खनिज परिवहन की निगरानी के नाम पर हजारों वाहन और वे-ब्रिज संचालकों पर 300 करोड़ रु. की मार, नया सिस्टम लगाने का फरमान



खान महकमे ने खनिज परिवहन की निगरानी के नाम पर वे-ब्रिज संचालकों और वाहनों के लिए नया सिस्टम लगाने का फरमान जारी किया है जिससे उन पर करीब 300 करोड़ रुपए की मार पड़ेगी। यह सिस्टम खान महकमे के बताए वेंडर्स से ही लगाना होगा, तभी वे रजिस्टर्ड किए जाएंगे। प्

.

इनके अलावा रोजाना राजस्थान सहित, यूपी, गुजरात, एमपी, हरियाणा, पंजाब व अन्य राज्यों के हजारों वाहन खनिज ढोते हैं जिन्हें आवश्यक रूप से एआईएस 140 मानक का व्हीकल लोकेशन ट्रेकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) जीपीएस लगाना जरूरी कर दिया गया है। दोनों ही सिस्टम खान महकमे के बताए वेंडर्स से ही लगाने होंगे जिन पर करीब 5 लाख रुपए से ज्यादा खर्च करने पड़ेंगे। प्रदेश में 6503 वे-ब्रिज हैं। नया सिस्टम लगाने से इन पर 300 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च करने होंगे।

इसके अलावा खनिज ढोने वाले प्रत्येक वाहन को वीएलटीडी जीपीएस लगाने में भी करीब 10 हजार रुपए का खर्चा करना पड़ेगा। उसे हर साल 2000 से 3000 रुपए खर्च कर रिचार्ज भी कराना होगा। खान महकमे ने 8 से 10 वेंडर्स की सूची जारी की है। इन्हीं से नया सिस्टम लगाना अनिवार्य किया है।

फरमान जारी कर कहा गया है कि फरवरी माह में ही नया सिस्टम लगा लिया जाए, क्योंकि खनिज परिवहन के लिए उन्हीं वाहनों का खान विभाग में पंजीकरण किया जाएगा। यहां खास बात यह है कि वर्ष, 17 से ही वे-ब्रिज खान विभाग के सर्वर पर ऑनलाइन हैं। सभी वे-ब्रिज पर नाइट विजन कैमरे, कम्प्यूटर लगे हैं और सॉफ्टवेयर अपडेट हैं। इससे सभी खनिज ढोने वाले वाहनों की फोटो और पूरा डेटा विभाग के पास मौजूद रहता है।

दूसरी ओर, केन्द्र सरकार के परिवहन मंत्रालय ने तीन अगस्त, 22 को अधिसूचना जारी कर सभी एन-2 व एन-3 श्रेणी के भारी वाहनों में एक सितंबर, 22 से एआईएस 140 मानक का वीएलटीडी जीपीएस अनिवार्य कर दिया था। ऐसे में नए सिस्टम लगाने और वे-ब्रिज और खनिज ढोने वाले वाहनों पर 300 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च कराने पर सवाल खड़ा हो गया है। पूरे सिस्टम की मॉनिटरिंग के लिए विभाग को अलग मैनपावर और बजट भी नहीं दिया गया है। इसके बावजूद खान सचिव टी. रविकांत की ओर से एसएमई स्तर के अधिकारियों की वीसी में सख्त लहजे में वे-ब्रिज और वाहनों पर नया सिस्टम लगाने के लिए कहा गया है। उसकी अनुपालना में खान अधिकारियों की ओर से यह सिस्टम नहीं लगाने पर वे-ब्रिज बंद करने की चेतावनी दी गई है।



Source link

सोनाली फोगाट के फार्म हाउस पर होंगे प्री-वेडिंग शूट:हिसार में परिवार ने किराए पर दी करोड़ों की प्रॉपर्टी, बेटी की पढ़ाई में इस्तेमाल होगी राशि




हिसार की फेमस टिकटॉक स्टार रहीं सोनाली फोगाट के फार्म हाउस पर अब प्री-वेडिंग शूट हो सकेंगे। इतना ही नहीं 4 एकड़ में बने फार्म हाउस में इसके अलावा स्पेशल पूल पार्टी, शादियां, बर्थडे पार्टी, किटी पार्टी, गेट-टू-गेदर, लंच, ब्रेकफास्ट और डिनर पार्टी भी हो सकेंगी। सोनाली फोगाट के परिवार ने फार्म हाउस को किराए पर प्राइवेट फर्म को दे दिया है। इसका नाम ‘हुकुम सा’ फार्म रख दिया गया है। इस फार्म हाउस से हुई कमाई का परिवार बेटी यशोधरा की पढ़ाई और फार्म हाउस के रखरखाव पर खर्च करेगा। यशोधरा दिल्ली से ग्रेजुएशन कर रही हैं। सोनाली के भाई वतन ढाका ने दैनिक भास्कर एप को बताया कि उन्होंने पहले ही इसे किराए पर चढ़ाने का फैसला ले लिया था। इसमें फर्म द्वारा कार्यक्रम बुक किए जा रहे हैं। वतन ने बताया कि इस फॉर्म हाउस से कमाई करना उनका मकसद नहीं है बल्कि बहन की बनाई धरोहर को संजोए रखना है। देखिए सोनाली फोगाट के फार्म हाउस की तस्वीरें… फार्म हाउस में लग्जरी रूम, पूल मौजूद
सोनाली फोगाट के फार्म हाउस में लग्जरी रूम और 125 लोगों के नहाने की क्षमता वाला स्विमिंग पूल है। इसके अलावा ट्रेडिशनल स्टाइल में यहां 4 हट बनी हैं। इसके अलावा इसके अंदर एक पुराने आर्केटेक्टर के हिसाब से हवेली बनी है। फार्म हाउस के अंदर काफी ओपन स्पेस भी हैं, जहां विवाह-शादियों के कार्यक्रम हो रहे हैं। हिसार की ही फर्म इसका संचालन कर रही है। सिरसा रोड स्थित इस फार्म हाउस का नाम अब हुकुम सा फार्म रखा गया है। सोनाली के पीए की थी फार्म हाउस पर नजर
सोनाली फोगाट के फार्म हाउस में हरियाणवी संस्कृति की झलक दिखाई देती है। सोनाली फोगाट की मौत के समय इस फार्म हाउस की कीमत करीब 6 करोड़ रुपए आंकी गई थी। सोनाली फोगाट के मर्डर का आरोपी और उसका पीए सुधीर सांगवान की इस फार्म हाउस पर नजर थी। वह पांच हजार रुपए महीना लीज पर इस फार्म हाउस को लेने की तैयारी कर रहा था। सीबीआई भी मर्डर केस में जांच करने फार्म हाउस पहुंची थी।
110 करोड़ की मालकिन थी सोनाली फोगाट
बीजेपी नेता एवं टिक टॉक स्टार रही सोनाली फोगाट की 110 करोड़ रुपए की संपत्ति आंकी गई थी। अब इस संपत्ति की हकदार उनकी इकलौती बेटी यशोधरा हैं। रिश्तेदारों की मानें तो सोनाली के पति संजय के हिस्से में करीब 13 एकड़ जमीन है, वहीं 6 एकड़ में फार्म हाउस और रिसॉर्ट बना हुआ है। 2016 में सोनाली के पति संजय की इसी फार्म हाउस में मौत हुई थी। 2022 में हुई थी सोनाली फोगाट की मौत
बता दें कि साल 2022 में 22-23 अगस्त की दरमियानी रात में सोनाली की गोवा के अंजुन बीच पर कर्लीज रेस्टोरेंट-क्लब में मौत हो गई थी। ड्रग्स की ओवरडोज मौत का कारण माना गया। उनके परिवार ने सोनाली के PA सुधीर सांगवान और उसके दोस्त सुखविंदर सिंह पर मर्डर के आरोप लगाए थे। CBI ने जांच के बाद दोनों के खिलाफ चार्जशीट पेश की। हालांकि 8 महीने बाद ही आरोपी जमानत पर बाहर आ गए। सोनाली फोगाट का फार्म हाउस भी इस दौरान चर्चा में आया था। सोनाली के भाई वतन ढाका ने आरोप लगाया था कि सोनाली की हार्ट अटैक से मौत के बाद जब वह फार्म हाउस पहुंचे तो वहां से लैपटॉप, कुछ जरूरी कागजात और DVR गायब मिले थे। जानिए 4 साल बाद परिवार जांच और केस से कितना संतुष्ट…



Source link

परतों में छिपा जमीन का खेल: नाम बदलकर खरीदी कृषि भूमि, फर्म-कंपनी बनाकर कॉलोनी काटने वाले थे




कृषि भूमि को पहले कथित तौर पर अलग-अलग नामों से खरीदना, फिर उन्हें पार्टनरशिप फर्मों में ट्रांसफर करना, उसके बाद कंपनी संरचना बनाकर आवासीय कॉलोनी विकसित करने की तैयारी। यह पूरा खेल परत-दर-परत रचा गया। आयकर विभाग की बेनामी निषेध इकाई ने इस कथित नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए अब तक करीब 140 बीघा जमीन को अंतरिम तौर पर जब्त कर लिया है। जब्त संपत्तियों की डीएलसी दर लगभग 75 करोड़ रुपए आंकी गई है, जबकि बाजार मूल्य 200 करोड़ रुपए से अधिक बताया जा रहा है। संबंधित संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जांच में डेयरी व्यवसाय से जुड़े अशोक कुमार मोदी और उनके सहयोगियों के नाम सामने आए हैं। आरोप है कि वर्षों पहले कृषि जमीनें बेनामी नामों से खरीदी गईं। बाद में उन्हीं नामों को आधार बनाकर पार्टनरशिप फर्में गठित की गईं और भूमि का स्वामित्व फर्मों में स्थानांतरित किया गया। अगला चरण कंपनी गठन का था, जिसके जरिए रेजीडेंशियल कॉलोनी विकसित करने की तैयारी की जा रही थी। बताया जा रहा है कि इस पूरी संरचना के जरिए वास्तविक लाभार्थियों की पहचान छिपाने की कोशिश की गई। उदासर स्थित 23.5 बीघा भूमि, जिसकी डीएलसी कीमत करीब 50 करोड़ रुपए और बाजार मूल्य 100 करोड़ रुपए से अधिक बताया जा रहा है, को अंतरिम जब्ती में लिया गया है। इसके अलावा शिवबाड़ी क्षेत्र में आवासन मंडल को समर्पित 115 बीघा भूमि को भी बेनामी मानते हुए कार्रवाई की गई है। इस परियोजना में विकसित हिस्से का 25 प्रतिशत भाग संबंधित पक्षों को मिलने की शर्त सामने आई है। इस भूमि का बाजार मूल्य भी 100 करोड़ रुपए से अधिक आंका जा रहा है। कुछ जमीनें एससी-एसटी श्रेणी के नामों से खरीदी गईं, जिससे वैधानिक जटिलताओं से बचते हुए नियंत्रण बनाए रखा जा सके। बाद में इन्हीं नामों से बनी फर्मों के जरिए कई संपत्ति लेनदेन किए गए। जांच एजेंसी अब बैंकिंग ट्रेल, फर्म रजिस्ट्रेशन दस्तावेज, शेयर होल्डिंग पैटर्न और स्वामित्व हस्तांतरण की श्रृंखला की गहन पड़ताल कर रही है। इस नेटवर्क की निगरानी लंबे समय से की जा रही थी। प्रारंभिक सूचना के बाद वित्तीय लेनदेन और भूमि अभिलेखों का मिलान किया गया, जिसके बाद अंतरिम जब्ती की कार्रवाई की गई। हालांकि आयकर विभाग के अधिकारियों ने आधिकारिक टिप्पणी से इनकार किया है, लेकिन दस्तावेजों की पड़ताल तेज कर दी गई है। 140 बीघा बेनामी जमीन अंतरिम जब्त; 75 करोड़ डीएलसी, 200 करोड़ से ज्यादा बाजार मूल्य, आयकर की जांच तेज जांच में सामने आया कि जमीन सीधे अंतिम लाभार्थी के नाम पर नहीं थी। पहली परत में व्यक्तिगत खरीदार, दूसरी परत में पार्टनरशिप फर्म और तीसरी परत में कंपनी संरचना बनाई गई। इससे संपत्ति का वास्तविक नियंत्रण छिपा रहा, जबकि कागजों में स्वामित्व अलग-अलग संस्थाओं के पास दिखाई देता रहा। कुछ भूखंडों का हिस्सा सरकारी अधिग्रहण योजनाओं के लिए समर्पित कर परियोजना को वैधता का आवरण देने की रणनीति भी अपनाई गई। जांच एजेंसी अब यह देख रही है कि फर्मों के बीच हुए लेनदेन का वास्तविक वित्तीय स्रोत क्या था और लाभ का प्रवाह किन खातों तक पहुंचा। यदि दस्तावेजों और बैंक रिकॉर्ड में विसंगति सिद्ध होती है, तो अंतिम कुर्की और दंडात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है। बेनामी निषेध इकाई का दायरा और अधिकार बेनामी निषेध इकाई आयकर विभाग की विशेष शाखा है, जो बेनामी लेनदेन (निषेध) अधिनियम के तहत कार्य करती है। इसका उद्देश्य उन संपत्तियों की पहचान करना है, जिनका वास्तविक लाभार्थी कोई और होता है, लेकिन संपत्ति किसी अन्य व्यक्ति या संस्था के नाम दर्ज होती है। इस इकाई को संदिग्ध संपत्तियों की जांच, अंतरिम जब्ती, कारण बताओ नोटिस जारी करने और आवश्यक होने पर अंतिम जब्ती की अनुशंसा करने का अधिकार है। जांच में आय स्रोत, बैंकिंग लेनदेन, संपत्ति हस्तांतरण और फर्म/कंपनी संरचना का विश्लेषण किया जाता है। दोष सिद्ध होने पर संपत्ति सरकार के अधीन जा सकती है और संबंधित व्यक्तियों पर जुर्माना तथा अन्य दंडात्मक कार्रवाई संभव है। फिलहाल बीकानेर में हुई यह कार्रवाई बड़े बेनामी नेटवर्क की ओर संकेत कर रही है। विभाग की नजरें अन्य संभावित संपत्तियों पर भी टिकी हैं। आने वाले दिनों में जांच के नए आयाम सामने आ सकते हैं, जिससे इस जमीन खेल की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में फिर खेला होगा:BJP इस दफा भी चौंकाएगी, कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग की टेंशन; 7 प्वाइंट्स में समझिए दोनों की प्लानिंग




हरियाणा में राज्यसभा की 2 सीटों पर 16 मार्च को चुनाव कराने की घोषणा हो चुकी है। विधानसभा के अंदर मौजूदा संख्या बल के हिसाब से तो एक सीट सत्तारूढ़ BJP और दूसरी सीट मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के खाते में जाती हुई नजर आती है लेकिन ऐसा ही होगा, ये कहना जल्दबाजी होगा।
हरियाणा में राज्यसभा सीटों पर हुए इलेक्शन का इतिहास बेहद रोचक और ड्रामेटिक रहा है। सियासी जानकार भी मानते हैं कि इस बार का चुनाव ऊपर से जितना आसान दिख रहा है, अंदर से उतना ही पेचीदा रहेगा। राज्यसभा की खाली होने जा रही दोनों सीटें फिलहाल BJP के पास हैं। एक पर रामचंद्र जांगड़ा तो दूसरी पर किरण चौधरी का कार्यकाल पूरा हो रहा है। BJP की कोशिश दोनों सीटें बचाने की रहेगी। इसके लिए वह दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारकर क्रॉस वोटिंग की उम्मीद करेगी।
इसके लिए BJP उम्मीदवार चयन में सरप्राइज दे सकती है। बागड़ बेल्ट या पंजाब से जुड़े समीकरण को ध्यान में रखते हुए सिख चेहरा लाया जा सकता है। कुछ सीनियर नेताओं को एडजस्ट करने का विकल्प भी खुला है। दूसरी ओर, कांग्रेस के पास कहने को 37 विधायक हैं, लेकिन पार्टी को संख्या से ज्यादा चिंता अनुशासन की है। 2016 और 2022 के अनुभव बताते हैं कि राज्यसभा चुनाव में आखिरी वक्त के उलटफेर भारी पड़ते हैं। इसलिए पार्टी की प्राथमिकता साफ है- एकजुटता और भरोसेमंद उम्मीदवार। हालांकि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह दावा कर रहे हैं कि BJP कुछ भी कर ले, एक सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार ही जीतेगा।
एक्सपर्ट की नजर में 3 पॉइंट्स में समझें BJP की संभावित रणनीति अब जानिए…कांग्रेस के लिए सामने 3 बड़ी चुनौतियां क्या इनेलो के 2 और 3 निर्दलीय विधायक बेहद अहम
इनेलो के दो विधायक और 3 निर्दलीय MLA के वोट राज्यसभा चुनाव में बेहद अहम रहेंगे। इस समय तीनों निर्दलीय विधायक, हिसार से सावित्री जिंदल, गन्नौर से देवेंद्र कादियान और बहादुरगढ़ से राजेश जून BJP सरकार को समर्थन दे रहे हैं। इनमें सावित्री जिंदल और राजेश जून की बैकग्राउंड कांग्रेस से जुड़ी रही है।
जहां तक इनेलो का सवाल है तो पार्टी सुप्रीमो अभय चौटाला ने अभी तक स्टैंड क्लियर नहीं किया है। हालांकि हरियाणा के सियासी इतिहास में चौटाला परिवार, देवीलाल से लेकर दुष्यंत चौटाला तक, जब-जब जरूरत पड़ी, BJP के साथ ही गया है। हरियाणा में जब-जब 2 सीटों पर चुनाव हुआ…बड़ा उल्टफेर हुआ 2016 का स्याही कांड: 14 वोट अमान्य हुए
वर्ष 2016 में राज्यसभा की 2 सीटों के लिए 3 प्रत्याशी मैदान में उतरे। 47 विधायकों वाली भाजपा ने एक सीट पर चौ. बीरेंद्र सिंह को कैंडिडेट बनाया और दूसरी सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा को समर्थन दिया। इनेलो ने एडवोकेट आरके आनंद को मैदान में उतारा जबकि कांग्रेस ने कोई ऑफिशियल प्रत्याशी नहीं उतारा। आनंद दिल्ली में सोनिया गांधी से मिलकर आए तो माना गया कि कांग्रेस उनका समर्थन करेगी। हालांकि वोटिंग के दौरान कांग्रेस के 14 विधायकों के वोट अमान्य कर दिए गए क्योंकि इनके बैलेट पेपर पर अलग रंग के पेन का इस्तेमाल हुआ था। आरोप था कि बैलेट पेपर पर गलत तरीके से स्याही लगाई गई। नतीजा दूसरी सीट पर BJP समर्थित सुभाष चंद्रा जीत गए। मामला चुनाव आयोग और अदालत तक पहुंचा। मीडिया ने इसे ‘स्याही कांड’ नाम दिया। 2022 में वोट दिखाने पर विवाद, क्रॉस वोटिंग भी
वर्ष 2022 में भी राज्यसभा की 2 सीटों पर चुनाव हुआ। भाजपा ने कृष्णलाल पंवार तो कांग्रेस हाईकमान ने अपने विश्वासपात्र अजय माकन को प्रत्याशी बनाया। विधायकों की संख्या के हिसाब से भाजपा और कांग्रेस के पास 1-1 सीट आनी थी, मगर खेल हो गया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने अपने बेटे कार्तिकेय शर्मा को निर्दलीय कैंडिडेट के रूप में मैदान में उतार दिया। भाजपा ने उन्हें समर्थन दिया। वोटिंग के दौरान आरोप लगे कि कांग्रेस के कुछ विधायकों ने अपने वोट भाजपा एजेंट को दिखाए।
कांग्रेस ने चुनाव आयोग से इन वोटों को रद्द करने की मांग की मगर वोट रद्द नहीं हुए। नतीजा- कार्तिकेय शर्मा जीत गए और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग खुलकर सामने आ गई। किरण चौधरी और कुलदीप बिश्नोई को लेकर खूब चर्चाएं चलीं। उसके बाद कुछ समय बीता और इन दोनों ने कांग्रेस छोड़कर BJP जॉइन कर ली। क्या कहते हैं आंकड़े इन 3 प्वाइंट में समझिए… कांग्रेस और बीजेपी में ये चेहरे कर रहे लॉबिंग



Source link

Warehouse raided, 1600 expired snack pouches seized



झालावाड़| ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने शहर के नला मोहल्ला स्थित राम कन्फेक्शनरी के गोदाम पर छापा मारकर करीब 1600 अवधि पार स्नैक्स पाउच जब्त किए। जब्त सामग्री को मौके पर ही डंपिंग यार्ड मे

.

सीएमएचओ डॉ. साजिद खान ने बताया कि जांच के दौरान विभिन्न ब्रांडों के एक्सपायरी स्नैक्स पाउच बड़ी मात्रा में मिले, जिन्हें खाद्य सुरक्षा दल ने जब्त कर नष्ट कराया। इसके अलावा टीम ने चार प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण कर 4 नमूने जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला कोटा भेजे। मैसर्स कृष्णा मार्ट, झालरापाटन से अचार मिक्स मसाला व जीरा, मैसर्स महेश्वरी ट्रेडर्स से काली मिर्च साबुत, राम कन्फेक्शनरी से बेसन का नमूना लिया गया। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भूराराम गोदारा, शाहरुख हुसैन, मनीष पाटीदार, जगदीश नागर, मुकेश गोचर, दिलीप कुमार भील सहित कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल रहे।



Source link

अजित पवार के बेटे बोले-VSR को उड़ने से बैन करें:इंस्टाग्राम स्टोरी में हादसे पर सवाल उठाया, इमोशनल मेसेज शेयर कर लिखा- मिस यू डैड




महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी CM अजित पवार के बेटे जय पवार ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर लिखा कि VSR वेंचर्स के विमानों के उड़ने पर रोक लगा देनी चाहिए। उन्होंने महाराष्ट्र के बारामती में 28 जनवरी को हुए प्लेन क्रैश की पारदर्शी और पूरी जांच की मांग की। जय पवार ने इंस्टाग्राम स्टोरी में इस हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने हादसे पर सवाल उठाया। उन्होंने लिखा, प्लेन क्रैश में ब्लैक बॉक्स आसानी से नष्ट नहीं होते। महाराष्ट्र के लोगों को इस दिल दहला देने वाली त्रासदी का पूरा, पारदर्शी और बिना किसी शक के सच जानने का अधिकार है। पवार ने आगे लिखा कि VSR वेंचर्स के एयरक्राफ्ट के मेंटेनेंस में गड़बड़ियों की पूरी और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने एक इमोशनल मैसेज भी शेयर किया और लिखा- मिस यू डैड। पुणे के बारामती में 28 जनवरी को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित 5 लोगों की प्लेन क्रैश में मौत हुई थी। अजित की पत्नी और डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने मंगलवार को CM देवेंद्र फडणवीस से मिलकर मामले की CBI जांच की मांग की थी। 2023 में मुंबई एयरपोर्ट पर हादसे के बाद युरोप ने VSR वेंचर्स पर रोक लगा दी थी यूरोपियन यूनियन एविएशन सेफ्टी एजेंसी (EASA) ने 2023 में लियरजेट 45XR एक्सीडेंट के बाद VSR वेंचर्स के लिए थर्ड कंट्री ऑपरेटर (TCO) ऑथराइजेशन सस्पेंड कर दिया। DGCA के अनुसार, VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ऑपरेट किया जाने वाला एक लियरजेट 45 एयरक्राफ्ट, 14 सितंबर 2023 को मुंबई एयरपोर्ट पर एक्सीडेंट का शिकार हो गया था। 2023 में, विशाखापत्तनम से मुंबई की फ्लाइट में VSR वेंचर्स लियरजेट 45 एयरक्राफ्ट, VT-DBL के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर रनवे 27 पर लैंडिंग करते समय रनवे एक्सकर्शन (घुमाव) हुआ था। एयरक्राफ्ट ने पहले विशाखापत्तनम एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और मुंबई एयरपोर्ट पर रनवे 27 पर लैंड करते समय रनवे के दाईं ओर खिसकता रहा। इसके बाद टैक्सीवे W और N के इंटरसेक्शन पर शोल्डर पर विमान क्रैश लैंड कर गया था। एयरक्राफ्ट में 2 क्रू मेंबर और 6 पैसेंजर सवार थे। को-पायलट को गंभीर चोटें आईं थीं, जबकि पायलट-इन-कमांड (PIC) और 6 पैसेंजर को मामूली चोटें आईं थीं। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट में तबाह हो गया। अभी तक, इन्वेस्टिगेशन टीम ने एक्सीडेंट पर सिर्फ एक शुरुआती रिपोर्ट तैयार की है। 2.5 साल बाद भी, फाइनल रिपोर्ट अभी तक जमा नहीं की गई है। क्या होता है TCO? थर्ड कंट्री ऑपरेटर (TCO) एक ऐसी एयरलाइन या विमान ऑपरेटर है, जो यूरोपीय संघ (EU) या यूके के सदस्य देशों के बाहर स्थित है, लेकिन व्यावसायिक तौर पर इन क्षेत्रों में उड़ान भरता है। इन ऑपरेटरों को यूरोपीय संघ विमानन सुरक्षा एजेंसी(EASA) से सुरक्षा ऑथोराइजेशन लेना आवश्यक है। ये अंतरराष्ट्रीय उड़ान सुरक्षा मानकों (ICAO) के अनुपालन को सुनिश्चित करता है। 2023 की रिपोर्ट: ऑटोपायलट बंद होने के बाद हुआ था हादसा शुरुआती खबरों में हादसे की वजह भारी बारिश और कम विजिबिलिटी बताई गई थी। बाद में नागरिक उड्डयन मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा लैंडिंग से महज 40 सेकंड पहले ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट होने की वजह से हुआ था। इसके बाद कॉकपिट में ‘स्टॉल वार्निंग’ और ‘ग्राउंड प्रॉक्सिमिटी’ अलर्ट बजने लगे थे। विमान रनवे से दाईं ओर भटक गया और टैक्सी-वे के पास क्रैश लैंडिंग हुई थी। लियरजेट 45 वीएसआर वेंचर्स का जेट है, मुख्यालय दिल्ली में VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली स्थित एक नॉन-शेड्यूल्ड एयर ऑपरेटर कंपनी है। यह कंपनी प्राइवेट जेट चार्टर्ड, मेडिकल इवेक्युएशन (एयर एम्बुलेंस) और एविएशन कंसल्टेंसी का काम करती है। जिस लियरजेट 45XR विमान का बारामती में एक्सीडेंट हुआ, उसे 1990 के दशक में ‘सुपर-लाइट’ बिजनेस कैटेगरी के तहत बनाया गया था। इसे लग्जरी और तेज रफ्तार कॉर्पोरेट उड़ानों के लिए जाना जाता है।



Source link

सर्दी का यू-टर्न:विदाई ले रही सर्दी एक बार फिर मावठ के साथ लौटा, दिन का पारा 7.1 डिग्री लुढ़का, ओले भी गिरे




विदाई ले रही सर्दी एक बार फिर मावठ के साथ लौट आई। राजधानी में पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार रात से दिखने लगा था। बुधवार अलसुबह से ही तेज मेघगर्जन के साथ रिमझिम बारिश शुरू हो गई, जो दिनभर रुक-रुककर चलता रहा।
सुबह से शाम तक अलग-अलग इलाकों में कहीं कम तो कहीं तेज बारिश होती रही। प्रतापनगर, सांगानेर इलाकों में चने के आकार के ओले भी गिरे। इसके चलते बीते दिनों 30 डिग्री तक पहुंच पारा 7.1 डिग्री लुढ़ककर 22 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। राजधानी में बीते 24 घंटे में सांगानेर मौसम केन्द्र पर 9.2 डिग्री बारिश रिकॉर्ड हुई, जो पिछले 10 साल में फरवरी की दूसरी सर्वाधिक मावठ है। इससे पहले 5 फरवरी 2024 को 22.4 मिमी बारिश हुई थी। राजधानी में सुबह से शाम तक करीब किस्तों में मावठ का दौर चला। सुबह 6 से 9 बजे, दोपहर 12 से 3 और फिर शाम को 4 से 6 बजे तक बारिश हुई। पहले बूंदों फिर सूर्य किरणों ने किया हनुमानजी का चरणवंदन… बुधवार शाम को बारिश के बाद काले बादलों का सीना चीरकर सूर्य की किरणों ने बजरंगबली का चरणवंदन किया। दिनभर प्रकृति स्वयं ‘रामदूत’ का अभिषेक करती रही। आदर्श नगर स्थित राम मंदिर परिसर इस अलौकिक आभा से जगमगा उठा। माह के अंत तक रात का पारा 20 डिग्री से ऊपर पहुंचेगा
जयपुर मौसम केन्द्र निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार ओले-बारिश का दौर बुधवार तक ही है। गुरुवार को आशिक बादल रहेंगे। मावठ की संभावना कम है। दो से तीन दिन रहेगा ठंड का अहसास



Source link

IMD Weather Update Today rain UP Rajasthan MP chhattisgarh Punjab rain alert snowfall Uttarakhand himachal jammu Kashmir


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update Today Rain UP Rajasthan MP Chhattisgarh Punjab Rain Alert Snowfall Uttarakhand Himachal Jammu Kashmir

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के कई राज्यों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से मौसम का मिजाज बदल गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार से राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब सहित कई राज्यों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

राजस्थान के 11 जिलों में तेज आंधी-बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है। एक दिन पहले 11 से ज्यादा जिलों में दिनभर रुक-रुककर बारिश हुई। राजधानी जयपुर के SMS अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में पानी भर गया। इससे कई ऑपरेशन टल गए। 4 जिलों में ओले भी गिरे।

हरियाणा के हिसार समेत कई इलाकों में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और ओले गिरने की चेतावनी दी गई है। राज्य के भिवानी और रेवाड़ी में बुधवार दोपहर को हल्की बूंदाबांदी के साथ ओले गिरे थे।

मध्य प्रदेश में इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर सहित कई संभागों में आज बादल छाए रहेंगे। दोपहर तक गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। पंजाब और चंडीगढ़ में भी तेज तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है। चंडीगढ़ में बुधवार को झमाझम बारिश हुई थी।

वहीं उत्तराखंड के देहरादून सहित पांच पहाड़ी जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटे कई राज्यों में तापमान में गिरावट और मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल सकता है।

देशभर में मौसम की तस्वीरें…

जयपुर में बुधवार शाम में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे।

जयपुर में बुधवार शाम में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे।

यूपी के मथुरा में बुधवार रात बारिश के बाद सर्दी बढ़ गई।

यूपी के मथुरा में बुधवार रात बारिश के बाद सर्दी बढ़ गई।

उत्तराखंड के हर्षिल में बुधवार सुबह हल्की बर्फबारी हुई।

उत्तराखंड के हर्षिल में बुधवार सुबह हल्की बर्फबारी हुई।

खबरें और भी हैं…



Source link

नारनौल में PHD की लड़की बैठी घोड़ी पर:राजस्थान के अलवर का दूल्हा आज लाएगा बारात, चुरु में लगा हुआ है JE




हरियाणा के नारनौल में हाउसिंग बोर्ड निवासी राजकीय विद्यालय मेघोत हाला के प्रिंसिपल डॉ नरेश कुमार यादव और उनकी पत्नी सरोज यादव ने अपनी बेटी डॉ तनु यादव की शादी से पूर्व घोड़ी पर बिठाकर बनवारा निकाला। जो समाज में एक नई मिसाल पेश कर समाज में बेटा-बेटी एक समान का संदेश देता है। डॉ नरेश कुमार यादव की बेटी तनु यादव ने हाल ही में राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर से पीएचडी की डिग्री हासिल की है। आज गुरुवार 19 फरवरी को वर पक्ष राजस्थान के अलवर से बारात लेकर आएगा। जिसके स्वागत के लिए भी वधु पक्ष तैयार है। चुरु में है जेई दूल्हे का नाम हर्षित मेहता है जो इंजीनियरिंग में स्नातक पास है और राजस्थान के चूरू शहर में बिजली विभाग में जूनियर इंजीनियर पद पर कार्यरत है । हर्षित के पिता डॉ महेश कुमार अलवर के जिला शिक्षा अधिकारी डीईओ पद पर कार्यरत है। जबकि वधू पक्ष मूल रूप से गांव नांगल अटेली के निवासी हैं। ये रहे मौजूद वधू पक्ष से प्रोफेसर डा चंद्र मोहन और उनकी पत्नी सीमा कुमारी सहित पूर्व सरपंच अशोक कुमार, लीला राम पूर्व सरपंच, रामप्रताप पटवारी, बाल कृष्ण, वीरेंद्र कुमार इंस्पेक्टर, सुभाष कुमार सबइंस्पेक्टर, रवींद्र कुमार सुभाष यादव और सुरेश कुमार सहित वधू पक्ष के समस्त नाहरीया परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। जमकर नाचे लोग
बनवारा से पहले सहभोज का आयोजन किया गया। जिसमें आस-पड़ोस ,रिश्तेदारों और परिजनों ने जमकर भोज का स्वाद चखा और आनंद उठाया। बेटी डॉ तनु को घोड़ी पर बिठाकर डीजे के साथ शहर की गलियों में बनवारा निकाला गया। डीजे की धुनों पर महिलाओं युवाओं और बच्चों और उनके सभी परिवार के सदस्यों ने जमकर नृत्य किया और खुशियां सांझा करी।
लोगों ने पुष्प वर्षा की
बनवारा नारनौल शहर की प्रमुख गलियों से होकर निकला गया। जहां परिवार सदस्यों के साथ आमजन ने बेटी के बनवाने पर पुष्प वर्षा कर समस्त परिवार का स्वागत किया। इस पहल की स्थानीय लोगों ने जमकर सरहाना की



Source link

India AI Impact Summit Delhi


नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
PM मोदी ने 16 फरवरी को समिट का उद्घाटन किया था। - Dainik Bhaskar

PM मोदी ने 16 फरवरी को समिट का उद्घाटन किया था।

पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली के भारत मंडपम में गुरुवार को इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में उद्घाटन स्पीच देंगे। इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, संयुक्त राष्ट्र (UN) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस सहित कई देशों के प्रमुख और उद्योग जगत के दिग्गज संबोधित करेंगे।

PM समिट से पहले भाग लेने वाले देशों के नेताओं का स्वागत करेंगे और कई द्विपक्षीय बैठकों में भी हिस्सा लेंगे। यह समिट भारत की AI नीति, वैश्विक सहयोग और निवेश आकर्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मंच साबित हो सकता है।

इसमें 110 से ज्यादा देश, 20 से ज्यादा देशों के प्रमुख, 30 अंतरराष्ट्रीय संगठन और 500+ दुनिया के AI लीडर शामिल हो रहे हैं। समिट में करीब 100 CEOs और फाउंडर्स, 150 अकादमिक और रिसर्चर, 400 CTOs, VPs, 100+ सरकारी प्रतिनिधि, लगभग 60 मंत्री और उपमंत्री मौजूद रहेंगे।

इससे पहले बुधावार को गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने पीएम मोदी से मुलाकात की। इसकी तस्वीरें शेयर करते हुए पीएम ने कहा कि हमने भारत में AI के क्षेत्र में हो रहे काम और गूगल कैसे हमारे युवाओं के साथ काम कर सकता है, इस पर विस्तार से चर्चा की।

PM का कार्यक्रम

  • मोदी इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का दौरा करेंगे। यहां अलग-अलग देशों के पवेलियन लगाए जाएंगे।
  • दोपहर करीब 12 बजे लीडर्स प्लेनरी में हिस्सा लेंगे। इसमें AI से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर चर्चा होगी।
  • शाम 5:30 बजे CEO राउंडटेबल में शामिल होंगे। इसमें बड़ी टेक कंपनियों के अधिकारी इन्वेस्टमेंट, रिसर्च और AI के इस्तेमाल पर सरकार के साथ बातचीत करेंगे।

16 फरवरी: PM मोदी ने AI इम्पैक्ट समिट का उद्घाटन किया

PM मोदी ने दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट में से एक ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ का उद्घाटन किया था। इसके बाद उन्होंने इवेंट में शामिल हुए स्‍टार्टअप्‍स के पवेलियंस में जाकर उनके इनोवेशंस की जानकारी ली थी।

ये इवेंट 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में चलेगा। समिट के साथ-साथ ‘इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ का भी आयोजन किया गया है। यहां दुनियाभर की कंपनियां अपने लेटेस्ट AI सॉल्यूशंस को दुनिया के सामने पेश किया है।

यहां आम लोग देख सकते हैं कि एआई असल जिंदगी में कैसे काम करता है और भविष्य में AI से खेती, सेहत और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में क्या बदलाव लाने वाला है।

‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ की थीम पर समिट

इस समिट की थीम राष्ट्रीय विजन ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ (सभी का कल्याण, सभी का सुख) पर आधारित है। इसका उद्देश्य मानवता के लिए AI के वैश्विक सिद्धांत को बढ़ावा देना है। समिट में 110 से ज्यादा देश और 30 अंतरराष्ट्रीय संगठन हिस्सा ले रहे हैं। इसमें लगभग 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और 45 से ज्यादा मंत्री शामिल होने पहुंचे हैं।

तीन ‘सूत्रों’ पर टिका है समिट का विजन

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 तीन मुख्य स्तंभों (सूत्रों) पर आधारित है- पीपल (लोग), प्लैनेट (ग्रह) और प्रोग्रेस (प्रगति)।

पीपल: ह्यूमन-सेंट्रिक AI को बढ़ावा देना जो लोगों के अधिकारों की रक्षा करे।

प्लैनेट: पर्यावरण के अनुकूल और टिकाऊ AI विकास सुनिश्चित करना।

प्रोग्रेस: समावेशी आर्थिक और तकनीकी प्रगति पर जोर देना, ताकि समाज के हर वर्ग को लाभ मिले।

———————————–

ये खबर भी पढ़ें…

गलगोटिया यूनिवर्सिटी AI समिट से बाहर, पहले चीनी रोबोट, फिर ड्रोन को अपना बताया

चीनी रोबोट और कोरियन ड्रोन को अपना प्रोजेक्ट बताने वाली गलगोटिया यूनिवर्सिटी को इंडिया AI इम्पैक्ट समिट एक्सपो से बाहर निकाल दिया गया है। आयोजकों ने पहले यूनिवर्सिटी के पवेलियन की बिजली काटी, फिर ताला लगाकर बेरीकेडिंग कर दी गई। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link