बालोतरा एमबीआर कॉलेज भूमि आवंटन पर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट निर्माण के विरोध में धरना, बोले- स्थायी खेल मैदान मिले

[ad_1]


बालोतरा के एम.बी.आर. राजकीय पीजी कॉलेज की भूमि अन्य विभागों को आवंटित करने के निर्णय के विरोध में छात्रों और पूर्व छात्रों ने कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कॉलेज के खेल मैदान में कलेक्ट्रेट कार्यालय के निर्माण के लिए भूमि आवंटन के खिलाफ था। खेल मैदान कार्यालय निर्माण के लिए आवंटित बता दे कि कॉलेज के खेल मैदान को कलेक्ट्रेट कार्यालय के निर्माण के लिए आवंटित किया गया है। इस आवंटन आदेश के जारी होते ही छात्र समुदाय में गहरा रोष व्याप्त हो गया था। सोमवार को सैकड़ों की संख्या में छात्र कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया। छात्रों ने तर्क दिया कि यदि खेल मैदान पर कलेक्ट्रेट भवन का निर्माण होता है, तो स्टूडेंट्स के लिए खेल गतिविधियों का स्थान समाप्त हो जाएगा। छात्र प्रतिनिधियों ने मांग की कि यदि कॉलेज की भूमि पर कलेक्ट्रेट बनाया जाता है, तो स्टूडेंट्स के लिए स्थायी रूप से वैकल्पिक खेल मैदान उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने प्रस्तावित स्थल पर पुनर्विचार करने की भी मांग की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन भी मौके पर तैनात रहा। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *