पीएम श्री स्कूल छात्राओं ने किया जिला अस्पताल का भ्रमण:किशोरी स्वास्थ्य, पंचकर्म और योग पर मिला विशेषज्ञ मार्गदर्शन

[ad_1]


पीएम श्री गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल सिरोही की छात्राओं ने व्यावसायिक प्रशिक्षण के तहत जिला आयुर्वेदिक अस्पताल सिरोही का औद्योगिक भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें किशोरी स्वास्थ्य, पंचकर्म, माहवारी स्वच्छता, योग और संतुलित आहार जैसे विषयों पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन मिला। प्रिंसिपल हीरा खत्री और पीएम प्रभारी गोपाल सिंह राव के नेतृत्व में यह भ्रमण आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य छात्राओं को प्रमुख औद्योगिक संस्थानों का अवलोकन कराकर व्यावसायिक कौशल प्रदान करना था। आयुर्वेदिक अस्पताल की डॉ. निर्मला वेदवाल ने किशोरी स्वास्थ्य पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पंचकर्म, माहवारी प्रबंधन, योग अभ्यास और संतुलित भोजन की महत्ता पर प्रकाश डाला। योग एवं प्राकृतिक चिकित्सक डॉ. गौरव गहोई ने संतुलित आहार के माध्यम से मानसिक, शारीरिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने पर जोर दिया। छात्राओं को विभिन्न योगासनों का अभ्यास भी कराया गया। कार्यक्रम में कौशल मित्र एवं उप-प्रधानाचार्य अनिता चव्हाण ने व्यावसायिक प्रशिक्षण की उपयोगिता बताई। पीएम श्री प्रभारी गोपाल सिंह राव ने किशोरी कल्याण में निस्वार्थ सेवा को जीवन का सर्वोच्च लक्ष्य बताया। इस अवसर पर सीनियर आयुष नर्सिंग अधिकारी दुर्गा चंदवानी, आयुष नर्सिंग अधिकारी नेहा कुल्हरी, आयुष नर्सिंग अधिकारी मोनिका, कुसुम मेघवाल, व्यावसायिक प्रशिक्षक कीर्ति सोलंकी, कामिनी रावल और बड़ी संख्या में बालिकाएं उपस्थित थीं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *