PHED Xen Arrested, Taken to Jaipur

[ad_1]

जन जीवन मिशन घोटाले को लेकर एसीबी ने बाड़मेर समेत अलग-अलग जिलों में 15 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की। एसीबी ने बाड़मेर रेलवे स्टेशन से जोधपुर पीएचईडी के एक्सईएन को डिटेन किया। टीम एक्सईएन जयपुर लेकर रवाना हो गई। फिलहाल उनसे पूछताछ की जाएगी।

.

दरअसल, करीब 900 करोड़ के जल जीवन मिशन (JJM) घोटाले मामले में यह भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई की। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के चीफ इंजीनियर दिनेश गोयल को उदयपुर के फाइव स्टार होटल ताज अरावली से आज (मंगलवार) सुबह गिरफ्तार किया गया। टीम ने कुल 9 अफसरों को पकड़ा। इनमें 3 रिटायर्ड हो चुके और एक सस्पेंड चल रहा है।

रेलवे स्टेशन से हिरासत में लिया

पीएचईडी जोधपुर में पोस्टेड एक्सईएन विशाल सक्सेना को एसीबी टीम ने मंगलवार सुबह 5 बजे बाड़मेर रेलवे स्टेशन से डिटेन में लिया है। विशाल सक्सेना बाड़मेर के ​विरात्रा माता मंदिर में दर्शन के लिए ट्रेन से पहुंचे थे। यहां पहले से एसीबी टीम मौजूद थी। जैसे ही वे स्टेशन पर उतरे टीम ने उन्हें हिरासत में लिया। इसके बाद उन्हें जयपुर ले जाया गया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *