कोटा में आपसी रंजिश में फायरिंग:जमीन विवाद में पड़ोसी के घर 4 राउंड फायर किए, 9 महीने पहले भी चलाई थी गोली
[ad_1]
![]()
कोटा के सांगोद थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश में फायरिंग फायरिंग का मामला सामने आया है। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है की पड़ोसियों के बीच जमीन विवाद को लेकर रंजिश चल रही थी। फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। घटना दोपहर 2 बजे के आसपास घटाल गांव की है। हरिप्रसाद मीणा ने बताया की गांव में उसके साडू महावीर की जमीन है। साडू की जमीन पर पड़ोसी भागीरथ व उसके बेटे कब्जा करना चाहते है। आज भागीरथ का बेटा अरिहंत दोपहर में साडू को धमकाने आया और गाली गलौच करने लगा। मैं कुछ दुरी पर था। इतने मे अरिहंत ने पिस्टल व कट्टा निकलकर चार राउंड फायर किए। फायरिंग के दौरान घर के महिलाए भी मौजूद थी। गनीमत रही किसी के गोली नहीं लगी। आरोपी फायरिंग के बाद मौके से फरार हो गया। हरिप्रसाद ने बताया 9 महीने पहले अरिहंत के भाई विकास ने मेरे पिता शांतिलाल पर फायर किया था। सांगोद थाना SHO अनिल गौतम ने बताया की पुरानी रंजिश के चलते युवक ने फायर किया और मौके से फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जाएगी। आरोपी की तलाश जारी है।
[ad_2]
Source link
