राजस्थान पर्यटन विकास निगम:12 करोड़ घाटे की आरटीडीसी दशकों बाद प्रॉफिट में, इनोवेशन से बदलाव




राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी) ने नई करवट ली है। दशकों से 12 करोड़ रुपए से अधिक के घाटे में चल रहा यह निगम इस वित्तीय वर्ष में लाभ में आ गया है। यह बदलाव बाजार के अनुसार मार्केटिंग करने, इवेंट्स की गुणवत्ता पर फोकस करने और कुछ होटलों के प्रबंधकों के कुशल प्रबंधन के बलबूते पर आया है। कुछ वर्ष पूर्व तक निगम को बंद करने की नौबत जैसे हालात बन गए थे। आरटीडीसी के अधिकारी-कर्मचारियों के विरोध के कारण यह टलता रहा। हालांकि होटलों की बड़ी संख्या ऐसी है, जो अब भी घाटे में हैं, लेकिन उनकी लोकेशन के आधार पर अब सरकार नई रणनीति बनाने जा रही है। लंबे समय बाद लाभ में आए निगम की खबर से प्रबंधन में उत्साह है और वह अब पर्यटन विकास की नई संभावनाएं तलाशने में जुटा है। 90.38 करोड़ रुपए का व्यवसाय, नियंत्रित खर्च का असर 2025-26 में आरटीडीसी ने 90.38 करोड़ रुपए से ज्यादा का व्यवसाय किया। इसके बाद निगम ने बेहतर प्रबंधन से खर्च में कमी लाते हुए करीब 90.14 करोड़ रुपए खर्च किए। असर यह हुआ कि निगम 23.69 लाख रुपए के लाभ में आ गया। न केवल कमाई बढ़ाई, बल्कि खर्च भी बढ़ाया। अच्छे संकेत, बदल सकती है छवि: आरटीडीसी की वित्तीय उन्नति से पर्यटन उद्योग की छवि में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। देश-विदेश से बढ़ते पर्यटकों की संख्या और पर्यटन सुविधाओं का विस्तार इसकी बड़ी वजह हो सकती है। निगम ने एक-दो सालों में पर्यटन की आधुनिक अवधारणाएं अपनाई हैं। इस पर नीतिगत फैसले भी किए गए हैं। पर्यटन विकास को लेकर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सोमवार को ही पर्यटन की बैठक लेकर इनोवेशन पर जोर दिया है। नए व्यापार मॉडल, आधुनिक सेवाओं का विस्तार और पर्यटन से जुड़े विविध क्षेत्रों में नवाचार ने निगम की आय में स्थायी बढ़ोतरी सुनिश्चित की है। RTDC: 75 में से 26 रनिंग में वर्तमान में आरटीडीसी के पास 75 प्रॉपर्टी हैं। इनमें से 26 होटल्स का संचालन किया जा रहा है। पिछली सरकार के समय 15 होटल बंद कर भी दी गई थीं। इनमें से दो को फिर चालू करा लिया गया। पिछली सरकारों के समय लगातार यह मांग उठती रही कि घाटे में या बंद पड़ी होटलों की प्रॉपर्टी बेच दी जाए। हालांकि कर्मचारियों के विरोध के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाया। अब इन होटलों में क्षमता बढ़ाने, सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और डिजिटल बुकिंग प्लेटफॉर्म को सुदृढ़ से बदलाव आया है।



Source link

सवाई माधोपुर के थानों में SP अचानक पहुंचे:खंडार और बहरावंडा थाने का निरीक्षण किया, CLG सदस्यों की बैठक लीं




सवाई माधोपुर जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसपी अनिल कुमार बेनीवाल मंगलवार को खंडार और बहरावंडा कलां पुलिस थाने अचानक पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान पुलिस थानों की कार्यप्रणाली, रिकॉर्ड और लोगों से जुड़ी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। एसपी ने निरीक्षण के दौरान थानों के मालखाना देखा और जब्त माल के सही रख-रखाव, रिकार्ड की नियमित जांच व उसे‌ मैंनटेन करने के निर्देश दिए। इसके बाद क्राइम रिकॉर्ड की जांच करते हुए लंबित मामलों का निस्तारण, वांछित अपराधियों व स्थाई वारंटियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महिला डेस्क का भी निरीक्षण किया गया। एसपी ने महिला परिवादियों से संवेदनशीलता एवं सम्मानजनक व्यवहार रखने और उनकी शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए। साथ ही थानों में साफ-सफाई, अनुशासन और आमजन के अनुकूल वातावरण बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। खंडार थाने में दी सीएलजी सदस्यों की बैठक औचक निरीक्षण के दौरान सीएलजी (कम्युनिटी लाइजन ग्रुप) सदस्यों के साथ बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, सामाजिक समरसता और पुलिस-जन सहयोग को लेकर चर्चा की गई। एसपी ने सीएलजी सदस्यों से पुलिस को हर संभव सहयोग देने की अपील की। इस दौरान एसपी ने थानाधिकारी एवं स्टाफ को कर्तव्यनिष्ठा, पारदर्शिता एवं ल गों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।



Source link

संस्कृत ​विश्वविद्यालय में विवादित आदेश:शिक्षकों के कार्मिकों से बातचीत पर रोक, कुलगुरु बोले- स्टाफ कम है, काम अटके नहीं इसलिए निकाला आदेश




जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय में मंगलवार को जारी एक आदेश ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। रजिस्ट्रार गुंजन सोनी ने आदेश जारी किया है, जिसमें शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में किसी कमरे में अशैक्षणिक कर्मचारियों से विमर्श नहीं करेंगे। यदि किसी शिक्षक को किसी विषय पर चर्चा करनी हो, कोई समस्या हो या कोई बिंदु प्रशासन के संज्ञान में लाना हो तो वह कुलपति या रजिस्ट्रार से विमर्श करेगा। प्रदेश में इस तरह का आदेश निकालने का यह पहला मामला माना जा रहा है, जिसका अब शिक्षक विरोध कर रहे हैं। शिक्षकों ने कुलपति प्रो. मदनमोहन झा को ऐसे आदेश को निरस्त करने के लिए पत्र लिखा है। राज्यपाल को लिखेंगे पत्र
“विश्वविद्यालय विमर्श की स्वतंत्रता के लिए होते हैं। ऐसा विवादित आदेश वापस लेना होगा। हम राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन देंगे।”
-शास्त्री कोसलेंद्रदास, सहायक आचार्य, दर्शन विभाग “यूनिवर्सिटी में लंबे समय से भर्तियां नहीं हुई है, जिसकी वजह से स्टाफ कम है। स्टाफ विचार-विमर्श में ही उलझा रहता है, जिससे काम अटक जाते हैं, इसलिए यह आदेश निकाला गया है, ताकि शिक्षक सीधा कुलगुरु या रजिस्ट्रार से विमर्श करें और काम चलते रहें।”
-प्रो. मदन मोहन झा, कुलगुरु



Source link

हिसार के IAS नोएडा की IRS अफसर संग लेंगे फेरे:हांसी में हुई हिमांशु नागपाल और ऊर्जा जैन की रोका रस्म; पिता बोले- शादी जल्द




हरियाणा में हिसार के रहने वाले IAS अफसर हिमांशु नागपाल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी उत्तरप्रदेश के नोएडा में तैनात आईआरएस अधिकारी ऊर्जा जैन से होगी। ऊर्जा
इनकम टैक्स विभाग में ज्वाइंट कमिश्नर हैं और उनका यूपी कैडर है। हिमांशु अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में नगर निगम कमिश्नर के पद पर तैनात हैं। हांसी में आईएएस हिंमाशु नागपाल के घर शादी के लिए रोका रस्म हुई। इसमें दोनों अधिकारियों के परिवार शामिल हुए। हिमांशु नागपाल के पिता पंकज नागपाल पेशे से पत्रकार हैं। अब हिमांशु नागपाल की शादी का जिम्मा भी उन्होंने खुद उठाया है। पंकज नागपाल ने दैनिक भास्कर एप को बताया कि जल्द शादी की तारीख तय होगी। ऊर्जा मूलरूप से महाराष्ट्र के औरंगाबाद की रहने वाली हैं। मुंबई में पढ़ाई लिखाई की है। हिमांशु नागपाल 2019 बैच के टॉपर रहे हैं। हिमांशु ने ऑल इंडिया 26वीं रैंक हासिल की थी। वहीं ऊर्जा जैन 2022 बैच की सिविल सेवा परीक्षा टॉपर हैं, जिन्होंने 519वीं रैंक हासिल की थी। एजुकेशनल टिप्स लेती थी उर्जा
पिता पंकज नागपाल ने बताया कि हिमांशु और ऊर्जा जैन दोनों एक दूसरे को पहले से ही जानते हैं। ट्रेनिंग के दौरान ऊर्जा बेटे पंकज से एजुकेशनल टिप्स लेती रहती थी। इसके बाद हिमांशु ने उनको बताया कि उसे ऊर्जा जैन पसंद हैं। इसके बाद मैंने ऊर्जा के परिवार से बातचीत की। इसके बाद ऊर्जा का परिवार भी दोनों के रिश्ते के लिए राजी हो गया। पंकज नागपाल ने बताया कि शिवरात्रि वाले दिन दोनों परिवार हांसी में बैठे थे, जहां यह रिश्ता पक्का हुआ। हिमांशु नागपाल जैन हांसी में पढ़े
हिमांशु ने हांसी के श्री काली देवी विद्या मंदिर से बारहवीं में टॉप किया था। उसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से बीकॉम की। उन्हें सीए की लेवल-टू की परीक्षा में भी देश भर में नौवीं रैंक मिली थी।
स्कूली पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने आईएएस बनने का टारगेट फिक्स किया था। स्कूलिंग खत्म होते ही यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। दिल्ली के एक सेंटर से कोचिंग भी ली। हिमांशु दिवाली और होली के त्योहार पर भी घर पर न आकर परीक्षा की तैयारी करते थे। ऊर्जा जैन ने मुंबई से पढ़ाई की, पिता मेयर रह चुके
ऊर्जा जैन भारतीय राजस्व सेवा (IRS) की अधिकारी हैं, जिन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा में 519वीं रैंक प्राप्त की थी। ऊर्जा जैन का सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य 10वीं कक्षा में ही तय हो गया था। उन्होंने 12वीं कक्षा नाथ वैली स्कूल से पूरी की। इसके बाद मुंबई के सोफिया कॉलेज फॉर वीमेन से बीए (इकोनॉमिक्स) में ग्रेजुएशन किया। वे औरंगाबाद के एक प्रतिष्ठित परिवार से हैं। उनके पिता विकास जैन मेयर रह चुके हैं। मां अल्पा जैन पार्षद रही हैं। ऊर्जा जैन ने 2018 से दिल्ली में रहकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की थी। वे स्टार्टिंग के 2 अटेम्प्ट में सफल नहीं हो पाईं। तीसरे प्रयास में उन्होंने सफलता हासिल की।



Source link

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास



अलवर | शादी का झांसा देकर 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में विशिष्ट न्यायालय पोक्सो नंबर-2 ने आरोपी राजेश को दोषी मानते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। न्यायाधीश शिल्पा समीर ने दोषी पर 3 लाख 30 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।विशिष्ट लोक अभियोजक पंकज यादव ने बताया कि पीड़िता ने 17 अक्टूबर 2024 को अलवर शहर के एक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार यौन शोषण किया। प्रकरण की जांच पुलिस अधिकारी रामेश्वरलाल ने की। कोर्ट में आरोपी के विरुद्ध चालान पेश किया गया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने 15 गवाहों के बयान दर्ज कराए और 22 दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत किए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने तथा साक्ष्यों के परीक्षण के बाद अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराया। आदेश में कोर्ट ने कहा कि आरोपी ने नाबालिग को विवाह का झांसा देकर उसके शरीर और भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। इस घटना का मानसिक प्रभाव पीड़िता पर दीर्घकाल तक रहेगा। ऐसे मामलों में रियायत समाज में गलत संदेश देगी।अदालत ने पीड़िता को प्रतिकर योजना के तहत एक लाख रुपए दिलवाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव को अनुशंसा की है।



Source link

IMD Weather Update Today MP Rajasthan UP delhi rain alert Uttarakhand himachal jammu Kashmir snowfall


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update Today MP Rajasthan UP Delhi Rain Alert Uttarakhand Himachal Jammu Kashmir Snowfall

भोपाल/शिमला/जयपुर/लखनऊ/देहरादून4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर और मध्य भारत पर अगले 36 घंटों में लो-लैटिट्यूड वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर होगा। इसके कारण आज हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में तेज बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट है। वहीं उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश के 15 जिलों और राजस्थान के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट है। यहां गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिर सकती है। राजस्थान के 5 जिलों में भी मंगलवार को बारिश हुई। वहीं नागौर में बारिश के साथ ओले भी गिरे।

वहीं मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बुधवार से बर्फबारी और बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तराखंड के 5 जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बर्फबारी हो सकती है।

उत्तर प्रदेश, एमपी, छत्तीसगढ़ समेत मध्य और दक्षिण भारत के कई राज्यों में दिन का तापमान चढ़कर 30 डिग्री के पार पहुंच गया है। हिमाचल प्रदेश में भी दिन में सामान्य से ज्यादा गर्मी महसूस की जा रही है।

राजस्थान के 5 जिलों में मंगलवार को बारिश हुई।

राजस्थान के 5 जिलों में मंगलवार को बारिश हुई।

अगल 2 दिन मौसम का हाल

19-20 फरवरी: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी की संभावना। वहीं राजस्थान, एमपी समेत पंजाब चंड़ीगढ़ में तेज बारिश के आसार हैं। वहीं यूपी में हल्की बारिश हो सकती है।



Source link

मिलावट रोकने को जयपुर डेयरी ने उठाया कदम:अब सीधी अंगुली से निकलेगा असली घी; 25 करोड़ की मशीन से होगी मल्टी-लेयर टेट्रा पैकिंग




बाजार में बिकने वाले नकली सरस घी पर रोक लगाने के लिए जयपुर डेयरी ने घी पैकिंग में बदलाव किया है। उपभोक्ताओं को अब सरस घी एक लीटर में मल्टी-लेयर टेट्रा पैक में मिलेगा। हरे रंग की पैकिंग की जगह अब ब्राउन पैकिंग में मिलेगा। टेट्रा पैक के लिए डेयरी प्लांट में नई मशीन लगाई है। 25 करोड़ कीमत की मशीन की वजह से इसे हर कोई नहीं लगा सकता। जयपुर डेयरी के प्रबंध संचालक मनीष फौजदार ने बताया कि टेट्रा पैक घी बाजार में लांच होने के बाद मिलावटी सरस घी से मुक्ति मिलेगी। शुरूआत में पैक घी एक लीटर में मिलेगा। इस मशीन से हर दिन 90 हजार लीटर घी पैक किया जा सकेगा। मल्टी-लेयर पैकिंग विशेष रूप से डिजाइन
डेयरी अध्यक्ष ओम प्रकाश पूनिया ने बताया कि नई पैकिंग प्रणाली डुप्लीकेशन और री-पैकिंग पर प्रभावी रोक लगाने में सक्षम होगी। घी की पैकिंग अत्याधुनिक टेट्रा पैक फिलिंग मशीन से की जाएगी, जो उच्च तकनीकी मानकों पर आधारित है और पूरी तरह स्वच्छ, सुरक्षित व छेड़छाड़-रोधी पैकिंग सुनिश्चित करेगी। उपयोग में लाई जा रही मल्टी-लेयर पैकिंग सामग्री विशेष रूप से डिजाइन की गई है, जो सामान्य बाजार में उपलब्ध नहीं होती और केवल प्रमाणित आपूर्तिकर्ताओं से ही प्राप्त की जाती है।



Source link

सड़क हादसा:रात में दोस्त के साथ शराब पी, सुबह रॉन्ग साइड ट्रैक्टर दौड़ा महिला-मजदूर को कुचला




झोटवाड़ा में 9 घंटे के भीतर 2 बड़े हादसों में महिला सहित 4 लोगों की मौत हो गई। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे खिरणी फाटक गणेश मंदिर के पास पूरी रात शराब पीने के बाद ट्रैक्टर चला रहे चालक ने रॉन्ग साइड आकर महिला और एक मजदूर को कुचल दिया। इससे पहले सोमवार रात 12 बजे महाराणा प्रताप स्कूल चौराहा पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मारकर फरार हो गए। कौशल्या सब्जी ले रही थीं, आदित्य इंतजार कर रहे थे, तभी रौंद दिया खिरणी फाटक गणेश मंदिर मंगलवार सुबह करीब 9 बजे रॉन्ग साइड दौड़ रहे ट्रैक्टर ने रोड किनारे खड़ी सीता विहार निवासी 59 वर्षीय कौशल्या देवी और गणेश नगर नींदड़ निवासी 35 वर्षीय आदित्य नागवंशी को कुचल दिया। दोनों को एसएमएस अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर चालक एमपी निवासी सुधीर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वह एक निजी कंपनी का ट्रैक्टर चला रहा था और शराब के नशे में धुत था। उसने 218 एमएल शराब पी रखी थी। कौशल्या देवी रिटायर्ड एसआई नथूराम सैनी की पत्नी थीं। वे सुबह घर से करीब एक किलोमीटर पैदल सब्जी लेने गई थीं और ठेले के पास खड़ी थीं। आदित्य मूल रूप से एमपी के रहने वाले थे और लंबे समय से नींदड़ इलाके में रहकर मजदूरी करते थे। वे बाइक खड़ी कर सड़क पार किसी का इंतजार कर रहे थे। पिता ने ​22 दिन पहले कोचिंग जाने को मोहित को दिलाई थी स्कूटी महाराणा प्रताप स्कूल चौराहा सोमवार रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार दो युवकों को टक्कर मार दी और चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी सवार दोनों युवक 20 फीट दूर जाकर गिरे। दुर्घटना थाने के एसएचओ रामकृपाल मीणा ने बताया कि नीम का थाना निवासी 23 वर्षीय मोहित शर्मा को कांवटिया अस्पताल और भरतपुर के कुम्हेर निवासी 40 वर्षीय वीरेंद्र सिंह को एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों की मौत हो गई। दोनों पांच्यावाला के पास एक ही मकान में किराए से रहते थे। सोमवार रात कालवाड़ रोड पर खाना खाने जा रहे थे। वीरेंद्र निजी कंपनी में नौकरी करते थे, जबकि मोहित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। मोहित को कोचिंग आने-जाने के लिए 22 दिन पहले ही स्कूटी दिलाई गई थी। पुलिस ने मोहित के पिता कमलेश कुमार की तरफ से हिट एंड रन की धाराओं में केस दर्ज कर स्कॉर्पियो की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। भास्कर इनसाइड 2025 में दुपहिया से 309 मौत चौपहिया से 688; इनमें 35 मौतें एसयूवी और थार की टक्कर से हुई। किस गाड़ी से कितने हादसे
लग्जरी कार -10
थार-स्कॉर्पियो -185
हैचबैक – 295
अन्य एसयूवी – 95 चौपहिया सबसे घातक
दुपहिया से मौत- 309
चौपहिया से मौत -688
ट्रक-बस से मौत -560



Source link

Three fighter pilots from Jaipur will create the tricolor from smoke at a height of up to 1000 feet.



गुलाबी नगरी का आसमान 20 और 22 फरवरी को गर्व और रोमांच से भर उठेगा। जल महल के पास भारतीय वायुसेना की विश्वविख्यात एयरोबेटिक टीम सूर्यकिरण अपने 9 हॉक एमके-132 विमानों के साथ सांसें थाम देने वाला एयर शो करेगी। 100 से 1000 फीट की ऊंचाई पर डायमंड, लूप, मि

.

9 विमानों की फॉर्मेशन, उल्टी उड़ान तक सूर्यकिरण टीम ग्रेविटी को चुनौती देती फॉर्मेशन, लो-लेवल पास और सटीक टाइमिंग के लिए जानी जाती है। शो के दौरान नौ विमान एक साथ सघन संरचना में उड़ान भरेंगे और क्षणभर में अलग-अलग आकृतियां बनाते हुए फिर से जुड़ेंगे। जयपुर के बाद सीकर में भी एयर शो प्रस्तावित है, लेकिन टॉप लेवल से अनुमति का इंतजार है।

राजेश काजला, विंग कमांडर मूल रूप से कुदन, सीकर के निवासी राजेश काजला का परिवार जयपुर के मुरलीपुरा में रहता है। सूर्यकिरण टीम में वे नंबर 6 पोजीशन पर उड़ान भरते हैं। सुखोई-30 एमकेआई सहित विभिन्न फाइटर विमानों में 2800 घंटे से अधिक उड़ान अनुभव है। एचपीटी-32, किरण मार्क-1, पीसी-7 और मिग-21 जैसे विमान उड़ा चुके हैं। उनके पिता सूबेदार मेजर हरिराम काजला 11 गोरखा राइफल्स से रिटायर्ड हैं।

अंकित वशिष्ठ, स्क्वाड्रन लीडर मानसरोवर निवासी अंकित की स्कूली पढ़ाई रयान इंटरनेशनल स्कूल से हुई। 2008 में एनडीए में चयन हुआ। वे उन अंतिम पायलटों में रहे जिन्होंने 2019 से पहले मिग-21 टी-75 उड़ाया। 2023 से सूर्यकिरण टीम का हिस्सा हैं और 70 से अधिक डिस्प्ले का अनुभव है। 1800 घंटे उड़ान अनुभव रखने वाले अंकित मिग-21 बाइसन, मिग-21 टाइप-75 और हॉक उड़ा चुके हैं। वे स्क्वैश और बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।

संजेश सिंह, स्क्वाड्रन लीडर झोटवाड़ा निवासी संजेश सिंह ने पढ़ाई आर्मी स्कूल जयपुर और बी-टेक विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से की। उनके पिता सेना से रिटायर्ड हैं और बड़े भाई लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। सूर्यकिरण टीम में वे 5वीं पोजीशन पर उड़ान भरते हैं। इससे पहले फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर रह चुके हैं और सुखोई-30 के पायलट हैं। उन्हें दो हजार से अधिक घंटे का उड़ान अनुभव है।

टीम के हवाई करतब

  • बैरेल रोल- एयरक्राफ्ट आगे बढ़ते हुए गोल-गोल घूमेगा। पायलट संतुलन और नियंत्रण दिखाई देगा।
  • लूप – एयरक्राफ्ट हवा में गोल चक्कर बनाता है। ऊपर जाता है, उल्टा होता है और फिर नीचे आकर सीधा हो जाता है।
  • क्रॉसेस- दो या अधिक एयरक्राफ्ट एक-दूसरे को क्रॉस करते हुए नजदीक से निकलेंगे।
  • इनवर्टेड फ्लाइंग- इसमें एयरक्राफ्ट उल्टा होकर उड़ता है।
  • हार्ट मैन्युवर- एयरक्राफ्ट रंगीन धुएं यानी स्मोक ट्रेल के साथ दिल की आकृति बनाते नजर आएंगे।

टीम में कुल 14 पायलट ये एयरक्राफ्ट हवा में 5 मीटर से भी कम दूरी पर एक साथ उड़ते हैं। टीम में कुल 14 पायलट हैं। टीम लीडर कैप्टन अजय दसरथी हैं।



Source link

वाहन चालकों के सामने बीमा क्लेम का खतरा



बाड़मेर | 15 अप्रैल 2026 से पहले ही बाड़मेर समेत प्रदेश भर के आरटीओ और डीटीओ कार्यालयों में वाहनों को फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने की प्रक्रिया पर पूर्ण पाबंदी लगा दी गई है। इस कारण जिले में वाहनों की फिटनेस जांच की व्यवस्था बंद हो गई है। पहले जहां बाड़मेर डीटीओ कार्यालय में परिवहन निरीक्षकों द्वारा वाहनों का भौतिक सत्यापन करने के बाद फिटनेस सर्टिफिकेट दिए जाते थे, लेकिन अब वाहन चालकों को फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए 210 किमी. दूर जोधपुर जाकर फिटनेस सर्टिफिकेट लेना पड़ रहा है। बाड़मेर के वाहन चालकों के पास फिटनेस सर्टिफिकेट लेने का कोई जरिया नहीं है। यदि बिना फिटनेस वाले वाहन का एक्सीडेंट होता है तो बीमा कंपनियां क्लेम खारिज कर देगी। बाड़मेर के हजारों वाहन चालक इस समय इसी जोखिम के बीच सड़क पर उतरने को मजबूर है। वैध सर्टिफिकेट न होने के कारण परिवहन विभाग और पुलिस द्वारा भारी चालान काटे जा रहे हैं। राज्य सरकार की नई स्क्रैपिंग पॉलिसी ने इस समस्या को और बढ़ा दिया है। ^न्यायालय के आदेश के बाद से कार्यालय में फिटनेस सर्टिफिकेट की प्रक्रिया को बंद कर दिया है। वाहन चालक को फिटनेस सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए निकटतम फिटनेस सेंटर जाकर सर्टिफिकेट ले सकते हैं। निकटतम सेंटर जोधपुर में है। – अक्षय कुमार विश्नोई, डीटीओ बाड़मेर। बाड़मेर में वाहनों की फिटनेस के लिए दो निजी फिटनेस सेंटर थे, लेकिन इन फिटनेस सेंटरों पर फर्जी सर्टिफिकेट जारी करने के कारण परिवहन विभाग ने इनके खिलाफ कार्रवाई की। दोनों फिटनेस सेंटर को ब्लैक लिस्ट कर दिया। वर्तमान में बाड़मेर में एक भी सक्रिय ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) नहीं है। पिछले एक साल से विभाग द्वारा लगभग 6 हजार वाहनों की फिटनेस की जांच कर सर्टिफिकेट दिए थे, लेकिन हाल ही में डीटीओ कार्यालय में फिटनेस सर्टिफिकेट देने की सुविधा को बंद करने के कारण अब बाड़मेर के लोग परेशान है।



Source link