PM Modi Ajmer Visit 2026
[ad_1]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को अजमेर आएंगे। वे यहां से प्रदेश को 23 हजार 500 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। साथ ही 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे।
.
प्रधानमंत्री की अजमेर यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। यहां कायड़ विश्रामस्थली पर प्रधानमंत्री की जनसभा होगी।

अधिकारियों के द्वारा संबंधित विभागों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियां सौंप दी गई है।
मंगलवार को संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़, आईजी राजेंद्र सिंह, जिला कलेक्टर लोकबंधु और एसपी वंदिता राणा की ओर से तमाम विभागों के अधिकारियों के साथ कायड़ विश्रामस्थली का दौरा किया गया।
अधिकारियों के द्वारा संबंधित विभागों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री की सुरक्षा को भी लेकर पुख्ता बंदोबस्त किए जाएंगे।
जिला कलेक्टर लोकबंधु ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 28 फरवरी को अजमेर में यात्रा प्रस्तावित है। अजमेर के कायड़ विश्रामस्थली में प्रधानमंत्री की सभा होगी। इसके साथ ही कई विकास कार्यों के शुभारंभ भी किए जाएंगे।
इसे लेकर आज संभागीय आयुक्त, आईजी सहित अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया है। संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां दिए जा चुकी है।
[ad_2]
Source link
