Rajasthan HC Chief Justice Sharmas Heritage Building Visit; 8 Judges APO
[ad_1]
राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने मंगलवार को 8 जजों को एपीओ कर दिया। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा ने अधीनस्थ न्यायालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 8 जज सीट से नदारद मिले।
.
दरअसल, जोधपुर में हाईकोर्ट प्रशासन को मंगलवार सुबह एक ईमेल मिला था, जिसमें परिसर में बम होने की धमकी दी गई थी। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे परिसर को खाली कराया गया। इस कारण सुबह कामकाज प्रभावित रहा और डिस्प्ले बोर्ड पर सूचना जारी की गई कि अदालत की कार्यवाही 11:30 बजे से शुरू होगी।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का औचक निरीक्षण सुरक्षा जांच के बीच कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा सुबह ही हाईकोर्ट हेरिटेज बिल्डिंग परिसर में पहुंच गए। उन्होंने वहां स्थित विभिन्न जिला, महानगर और अन्य अधीनस्थ न्यायालयों का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान कई कोर्ट रूम खाली पाए गए और कई न्यायिक अधिकारी नदारद मिले। अनुशासन और समयबद्धता को लेकर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने इस लापरवाही को गंभीरता से लिया।
8 न्यायिक अधिकारियों पर गिरी गाज निरीक्षण के तुरंत बाद कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश हाईकोर्ट पहुंचे। कुछ देर बाद ही हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा की ओर से आदेश जारी कर 8 न्यायिक अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से ‘पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा’ में रख दिया गया। इनमें जिला एवं सत्र न्यायाधीश (जोधपुर महानगर) अजय शर्मा, विशेष न्यायालय, पॉक्सो एक्ट केस संख्या 1 (जोधपुर महानगर) की जज मनीषा चौधरी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संख्या 2, जोधपुर महानगर मनीषा शर्मा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जोधपुर जिला नेहा शर्मा, सीनियर सिविल जज एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जोधपुर जिला करुणा शर्मा, अपर सीनियर सिविल जज एवं एसीजेएम संख्या 2, जोधपुर महानगर प्रवीण चौधरी, अपर सीनियर सिविल जज एवं एसीजेएम संख्या 9, जोधपुर महानगर सीमा सांडू और अपर सीनियर सिविल जज एवं एसीजेएम संख्या 7, जोधपुर महानगर मनोज जीनगर के नाम शामिल हैं।
एपीओ किए गए इन अधिकारियों में से अजय शर्मा को राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर में अपनी उपस्थिति देने को कहा गया है। वहीं शेष सात अधिकारियों को जिला एवं सत्र न्यायाधीश जोधपुर जिला के मुख्यालय पर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
………..
यह खबर भी पढ़ें…
राजस्थान हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:जोधपुर मुख्यपीठ और जयपुर बेंच को करवाया खाली; धमकी भरा मेल मिला

राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर और जयपुर बेंच को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली। हाईकोर्ट प्रशासन को आज सुबह एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। सूचना पर पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंची। कोर्ट रूम सहित पूरी बिल्डिंग को खाली करवाया गया। (पूरी खबर पढ़ें)
[ad_2]
Source link
