Jaipur Central Park Garbage Issue
[ad_1]
जयपुर6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

जयपुरवासियों को शहर की समस्या जिम्मेदारों तक पहुंचाने के लिए मजबूत मंच मिल गया है। लोग ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में सफाई, पानी और बंद रोड लाइट की शिकायतों को फोटो के साथ बेबाकी से पोस्ट कर रहे हैं।
शहर के अलग-अलग हिस्सों से शहरवासी पार्कों की बदहाली, पेयजल आपूर्ति में गड़बड़ी, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें, टूटी सड़कें और जलभराव जैसी रोजमर्रा की समस्याएं प्रमुख रूप से उठाई जा रही हैं। कई जगहों पर अंधेरे में डूबी गलियों और खराब रोड लाइटों की तस्वीरें भी साझा की हैं।
वहीं इस मंच पर अधिकारी भी सक्रिय रूप से लोगों की समस्याओं पर एक्शन ले रहे हैं। शहर के चांदपोल इलाके में एक महीने से रोड लाइट खराब पड़ी थी। एक यूजर ने इस समस्या को लेकर पोस्ट किया तो 24 घंटे के अंधर डिपार्टमेंट ने रोडलाइट लगाई और यूजर की पोस्ट पर कमेंट कर इसकी सूचना दी।
ऐसी ही आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें।
सेक्टर-16 के सेंट्रल पार्क के पास वर्षों से गंदगी
प्रताप नगर के सेक्टर-16 निवासी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि अननेम्ड रोड स्थित सेंट्रल पार्क के पास लंबे समय से सफाई नहीं हुई है। सड़क किनारे कचरा जमा होने से क्षेत्र में गंदगी फैल रही है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

झोटवाड़ा फ्लाईओवर के नीचे कचरे का ढेर
झोटवाड़ा स्थित अजय सर्किल के पास सूरज सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई कि ललित नर्सिंग होम के पास पुलिया के नीचे लंबे समय से कचरा पड़ा हुआ है। उनका कहना है कि नगर निगम की ओर से नियमित सफाई नहीं की जा रही, जिससे क्षेत्र में बदबू और गंदगी बनी हुई है।

विद्याधर नगर के सेक्टर-3 में भी कचरे से लोग परेशान
विद्याधर नगर के राजीव नगर निवासी विशाल कोठारी ने राज राजेश्वर मंदिर के सामने सेक्टर-3 में कचरे की समस्या उठाई। उन्होंने बताया कि रिहायशी इलाके में कचरा जमा होने से स्थानीय लोगों को रोजाना परेशानी हो रही है।

लाल डूंगरी श्मशान घाट में जर्जर टीन शेड
लाल डूंगरी रोड क्षेत्र से गुलशन ने शिकायत की कि श्मशान घाट के अंदर लगा टीन शेड पूरी तरह जर्जर हो चुका है। इसके कारण अंतिम संस्कार के दौरान लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

भास्कर समाधान’ पर शिकायत के बाद मिली राहत
चांदपोल में एक महीने से बंद रोड लाइट हुई ठीक चांदपोल क्षेत्र के सीपी बाजार में आशीष शर्मा ने रोड लाइट बंद होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। करीब एक महीने से अधिक समय से बंद पड़ी लाइट को शिकायत सामने आने के बाद प्रशासन ने ठीक करवा दिया, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली।

जयपुर के हीरावाला इलाके से सचिन सक्सेना ने जगदम्बा नगर में पड़ोसी के घर का पानी सड़क पर बहने की समस्या पोस्ट की थी। जिसके बाद वैशाली नगर जोन के वार्ड 35 के स्वास्थ्य निरीक्षक कन्हैया लाल की टीम ने मौके पर पहुंच कर समझाइश कर समाधान कर दिया है। जिससे लोगों को काफी राहत मिली है।

आज के ‘स्टार के स्टार’ बने कन्हैया लाल वैशाली नगर जोन के वार्ड-35 के स्वास्थ्य निरीक्षक कन्हैया लाल ने जगदम्बा नगर में पड़ोसी के घर का पानी सड़क पर बहने की समस्या का समाधान कर दिया है। हीरावाला इलाके से आई इस समस्या का समाधान होने से लोगों में खुशी की लहर है।

भास्कर समाधान बना लोगों की उम्मीद
भास्कर समाधान सेगमेंट के जरिए लोगों की समस्याएं प्रशासन तक पहुंच रही हैं और कई मामलों में त्वरित कार्रवाई भी हो रही है। हालांकि, शहर के कई इलाकों में अब भी सफाई और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं बनी हुई हैं, जिनके स्थायी समाधान की मांग स्थानीय नागरिकों द्वारा लगातार की जा रही है।
पब्लिक की आवाज बन रहा भास्कर समाधान
‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां पर शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूज़र-फ्रेंडली बनाया गया है।

अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं
दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है उसे भी कॉल कर सकेंगे।



शहर में बदलाव का सकारात्मक प्रयास
इस सेगमेंट को शुरू करने के पीछे भास्कर एप की सोच है कि आमजन और अधिकारियों के बीच सेतु का काम कर सकें। शहर के हर इलाके से आमजन की समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचे ये संभव नहीं है। ऐसे में दैनिक भास्कर एप के जरिए हर व्यक्ति अपनी छोटी-बड़ी समस्याएं पोस्ट कर सकता है। एप के इस सेगमेंट के जरिए आपकी आवाज सीधे उस मंच तक पहुंचेगी, जहां से असर होता है।
भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए…
[ad_2]
Source link

