Ajmer Former Sarpanch Run Over By Bolero, Dies After Dispute
[ad_1]
अजमेर में 6 दिन पूर्व रास्ते पर अतिक्रमण का विरोध करने पर एक पक्ष के लोगों ने पूर्व सरपंच सहित ग्रामीण पर बोलेरो चढ़ा दी।
.
गंभीर रूप से घायल पूर्व सरपंच गोविंदराम गुर्जर को जेएलएन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां मंगलवार रात पूर्व सरपंच की इलाज के दौरान मौत हो गई।

मामले में मुख्य आरोपी परमेश्वर पुत्र छगनलाल गुर्जर को गिरफ्तार किया था। जिससे बोलेरो गाड़ी जब्त की थी।
वहीं, इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजत मुकदमा दर्ज किया था।
मांगलियावास थाना पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी परमेश्वर पुत्र छगनलाल गुर्जर को गिरफ्तार किया था। जिससे बोलेरो गाड़ी जब्त की थी। अब पुलिस अपने मामले में हत्या की धारा जोड़कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
सीओ रामचंद्र चौधरी ने मामले में कहा कि इलाज के दौरान पूर्व सरपंच गोविंदराम गुर्जर की देर रात मौत हो गई। बॉडी को मोर्चरी में रखवाया गया है। मामले में पूर्व में एक आरोपी को अरेस्ट कर जेल भेजा जा चुका। वहीं अब हत्या की धारा जोड़कर अनुसंधान किया जाएगा। बाकी फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जाएगी।
यह खबर भी पढ़े…..
[ad_2]
Source link
