वाला सोसायटी संचालक बन गया, बोला- कोर्ट रेफरेंस के मुताबिक सोसायटी बता दूंगा, डिपार्टमेंट रिकॉर्ड में कागज बदलने होंगे, हो जाएगा। ये सब तब, जबकि कानून है- सोसायटी कॉलोनी विकसित करने से पहले जमीन खरीद कर डिप्टी रजिस्ट्रार को प्लान पेश करेगी। अनुमति पर स्थानीय निकाय में भू-उपयोग परिवर्तन का आवेदन देगी। …लेकिन, पट्‌टे बन रहे हैं, रिकॉर्ड बदल रहा है…एक लाइन कही जाती है- सरकारी काम में पैसा चलता है। संचालक बोले- जमीन कोर्ट रेफरेंस हो या मंदिर माफी की, पहले कागज देखेंगे जैसा मामला है वैसी ही रेट लगेगी… सरकारी काम में पैसा चलता है भास्कर- कॉलोनी के लिए बैकडेट के पट्टे चाहिए।
50 रुपए प्रतिगज और 111 रु. सदस्य शुल्क। पट्टे 2007-08 के ठीक रहेंगे। उससे पहले के भी दे देंगे। 100-200 रु. लेता हूं। 50 सबसे कम रेट है। भास्कर- जेडीए वाले कार्रवाई तो नहीं करेंगे?
एक कमरा बनाकर बिजली कनेक्शन ले लेना। जेडीए वालों से आप बात करो, वो बगैर पैसे लिए छोड़ेंगे नहीं। सरकारी काम में पैसा चलता है। भास्कर- बैकडेट में एग्रीमेंट स्टाम्प कैसे मिलेंगे?
4-5 हजार रु. लगेंगे। सब हो जाएगा। जेडीए में बीघा के 1-2 लाख लेंगे भास्कर- कॉलोनी के लिए बिना रजिस्ट्री पट्टे चाहिए।
एग्रीमेंट करेंगे, 16 हजार फाइल चार्ज, जमीन नापने के 30 हजार लगेंगे। हम 50 रु. प्रति गज लेंगे। भास्कर- जेडीए कार्रवाई का डर तो नहीं?
जून 1999 की कटऑफ तक का रिकॉर्ड जमा है। इसके बाद कटऑफ डेट आएगी रिकॉर्ड जमा होगा। भास्कर- जेडीए की जिम्मेदारी किसकी रहेगी?
जेडीए की जिम्मेदारी आपकी होगी। जेडीए वालों से पहले बात करनी पड़ेगी। मैं मिलवा दूंगा इंस्पेक्टर से। एक बीघा के 1-2 लाख रु. लेंगे फिर दिक्कत नहीं है। दफ्तर रिकॉर्ड बदलने से रेट ज्यादा भास्कर- हरि नगर सोसायटी ज्यादा रेट ले रही है।
उनकी ऑडिट मैं ही करता हूं। बैकडेट पट्‌टे के लिए दूसरी सोसायटी है मेरे पास। 1999 से लेकर 2014 तक किसी भी तारीख के मिल जाएंगे। भास्कर- बैकडेट पट्टों की रेट क्या होगी?
जमीन पर रेफरेंस है या मंदिर माफी की है, वो बताना। रजिस्ट्रेशन रद्द वाली सोसायटी पट्टा देगी। भास्कर- बैकडेट में रेट ज्यादा क्यों है?
विभागों का इन्वॉल्वमेंट होता है। वहां रिकॉर्ड रहता है। रिकॉर्ड बदलना पड़ेगा, इसलिए रेट बढ़ जाती है। न रिकॉर्ड होगा न ऑडिट, हम कर देंगे भास्कर- बैकडेट के पट्टे चाहिए।
सोसायटी फादर संभालते थे। मैं ऑडिट के बाद काम करता हूं। बैकडेट में हसनपुरा सोसायटी वालों से दिलवा दूंगा। वो मेरे बड़े भाई की तरह हैं। भास्कर- को-ऑपरेटिव का झंझट तो नहीं ना? परेशानी क्या… सरकारी रिकॉर्ड पर आएगी नहीं, न ऑडिट होगा। सब सोसायटी स्तर पर हो जाएगा। भास्कर- जेडीए कार्रवाई क्यों करता है?
सोसायटी भू-परिवर्तन के बाद ही पट्‌टा दे सकती है। 90-बी बिना पट्टे काटने का अधिकार नहीं है।



Source link

नवजोत सिद्धू की शायरी के पॉलिटिकल मायने क्या:पत्नी के बयान विवाद पर कहा- अब बात रुतबे की, राहुल की मीटिंग पर बोले- हर कोई नहीं आपके काबिल




पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिद्धू एक्टिव पॉलिटिक्स से तो दूर हैं लेकिन कांग्रेस में जब भी कुछ हलचल होती है तो शायरी से जवाब देने से नहीं चूकते। बात उनकी पत्नी के 500 करोड़ रुपए में CM कुर्सी से मचे बवाल का हो या राहुल गांधी की दिल्ली में पंजाब के कांग्रेसी नेताओं से मीटिंग का, सिद्धू ने शायरी के जरिए तंज जरूर कसे। शायरी के जरिए सिद्धू कभी चैलेंज देते तो कभी राजनीतिक बेफिक्री जाहिर करते नजर आते हैं। हालांकि कांग्रेस इसे सिद्धू का शौक मानकर इग्नोर कर रही है। उनकी पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को कांग्रेस पार्टी से निकाल चुकी है, वह भाजपा से नजदीकी बढ़ा रही हैं लेकिन नवजोत सिद्धू इस मामले में अब तक कुछ नहीं बोले। यहां तक कि कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग ने तो सिद्धू की पत्नी को इशारों में मेंटल केस तक कहा लेकिन पत्नी के पक्ष में भी सिद्धू ने कुछ नहीं कहा…। पढ़िए, कांग्रेस में हलचल और उस पर सिद्धू का शायरी से जवाब… पत्नी के बयान पर विवाद, सिद्धू बोले- आग लगाने वाले भी खाक होंगे
डॉ. नवजोत कौर सिद्धू पिछले साल दिसंबर में चंडीगढ़ आकर गवर्नर गुलाब चंद कटारिया से मिलीं। बाहर आकर उन्होंने सिद्धू के पॉलिटिक्स में एक्टिव होने के सवाल पर कहा- हमारे पास CM कुर्सी के बदले देने के लिए 500 करोड़ रुपए नहीं हैं। उन्हें CM चेहरा बनाएंगे तो सिद्धू राजनीति में एक्टिव होंगे। इस पर बवाल मच गया। विरोधियों ने कहा- कांग्रेस में CM कुर्सी के लिए 500 करोड़ देने पड़ते हैं। विवाद बढ़ने पर नवजोत सिद्धू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शायरी पोस्ट की.. आग लगाने वालों को क्या खबर, रुख हवाओं ने बदला तो खाक वो भी होंगे, अब बात रुतबे की है, चाल भी बड़ी और खेल भी खत्म।” माना गया कि उनकी पत्नी को लेकर विवाद करने वाले नेताओं को वह चेतावनी दे रहे हैं कि अगर वह पॉलिटिक्स में एक्टिव हुए तो ऐसी चाल चलेंगे कि सबका खेल खत्म हो जाएगा। राहुल की मीटिंग, सिद्धू बोले- हर कोई नहीं आपके काबिल
पूर्व CM चरणजीत चन्नी ने चंडीगढ़ में बंद कमरा सम्मेलन में पार्टी के सभी बड़े पद अपर कास्ट यानी जट सिखों को देने और दलितों को नजरअंदाज करने का मुद्दा उठाया। इस मुद्दे पर कांग्रेस में बवाल मचा तो राहुल गांधी ने पंजाब की टॉप लीडरशिप दिल्ली तलब कर ली। इसमें नवजोत सिद्धू को नहीं बुलाया गया था। इसके बाद सिद्धू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शायरी पोस्ट की। नवजोत सिद्धू ने कहा- ज़िंदगी से थोड़ी वफा कीजिए, जो नहीं मिला उसे दफा कीजिए,हर कोई नहीं है आपके काबिल, अकेले बैठ के चाय का मजा लीजिए।” इससे माना गया कि सिद्धू मीटिंग में न बुलाने को लेकर साफ कर रहे हैं कि हर कोई आपके काबिल नहीं होता, इसलिए अकेले रहना ही ठीक है। पत्नी कांग्रेस से सस्पेंड, सिद्धू बोले- कुर्सी के कीड़े मुल्क खा गए
इसके बाद कांग्रेस ने सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी से निकाल दिया। इसको लेकर भी सिद्धू ने सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा। हालांकि सोशल मीडिया पर उन्होंने फिर शायरी पोस्ट की। जिसमें सिद्धू एग्रेसिव अंदाज में दिखे। इसमें नवजोत सिद्धू ने कहा- गुरू, मैं बचाता रहा दीमक से मकान अपना , मगर चंद कुर्सी के कीड़े, पूरा मुल्क खा गए। अब खाक नशीनों, उठो—जागो और देखो, वक्त कहा आन पहुंचा है, जब तख्त गिराए जाएंगे और ताज उछाले जाएंगे। हालांकि इससे ये भी कयास लगाए गए कि सिद्धू फिर से पॉलिटिक्स में एंट्री कर सकते हैं। कांग्रेस की एकजुटता, सिद्धू बोले- नेवलों के सांपों से संबंध हो गए
राहुल गांधी की दिल्ली में फटकार के बाद पंजाब की टॉप लीडरशिप एकजुट दिखी। उन्होंने मीडिया से दूरी बना ली। सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी कांग्रेसी एकजुट नजर आने लगे। वहीं अमृतसर की राजनीति में भी हलचल दिखी। यहां के शहरी प्रधान मिट्‌ठू मदान और कांग्रेस के प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग की नजदीकी हो गई। इसके बाद नवजोत सिद्धू ने फिर अपने सोशल मीडिया पर शायरी पोस्ट की। इसमें नवजोत सिद्धू ने कहा- मतलब पड़ा तो सारे अनबंद हो गए, गुरू…नेवलों के भी सांपों से संबंध हो गए इससे कयास लगाए गए कि नवजोत सिद्धू फिर अपनी ही पार्टी पर तंज कस रहे हैं कि चुनाव में जीतने के लालच में सारे एक साथ हो गए। सिद्धू कपल के लिए लगातार मीडिया में बयानबाजी होती रही। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तो यहां तक कह दिया था कि डॉ. नवजोत कौर का बयान केवल बकवास है। वो कहते हैं कि हमें चीफ मिनिस्टर बना दें तो हम राजनीति में एक्टिव होने को तैयार हैं। दोनों हसबैंड-वाइफ अनस्टेबल लगते हैं। इसके अलावा कांग्रेस के नेता भी उनके बारे में पूछे जाने पर बयानबाजी करते रहते हैं। इसको लेकर नवजोत सिद्धू ने नई शायरी पोस्ट की। जिसमें सिद्धू ने कहा- वो एक समंदर खंगालने में लगे हुए हैं,हमारी कमियां निकालने में लगे हुए हैं। जिनकी अपनी लंगोटियां तक फटी हुई हैं, हमारी पगड़ी उछालने में लगे हुए हैं। पॉलिटिक्स से दूर सिद्धू, शायरी पर सिर्फ कयास
नवजोत सिद्धू साल 2017 से 2022 तक पंजाब की पॉलिटिक्स में खूब एक्टिव रहे। वह कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री रहते मंत्री बने। हालांकि मंत्रालय के कामकाज को लेकर उन पर सवाल उठते रहे। सिद्धू ने मंत्रीपद छोड़ दिया। फिर अचानक पंजाब कांग्रेस के तत्कालीन इंचार्ज हरीश रावत ने पैरवी कर सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का प्रधान बनवा दिया। इसके बाद सिद्धू ने लॉबिंग की और 2022 के चुनाव से करीब 3 महीने पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह की CM कुर्सी छिन गई। इसके बाद सिद्धू CM बनने की दौड़ में थे लेकिन दलित चेहरा चरणजीत चन्नी को मुख्यमंत्री बना दिया गया। इसके बाद सिद्धू ने 2022 के चुनाव में CM चेहरा बनाने की मांग की लेकिन कांग्रेस ने फिर चन्नी पर भरोसा जताया। इसके बाद सिद्धू एक्टिव पॉलिटिक्स से दूर होते चले गए। 2022 के चुनाव में कांग्रेस को 117 में से महज 18 सीटें ही मिलीं। इसके बाद सिद्धू पॉलिटिक्स छोड़ क्रिकेट कमेंट्री और टीवी शोज में चले गए। उनकी शायरियों को पॉलिटिक्स से जोड़ा जरूर जाता है लेकिन वह खुद कभी राजनीति या कांग्रेस को लेकर कुछ नहीं कहते।



Source link

Influencer Claims Meeta Baroda Pressured For Relations


सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सीमा राठौर ने सिंगर-एक्टर मीत बरोदा पर काम देने के बदले रिलेशन बनाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों सिंगर-एक्टर मीता बरोदा और मॉडल-एक्ट्रेस सोनिका सिंह के बीच चल रहा विवाद सुर्खियों में है। दोनों एकदूसरे पर लगातार हमलावर है और गंभीर आरोप लगा रहे है। दोनों के बीच ‘जीजा जी’ सॉन्ग और कथित समझौते को लेकर शुरू हुई

.

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सीमा राठौर ने वीडियो जारी कर इस विवाद को अब सनसनीखेज मोड़ दे दिया है। एक ओर जहां उन्होंने एक्ट्रेस सोनिका सिंह का समर्थन किया है, वहीं सिंगर मीता बरोदा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सीमा का दावा है कि काम दिलाने के बदले उनसे रिलेशन बनाने का दबाव बनाया गया था।

राठौर का कहना है कि यह उस वक्त की बात है, जब वे इंडस्ट्री में नई थीं, तब मीता बरोदा के संपर्क में आई थीं। एक कार्यक्रम में काम देने के बदले उनसे पहले रिलेशन बनाने की बात कही गई। इसे लेकर दोनों में विवाद भी हुआ था, जिसके बाद उन्होंने मीता से पूरी तरह कॉन्टेक्ट खत्म कर लिया था।

उधर, सोशल मीडिया पर लगाए गए इन आरोपों के बाद यह विवाद और अधिक गहराता नजर आ रहा है। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि नहीं है और ना ही अभी तक इस मामले में मीता बरोदा का पक्ष सामने आया है।

सीमा राठौर, जिसने मीता बरोदा पर शारीरिक संबंध बनाने के दबाव का आरोप लगाया है

सीमा राठौर, जिसने मीता बरोदा पर शारीरिक संबंध बनाने के दबाव का आरोप लगाया है

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी है सीमा राठौर सिंगर मीता बरोदा पर आरोप लगाने वाली सीमा राठौर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है और वह खुद को हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ बताती है। उनके फेसबुक पर सीमा राठौर नाम से अकाउंट है, जिसमें उसके 8.77 लाख फॉलोअर्स है।

मगर, वह इंस्ट्राग्राम पर खुद को आएशा राठौर बताती है। इसी नाम से उसकी इंस्टाग्राम पर आईडी बनी हुई है। इसमें उसे 1.5 मिलियन फॉलोअर्स है जबकि उसने 2 हजार से ज्यादा पोस्ट इस अकाउंट पर अपलोड की हुई है। इनमें डांस, एक्टिंग के अलावा फिजिकल फिटनेस के भी कई वीडियो हैं।

सीमा राठौर ने यह वीडियो जारी कर मीता पर आरोप लगाए हैं।

सीमा राठौर ने यह वीडियो जारी कर मीता पर आरोप लगाए हैं।

सीमा राठौर ने मीता पर क्या आरोप लगाए, सिलसिलेवार पढ़ें…

5 साल पहले इंडस्ट्री में कदम रखा, मीता के संपर्क में आई सीमा राठौर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मीता बरोदा और सोनिका सिंह के विवाद से जुड़ा जो वीडियो अपलोड किया है, उसमें वह सोनिका का समर्थन कर रही है। जबकि मीता बरोदा पर गंभीर आरोप लगा रही है। बता रही है कि वाक्या उस पांच साल पहले उस वक्त का है, जब वह काम की तलाश में इस लाइन में आई थी।

काम की तलाश के दौरान ही वह सिंगर-एक्टर मीता बरोदा के सपर्क में आई। वीडियो में बताती है कि काम के सिलसिले में ही मीता ने उन्हें बुलाया था। यह मुलाकात एक होटल में होनी थी। मगर, इससे पहले ही वह मीता की मंशा भांप गई और अपने कदम वापस खींच लिए।

सीमा राठौर के इंस्टाग्राम पर 1.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

सीमा राठौर के इंस्टाग्राम पर 1.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

मीता ने काम के बदले रिलेशन बनाने का दबाव बनाया सीमा राठौरका आरोप है कि मीता ने एक कार्यक्रम में काम देने के बदले पहले शारीरिक संबंध बनाने की बात कही थी। उसे एक होटल में रुकने के लिए कहा गया और वहां साथ रहने का दबाव बनाया गया। राठौर ने दावा किया कि यह सुनते ही उसने अपनी गाड़ी वापस मोड़ ली और घर लौट गईं।

सीमा ने यह भी कहा कि मीता बरोदा बार-बार उन्हें साथ सोने के लिए दबाव बना रहे थे, लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया था। उनका कहना है कि बाद में दोनों के बीच विवाद हुआ और संपर्क पूरी तरह खत्म हो गया।

रिकॉर्डिंग होने का दावा, भरोसा दिलाकर डिलीट कराई वीडियो में सीमा राठौर ने यह भी दावा किया कि उन्होंने उस समय बातचीत की रिकॉर्डिंग की थी। इसके लेकर विवाद भी हुआ था। हालांकि, मीता बरोदा के कुछ दोस्तों ने बीच-बचाव कर उनसे रिकॉर्डिंग डिलीट करवाने की बात कही और भरोसा दिलाया कि भविष्य में कोई संपर्क नहीं किया जाएगा।

सीमा बताती है कि इस भरोसे पर मैने वीडियो डिलीट कर दी थी। इसके बाद उसने कभी मीता बरोदा और उसके जुड़े लोगों से कभी संपर्क नहीं रखा।

सीमा राठौर की ओर से जारी वीडियो में सोनिका और मीता की क्लिप भी लगाई गई है।

सीमा राठौर की ओर से जारी वीडियो में सोनिका और मीता की क्लिप भी लगाई गई है।

शुरुआती वीडियो में क्या दिखाया गया सीमा राठौर की ओर से जारी वीडियो की शुरुआत में मीता बरोदा और सोनिका सिंह के बीच चल रही बयानबाजी के क्लिप दिखाए गए। एक क्लिप में मीता बरोदा यह कहते नजर आ रहे हैं कि सोनिका सिंह उनसे लंबे समय तक फोन पर बातचीत करती थीं।

वहीं, सोनिका सिंह की ओर से जारी वीडियो में मीता पर गंभीर व्यक्तिगत आरोप लगाए गए और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। इसके जवाब में मीता बरोदा ने भी सोनिका सिंह पर नशे से जुड़े आरोप लगाए और दावा किया कि वह दिल्ली में नशा करते हुए पकड़ी गई थीं। उन्होंने यह भी कहा कि वह उनके खर्च उठाते थे।

सोनिका सिंह का समर्थन, मीता पर पलटवार सीमा राठौर ने अपने वीडियो में सोनिका सिंह का समर्थन करते हुए कहा कि यदि वह सोनिका की जगह होतीं तो वह भी उसी तरह प्रतिक्रिया देतीं। सीमा का आरोप है कि मीता बरोदा दूसरों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं, लेकिन जब उनकी निजी जिंदगी पर टिप्पणी होती है तो वह आक्रामक हो जाते हैं।

उन्होंने मीता का समर्थन करने वाले कुछ लोगों पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की। कहना है कि गलत को गलत कहना और उसका विरोध करना चाहिए।

मीता बरोदा और सोनिका सिंह के बीच पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी चल रही है

मीता बरोदा और सोनिका सिंह के बीच पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी चल रही है

सीमा ने हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री पर भी उठाए सवाल सीमा राठौर ने अपने वीडियो में कुछ हरियाणवी कलाकारों पर भी लड़कियों के शोषण के आरोप लगाए। उनका कहना है कि इंडस्ट्री में नई लड़कियों का मिसयूज़ किया जाता है। हालांकि उन्होंने किसी के नाम का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया। यह बयान भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच बहस छिड़ी हुई है।

मीता बरोदा का पक्ष आना बाकी, दिया कॉल-मैसेज का जवाब मामले में गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद मीता बरोदा से संपर्क करने की कोशिश की गई। कई बार फोन कॉल किए गए, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। उनके व्हाट्सएप नंबर पर भी संदेश भेजा गया, मगर कोई जवाब प्राप्त नहीं हुआ। गंभीर आरोपों को देखते हुए उनका पक्ष सामने आना बेहद जरूरी माना जा रहा है।

हरियाणवी सिंगर-एक्टर मीता ने अभी तक अपना पक्ष नहीं रखा है।

हरियाणवी सिंगर-एक्टर मीता ने अभी तक अपना पक्ष नहीं रखा है।

मीता और सोनिका में लगातार बढ़ रहा विवाद मीता बरोदा और सोनिका सिंह के बीच शुरू हुआ यह विवाद अब व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप और इंडस्ट्री पर सवालों तक पहुंच चुका है। सोशल मीडिया पर समर्थक और विरोधी दोनों पक्षों में बंटे नजर आ रहे हैं। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या मीता बरोदा इन आरोपों पर सार्वजनिक रूप से जवाब देंगे या मामला कानूनी रूप लेगा। फिलहाल यह विवाद हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है।

—————-

ये खबर भी पढ़ें…

थाने पहुंची हरियाणवी कलाकारों की कन्ट्रोवर्सी:’जीजा जी’ सॉन्ग पर विवाद, सिंगर मीता बोले-बिग बॉस ऑफर के लिए कर रही; सोनिका ने गंदा आदमी बताया

हरियाणवी सिंगर अमित खासा उर्फ मीता बरोदा और मॉडल सोनिका सिंह का विवाद अब थाने तक पहुंच गया है। सोनिका सिंह का कहना है कि लगातार हो रही बदनामी से परेशान होकर उन्होंने पुलिस में शिकायत दी है। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

नीट यूजी-2026 में ओपन स्कूल के विज्ञान वर्ग के विद्यार्थी भी अब कर सकेंगे आवेदन



नीट यूजी-2026 प्रवेश परीक्षा में स्टूडेंट्स की पात्रता को लेकर बदलाव किया गया है। नेशनल मेडिकल कौंसिल की सिफारिशों के अनुसार एनआईओएस और ओपन स्कूल स्टूडेंट्स भी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। स्टूडेंट्स की पात्रता में बोर्ड को महत्व नहीं देते हुए सब्जेक्ट को जरूरी कर दिया है। अब किसी भी बोर्ड से यदि स्टूडेंट ने फिजिक्स, केमिस्ट्री और बॉयलोजी में कक्षा 12वीं पास की है। तो वह नीट यूजी परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे। एनआईओएस और अन्य ओपन बोर्ड की 12वीं परीक्षा देकर नीट क्रेक करने वाले स्टूडेंट्स को राहत मिल गई है। एनटीए बुलेटिन 2026 में पात्रता को संशोधित करते हुए इसे एनएमसी के ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन रेगुलेशंस 2023 के अनुरूप कर दिया है। पहले नीट यूजी-2025 के सूचना बुलेटिन में पात्रता को सुप्रीम कोर्ट में लंबित याचिकाओं के अधीन बताया था। स्टूडेंट्स और अभिभावकों के बीच इससे पात्रता को भ्रम था। इससे बड़ा फायदा नीट-यूजी तैयारी करने वाले ऐसे स्टूडेंट्स को होगा, जो ओपन बोर्ड से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करते हुए नीट पास करना चाहते हैं। स्टूडेंट्स को अब इन बातों का रखना होगा ध्यान



Source link

चंडीगढ़ सोनू शाह मर्डर केस, गैंगस्टर लॉरेंस कैसे बरी हुआ:2 गवाहों की मौत, 2 कोर्ट में मुकर गए, होटल रजिस्टर गायब, CCTV फुटेज जब्त नहीं




चंडीगढ़ के प्रॉपर्टी डीलर सोनू शाह का उसी के ऑफिस में कत्ल के केस की 7 साल चली सुनवाई में गैंगस्टर लॉरेंस को कोर्ट ने बरी कर दिया। कोर्ट में पुलिस के सबूत और दलीलें कमजोर साबित हुईं। पुलिस वॉयस मैसेज की फोरेंसिक जांच कराना भूल गई। 2 गवाहों की मौत हो गई जबकि 2 कोर्ट में मुकर गए। संदिग्ध जिस होटल में ठहरे, वह रजिस्टर क्राइम ब्रांच के कब्जे में था, लेकिन क्राइम ब्रांच ने कोर्ट में कहा कि रजिस्टर गायब हो गया है। यह रजिस्टर केस का अहम सबूत था। क्राइम ब्रांच में जिन पुलिसवालों की जिम्मेदारी में यह रजिस्टर था, उनके खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय मामले में लीपापोती की जा रही है। यही नहीं, इस हत्याकांड को लेकर गुजरात की साबरमती जेल में बंद लॉरेंस से पूछताछ और जांच को लेकर सवालों के ठोस जवाब भी चंडीगढ़ पुलिस नहीं दे पाई। इस मामले में लॉरेंस और उसके 4 साथियों को कोर्ट ने बरी कर दिया। 3 आरोपियों को दोषी करार दिया गया, जिन्हें आज सजा सुनाई जाएगी। चंडीगढ़ के इस हाईप्रोफाइल मर्डर केस को लेकर दैनिक भास्कर ने पुलिस, सोनू शाह और लॉरेंस के वकील से बात की। लॉरेंस कैसे बुरी हुआ, पुलिस ने कहां-कहां चूक की, जानने के लिए पढ़िए पूरी रिपोर्ट… पहले 4 पॉइंट में जानिए, मामला क्या है? गैंगस्टर लॉरेंस ने सुनवाई में कहा- मैं सोनू शाह को जानता तक नहीं, न ही मेरा शूटरों या सह-आरोपियों से कोई संबंध है। मैंने किसी को हत्या करने के लिए नहीं कहा, सारे आरोप झूठे हैं अब जानिए, लॉरेंस बरी कैसे हुआ लॉरेंस के एडवोकेट ने कहा- ठोस सबूत नहीं थे
लॉरेंस और राजू बसोदी की ओर से सीनियर एडवोकेट तरमिंदर सिंह ने पैरवी की। उन्होंने कोर्ट में दलील दी कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ ठोस और प्रत्यक्ष सबूत पेश करने में पुलिस असफल रही। जिसके बाद कोर्ट ने दलीलों और रिकॉर्ड के आधार पर लॉरेंस और राजू बसोदी को बरी कर दिया। मामले में अंतिम बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुनाया। अब दोषी करार दिए गए तीन आरोपियों की सजा पर 20 फरवरी को निर्णय होगा।



Source link

पंजाबी सिंगर को लाइव शो में फैन ने किया प्रपोज:पोस्टर पर लिखा- मेरी मम्मी नू पसंद है तू, सुनंदा शर्मा ने दिया मजेदार जवाब




पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा को लाइव शो के दौरान एक फैन ने प्रपोज किया। भीड़ में खड़े फैन ने दिल के आकार वाले पोस्टर पर लिखा था-“मेरी मम्मी नू पसंद है तू (मेरी मम्मी को तुम पसंद हो)। इस पर सुनंदा ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया- पर मेरी मम्मी नू भी तां पसंद आने चाहिदे ओ (लेकिन मेरी मम्मी को भी तो तुम पसंद आने चाहिए)। सुनंदा ने फैन को स्टेज पर बुलाया, गले लगाया और उसके साथ डांस भी किया। इस खास पल का वीडियो खुद सिंगर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। 17 फरवरी को जयपुर में पूर्णिमा ग्रुप के वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक उत्सव ‘आरोहण 2026’ के दौरान यह मोमेंट देखने को मिला। अब पढ़िए वीडियो में क्या दिख रहा… 24 घंटे में 12 लाख से ज्यादा लाइक्स
सुनंदा ने बुधवार को इस पल को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। पोस्ट के कैप्शन में लिखा— आई लव यू बादशाहो, यू गाइस आर माय स्ट्रेंथ। कंसर्ट्स में पूरी रौनक लगी रहती है। इस वीडियो को 24 घंटे के अंदर 1.2 मिलियन से ज्यादा लाइक्स, 4800 से अधिक कमेंट्स और लगभग 48 हजार लोगों ने शेयर किया । फैंस बोले- दीदी हमारा नंबर कब आएगा
वीडियो इतना वायरल हुआ कि फैंस ने अपनी स्टोरी पर इसे शेयर करते हुए लिखना शुरू कर दिया सुनंदा दीदी हमारा नंबर कब आएगा। सुनंदा ने भी दरियादिली दिखाते हुए कई फैंस की स्टोरीज को री-शेयर किया और मजेदार जवाब देते हुए लिखा- हाहा..आ जाओ अगले शो में। सिंगर ने लिखा- आ जाओ कल वाले शो में
इस बीच फैन ने सुनंदा के स्टाइल की हूबहू नकल उतारते हुए वीडियो बनाकर पोस्ट कर दिया। सुनंदा ने उस फैन को भी निराश नहीं किया और वीडियो शेयर करते हुए लिखा आ जाओ कल वाले शो में।



Source link