चूरू में शराब से भरी पिकअप पकड़ी:हाईवे पर नाकाबंदी में 15 लाख का जखीरा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

[ad_1]


चूरू जिले की साहवा पुलिस ने स्टेट हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान अवैध शराब से भरी एक पिकअप पकड़ी है। पुलिस ने इस मामले में 2 तस्करों को गिरफ्तार कर पिकअप भी जब्त कर ली। जब्त की गई 154 कार्टन अंग्रेजी शराब की कीमत लगभग 15 लाख रुपए बताई जा रही है। साहवा थानाधिकारी शंकरलाल भारी ने बताया कि क्षेत्र में नाकाबंदी की गई थी। हनुमानगढ़-नोहर की तरफ से आ रही एक पिकअप को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब के कार्टन भरे हुए थे। पिकअप में सवार 2 व्यक्तियों से शराब के बारे में पूछताछ करने पर वे घबरा गए। पुलिस ने शराब और पिकअप को जब्त कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान लुडनिया छोटा, तारानगर निवासी 45 वर्षीय मांगीरात और भाड़ंग, तारानगर निवासी 25 वर्षीय नरेश कुमार के रूप में हुई है। थानाधिकारी शंकरलाल भारी ने बताया कि दोनों तस्करों को कोर्ट में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उनसे यह जानने के लिए पूछताछ की जाएगी कि वे यह शराब कहां ले जा रहे थे और क्या इसका संबंध आगामी चुनावों में शराब के स्टॉक से है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में एएसआई बजरंग सिंह, कॉन्स्टेबल राजेंद्र प्रसाद और राजेश कुमार शामिल थे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *