टेक्सटाइल मार्केट में गंदगी, आदिनाथ टावर वाली गली बन गई कचरा घर



भीलवाड़ा | शहर के प्रमुख कारोबारी क्षेत्र टेक्सटाइल मार्केट में स्थित आदिनाथ टॉवर की अंदरूनी गली इन दिनों कचरे से पटी पड़ी है। स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों का आरोप है कि यहां नियमित सफाई नहीं हो रही है, जिससे दुर्गंध और गंदगी फैल रही है। राहगीरों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद नगर निगम की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।



Source link

सबसे ‘गर्म’ सर्दी:120 दिन में से सिर्फ 21 दिन पारा 10 डिग्री से नीचे, क्योंकि 10-12 पश्चिमी विक्षोभ आने थे, 6 ही आए




राजधानी में इस बार सर्दी का मौसम कम असरदार रहा। नवंबर से फरवरी के बीच केवल जनवरी में सर्दी पड़ी। नवंबर, दिसंबर और फरवरी में तो रात का पारा सामान्य से ज्यादा रहा। कड़ाके की सर्दी का आगाज 4 जनवरी से हुआ और केवल दो हफ्ते रहा। कुल 120 दिन में से अब तक 21 दिन रात का पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। दिसंबर में 6 दिन और जनवरी में 15 दिन। 87 दिन रात का पारा 10 डिग्री से ऊपर और दिन में सीधी धूप खिली। अब बचे 12 दिन में से 17 और 18 फरवरी को एक और विक्षोभ बता रहे हैं। इसके बाद गर्मी का असर शुरू हो जाएगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इसका कारण उत्तरी इलाकों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ सिस्टम का कम और कमजोर होना है। आज से नया सिस्टम- 17-18 को ओले-बारिश का अनुमान, फिर गर्मी शुरू
मौसम जयपुर केंद्र निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि अगले 2 दिन नया सिस्टम सक्रिय होने का अनुमान है। इससे राजधानी सहित उत्तरी इलाकों में ओले-बारिश का अनुमान है। इसके बाद मौसम शुष्क रहने के साथ ही तापमान बढ़ोतरी होने से गर्मी बढ़ेगी।



Source link

IMD Weather Update Today rain UP Rajasthan MP chhattisgarh snowfall Uttarakhand himachal jammu Kashmir


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update Today Rain UP Rajasthan MP Chhattisgarh Snowfall Uttarakhand Himachal Jammu Kashmir

नई दिल्ली/लखनऊ/भोपाल/जयपुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश भर में सर्दी की असर लगभग खत्म हो गया है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई जगहों पर सोमवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार चला गया। इन राज्यों में मंगलवार से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से मौसम करवट लेगा।

राजस्थान में आज दोपहर से बादल छाएंगे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। यूपी के कुछ हिस्सों में 17 और 18 फरवरी को बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

मध्य प्रदेश में 18-19 फरवरी को बारिश का अलर्ट है। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। राज्य के 5 जिलों में 17 फरवरी से अगले 2 दिन तक बारिश और बर्फबारी होगी।गुंजी-आदि कैलाश मोटर मार्ग में सोमवार को तापमान -18°C दर्ज हुआ।

जम्मू-कश्मीर के भलेसा में पर्वतीय श्रृंखला सोमवार को बर्फ से ढकी रहीं। डोडा में भी बर्फबारी के बाद नजारा खूबसूरत हो गया है।

जम्मू-कश्मीर के भलेसा में पर्वतीय श्रृंखला सोमवार को बर्फ से ढकी रहीं। डोडा में भी बर्फबारी के बाद नजारा खूबसूरत हो गया है।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 1 डिग्री रहा। भीषण सर्दी के बावजूद डल झील में पर्यटकों ने शिकारा की सवारी की।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 1 डिग्री रहा। भीषण सर्दी के बावजूद डल झील में पर्यटकों ने शिकारा की सवारी की।

इस हफ्ते राज्यों में मौसम का हाल

17 फरवरी से 19 फरवरी: उत्तराखंड में बारिश/बर्फबारी की संभावना।

18 फरवरी : हिमाचल प्रदेश में बारिश/बर्फबारी की संभावना।

17 से 18 फरवरी: पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गरज, बिजली के साथ बारिश का अलर्ट।

21 और 22 फरवरी: तमिलनाडु, केरल और माहे में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना।

खबरें और भी हैं…



Source link

111 किलो प्लास्टिक जब्त, 18,200 रुपए जुर्माना; 83 लोगों पर कार्रवाई



भास्कर संवाददाता| भीलवाड़ा नगर निगम की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक प्लास्टिक कैरी बैग की रोकथाम, गंदगी फैलाने वालों एवं अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। निगम आयुक्त हेमाराम चौधरी ने बताया कि शहर को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से 28 फरवरी तक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी के तहत सोमवार को 111 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक कैरी बैग जब्त कर 18,200 रुपए का जुर्माना वसूला। अभियान के दौरान अब तक 898 किलो प्लास्टिक जब्त कर कुल 96,300 रुपए का जुर्माना वसूला जा चुका है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गंदगी एवं कचरा फैलाने वाले 83 व्यक्तियों पर 42,200 रुपए का जुर्माना लगाया। अभियान के दौरान अब तक गंदगी फैलाने वालों से 2.03 लाख रुपए की वसूली की जा चुकी है। इसके अलावा 1.50 लाख रुपए का नगरीय विकास कर वसूल किया, जबकि अभियान अवधि में अब तक 63.85 लाख रुपए का नगरीय विकास कर संग्रहित किया जा चुका है। निगम की ओर से अस्थायी अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए नगर निगम कार्यालय से गोल प्याऊ चौराहा, सूचना केंद्र होते हुए भीमगंज थाने तक अतिक्रमण हटाए। इस दौरान 80 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर किए गए अतिक्रमण भी तोड़े गए। निगम आयुक्त हेमाराम चौधरी ने बताया कि शहर की स्वच्छता एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा। सिंगल यूज प्लास्टिक, गंदगी एवं अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

जीतो सोना-चांदी योजना के विजेताओं का सम्मान, पाठकों को चांदी के सिक्के और गोल्ड पेंडेंट दिए




भास्कर संवाददाता|भीलवाड़ा दैनिक भास्कर की ‘जीतो सोना-चांदी’ योजना के तहत चयनित पाठकों को सोमवार को सम्मानित किया गया। भास्कर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विजेताओं को चांदी के सिक्के और गोल्ड पेंडेंट भेंट किए गए। चंद्रशेखर आजाद नगर निवासी चक्र सिंह थापा, सांगानेर के रतनलाल बाहेती, शास्त्री नगर के चंद्रप्रकाश विनायक, भूपालगंज के महेश कुमार तिवारी, करजालिया (आसींद) के शिवनारायण शर्मा तथा प्रियंका जांगिड़ के पति नारायण सुथार के नाम चांदी का सिक्का निकला। प्रियंका ने कार्यालय पहुंचकर पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं, आजाद नगर की लीला काबरा और पुराना बापूनगर की रूप कंवर रावत को गोल्ड पेंडेंट दिया गया। सीएसडी हेड दीपेंद्र त्रिवेदी, यूनिट हेड कार्तिक नराणिया, अकाउंट्स विभाग के सुनील तिवारी, कैलाश शर्मा आदि ने विजेता पाठकों को उपहार देकर सम्मानित किया।



Source link

पंजाब का किल्ली चाहलां, जहां दिखती नई सरकार की हवा:मालवा-माझा, दोआबा का सेंटर पॉइंट, 1997 से अब तक 6 सरकारें दीं; AAP के बाद BJP की रैली




मोगा का गांव किल्ली चाहलां राजनीतिक रैलियों के लिए हरेक पार्टी की फेवरेट जगह बन गई है। अकाली दल तो इसे लक्की मानता है। 1996 में अकाली दल ने यहां से रैलियों की शुरूआत की। तब से लेकर हर पार्टी चुनाव से एक साल पहले ही यहां रैली करती है। माझा-मालवा और दोआबा के संगम मोगा में जुटने वाली भीड़ से पार्टियां अपनी हार-जीत का अनुमान लगाती हैं। 2027 के पंजाब विधानसभा इलेक्शन से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने सोमवार (16 फरवरी) को यहां सरकारी कार्यक्रम करके यहां से अपना मैसेज साफ कर दिया है। मोगा से ही अब BJP की रैली तय है। फरवरी में होने वाली रैली की डेट मार्च तक खिसका दी गई है। किल्ली चाहलां से चुनावी रैलियों की शुरुआत करने वाले अकाली दल ने अभी तक यहां से किसी रैली का ऐलान नहीं किया है। कांग्रेस ने भी अभी कोई बड़ी रैली मोगा से करने की घोषणा नहीं की। मोगा के किल्ली चाहलां में पहली बार 1996 में अकाली दल ने रैली की। इस रैली में अकाली दल ने कट्टर छवि छोड़ डेमोक्रेटिक होने का इशारा किया। इसका लोगों में सबकी बात सुनने का मैसेज गया। यहीं से अकाली दल की कट्टर पंथक छवि डेमोक्रेटिक दल में बदली। अकाली दल ने यहां से 1997, 2007 और 2012 के चुनावों में सीएम की कुर्सी पाई। पंजाब की राजनीति में किल्ली चाहलां इंपोर्टेंट क्यों, कैसे यहां से चुनाव की हवा बनती है, पढ़िए पूरी रिपोर्ट… CM कुर्सी-सरकार के लिए ये अहम क्यों? मोगा से कौन कब कर चुका रैलियां AAP की रैली से क्या पॉलिटिकल मैसेज कहावत से आप को चुनने का संदेश
भगवंत मान ने सरकार के कार्यक्रम में कहावत से लोगों से आप को चुनने की अपील की। सीएम ने कहा कि यह पंजाब है ये तो पानी की बारी दूसरी नहीं आने देते, इनकी कहां से आने देंगे। इसके साथ भगवंत मान ने कहा कि जेल से बाहर आकर जो मूंछों पर ताव देते हैं वो भगवान की नजर से कैसे बचेंगे। वहां जाकर कोई नहीं पूछेगा। सीएम मान ने नुसरत फतेह अली खान की कव्वाली के बोल- उत्थे अमलां दे होणे ने निबेड़े, किसे न तेरी जात पुच्छणी (भगवान के दर पर तुम्हारे किए काम देखे जाएंगे न कि तुम्हारा रूतबा या जाति देखी जाएगी) सुनाया। मान ने पिछली कांग्रेस और अकाली सरकार पर कहा कि उनके नेता दीवारों से कान लगाकर सुनते थे कि किसका बच्चा चिट्टे पर नहीं लगा, उसे चिट्टे पर लगाना है। मान ने पंजाब में नशे के लिए सीधे अकाली और कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया। 10 लाख की बीमा योजना को दिमाग में डालना
मोगा में कार्यक्रम के मंच से सीएम ने बार-बार सेहत बीमा योजना का जिक्र किया। इससे पहले आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, डॉ. बलबीर, डीजीपी गौरव यादव सहित सिसोदिया ने पंजाब में नशे और लोगों के इलाज के लिए 10 लाख की मुफ्त बीमा योजना का जिक्र किया। सीएम मान ने कहा कि विरोधी आपको बीमा योजना को लेकर भड़का रहे हैं। वो कह रहे हैं 1 लाख देंगे और बाकी पैसा आपको देना होगा। मान ने दावा किया कि आपके इलाज का 1-1 पैसा सरकार देगी। कार्ड बनवाने के लिए नौजवानों को पैसा कमाने का मौका मिलेगा। फार्म भरकर महीने के 25-30 हजार रुपए महीना कमा पाएंगे। VDC के बहाने वोट बैंक की माइक्रो मैनेजमेंट
सीएम भगवंत मान ने विलेज डिफेंस कमेटी (VDC) में 10 लोगों तक सीमित न रहने की बात कही। मान ने कहा कि ये 10 मैंबर की जगह पूरा गांव विलेज डिफेंस कमेटी का मेंबर होना चाहिए। अपने-अपने गांवों में जाकर लोगों को सेहत बीमा और युद्ध नशा विरुद्ध के बारे में बताओ।



Source link

Now only 671 villages in the state are not ODF Plus, out of 43463 villages, 42792 villages are now ODF Plus.



प्रदेश में करीब सभी गांव साफ सफाई वाले हो गए हैं। कम से कम सरकारी आंकड़ों से यही नजर आ रहा है। संसद में दी जानकारी के अनुसार राजस्थान के 43463 गांवों में से 42792 गांव अब ओडीएफ प्लस बन चुके हैं। इनमें से 42515 गांव तो ओडीएफ प्लस के साथ ” मॉडल’ बनाए जा

.

कुल 43463 गांवों में से अब केवल 671 गांव ही ऐसे बचे हैं जिन्हें इस श्रेणी में आना बाकी है। साल 2022 की शुरुआत में जहां अधिकांश जिलों में ओडीएफ प्लस गांवों की संख्या दहाई में नहीं थी। मगर अब सभी जिलों की उल्लेखनीय प्रगति दर्शायी गई है। अलवर जिले में 1 अप्रैल 2022 को केवल 9 गांव ओडीएफ प्लस थे, जो आज बढ़कर 1067 हो चुके हैं। बाड़मेर में आंकड़ा 60 गांवों से 1714 गांवों तक पहुंच गया। जबकि जैसलमेर व सिरोही जिलों की उपलब्धि शत-प्रतिशत बताई गई है।

जैसलमेर के सभी 688 गांव और सिरोही के सभी 466 गांव अब पूरी तरह ओडीएफ प्लस हैं। राजसमंद जिले में सिर्फ एक गांव शेष है। यहां के 1053 में से 1052 गांव ओडीएफ प्लस का लक्ष्य प्राप्त कर चुके हैं। इसी तरह डूंगरपुर के 975 में से 971 और बांसवाड़ा के 1497 में से 1442 गांवों को गंदगी मुक्त दिखाया गया है। इसी तरह जयपुर के कुल 1879 गांवों में से 1844 गांव ओडीएफ प्लस हो चुके हैं। उदयपुर में 1878 गांवों में से 1856 गांव और जोधपुर के 1188 में से 1160 गांव ओडीएफ प्लस घोषित किए जा चुके हैं।

श्रीगंगानगर में 2809 गांवों में से 2776, हनुमानगढ़ में 1814 में से 1799 गांव, सीकर में 1185 और झुंझुनूं में 969 गांव ओडीएफ प्लस घोषित किए जा चुके हैं। कोटा में 776 और बूंदी में 863 गांव, भरतपुर में 752 और धौलपुर में 791 गांव भी साफ सफाई वाले बताए गए हैं।

नवगठित जिलों में डीडवाना-कुचामन जिले में 784 में से 767 गांव, फलोदी में 729 में से 725 गांव और बालोतरा में 912 में से 908 गांव ओडीएफ प्लस हो चुके हैं। कोटपूतली-बहरोड़ में 535, डीग में 656 और खैरथल-तिजारा 547 गांव इस श्रेणी में है।



Source link

Hokey Players Sumit & Sonikas Rishikesh Wedding


ऋषिकेश में शादी के फंक्शन के दौरान डांस करते सुमित और सोनिका।

सोनीपत के रहने वाले भारतीय हॉकी टीम के सदस्य ओलिंपिक मेडलिस्ट सुमित कुमार और राजस्थान की रहने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी सोनिका ऋषिकेश में शादी कर चुके हैं। दोनों 14 साल से एक दूसरे को जानते हैं।

.

दैनिक भास्कर एप की टीम से बातचीत में सोनिका ने बताया कि दोनों की लव स्टोरी साल 2012 में शुरू हुई, जब उन्होंने पहली बार उत्तराखंड के रुद्रपुर में सब-जूनियर हॉकी टूर्नामेंट साथ खेला। खेल के मैदान में शुरू हुई पहचान धीरे-धीरे दोस्ती में बदली और फिर यही रिश्ता जीवन साथी तक पहुंच गया।

2016 में सुमित ने सोनिका को फोन कर प्रपोज किया। इसके बाद दोनों अपने करियर पर ध्यान देते रहे। सालों की समझ, संघर्ष और पारिवारिक सहमति के बाद दोनों ने इस रिश्ते को 5 फरवरी को शादी का नाम दिया।

5 फरवरी को ऋषिकेश स्थित द ऑर्चिड ऋषिवन रिसोर्ट में सुमित और सोनिका की शादी हुई।

5 फरवरी को ऋषिकेश स्थित द ऑर्चिड ऋषिवन रिसोर्ट में सुमित और सोनिका की शादी हुई।

अब सिलसिलेवार सुमित और सोनिका की लव स्टोरी के बारे में जानिए….

2012 में दोनों की पहली मुलाकात

सोनिका ने बताया कि सुमित मुझे 2012 से जानते हैं। दोनों पहली बार रुद्रपुर में सब-जूनियर टूर्नामेंट के दौरान मिले थे। उस समय मैं लेफ्ट आउट खेलती थीं और सुमित मेरे खेल से काफी प्रभावित हुए थे। वे अक्सर कहते थे कि सोनिका के खेल में पूर्व भारतीय कप्तान ममता खरब की झलक दिखाई देती है। सुमित मुझसे दो बैच सीनियर थे और शुरुआत में उनके खेल से ही आकर्षित हुए थे।

2014 में भोपाल कैंप से बढ़ी बातचीत

सोनिका ने बताया कि साल 2014 में सुमित सीनियर प्लेयर कैंप के लिए भोपाल गए थे, वहीं मेरा चयन जूनियर इंडिया कैंप में हुआ। हरियाणा से होने के कारण दोनों का फ्रेंड सर्कल कॉमन था और खिलाड़ी आपस में अनुभव साझा करते थे। मेरा यह पहला कैंप था, जबकि सुमित पहले से कैंप का अनुभव रखते थे। सीनियर खिलाड़ी के रूप में सुमित ने मुझे फिटनेस टेस्ट, प्रैक्टिस पैटर्न और मानसिक तैयारी से जुड़ी कई जरूरी बातें समझाईं। यहीं से बातचीत और दोस्ती मजबूत होती गई।

शादी के बाद सुमित ने सोनिका को झुककर नमन किया तो सोनिका ने भी हाथ जोड़े

शादी के बाद सुमित ने सोनिका को झुककर नमन किया तो सोनिका ने भी हाथ जोड़े

2014 में सुमित के गेम से प्रभावित हुईं

सोनिका ने बताया कि 2014 में जब सुमित जूनियर इंडिया टीम के साथ मलेशिया खेलने गए, तो मैंने उनके मैच देखे और उनके खेल से प्रभावित हुईं। उसी दौरान मैं भी जूनियर टीम के साथ न्यूजीलैंड गईं, जो मेरे करियर का पहला इंटरनेशनल मैच था। मैंने इंडिया टीम में सुमित से पहले डेब्यू किया था, लेकिन करियर में सुमित ने हमेशा मेरा मार्गदर्शन किया।

सुमित ने कभी हार नहीं मानी

सोनिका ने बताया कि दोनों का फ्रेंड सर्कल कॉमन था। मेरी बचपन की दोस्त हरमन भी उसी सर्कल का हिस्सा थी। बातचीत, खेल और साझा संघर्षों ने दोनों के बीच खास बॉन्डिंग बना दी। सुमित का पॉजिटिव एटीट्यूड, संघर्ष और परिवार के प्रति जिम्मेदारी मुझे बेहद पसंद आई। सुमित ने कभी हार नहीं मानी और हमेशा आगे बढ़ने की सोच रखी। यही बात उन्हें खास बनाती है।

एक दूसरे को वरमाला डालने के बाद एक साथ सुमित-सोनिका

एक दूसरे को वरमाला डालने के बाद एक साथ सुमित-सोनिका

2016-17 में वर्ल्ड कप जीत के बाद प्रपोज किया

उन्होंने बताया कि साल 2016-17 में जूनियर वर्ल्ड कप जीतने के बाद सुमित को लगा कि अब वे जीवन में कुछ बनने की राह पर हैं। इसी दौरान उन्होंने पहली बार मुझे फोन कर अपने दिल की बात कही और शादी का प्रस्ताव रखा। दोनों पहले से एक-दूसरे को पसंद करते थे, लेकिन यह पहला औपचारिक इजहार था।

2021 में पिता को सुमित के बारे में बताया

सोनिका ने बताया कि 2021 में जब सुमित ने ओलिंपिक खेला, तब मैंने पहली बार अपने पिता को उनके बारे में बताया। पिता ने पहले करियर पर फोकस करने की सलाह दी, लेकिन शादी के लिए सहमति भी दे दी। परिवार सुमित को उनके खेल के कारण पहले से जानता था। जब औपचारिक चर्चा हुई तो परिवार खुश था।

सोनिका वरमाला डालते हुए

सोनिका वरमाला डालते हुए

व्यस्त शेड्यूल के बीच टली शादी

सोनिका ने बताया कि 2021 से 2023 तक दोनों अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, वर्ल्ड कप और प्रो लीग में व्यस्त रहे, इसी कारण शादी की योजना टलती रही। 2021 में सुमित की मां के निधन के बाद मैंने उनके नाम का टैटू बनवाया। दोनों को पहाड़ और प्रकृति बेहद पसंद हैं, इसलिए शादी के लिए ऋषिकेश चुना गया। प्रो लीग खत्म होने के तुरंत बाद समय कम था, इसलिए सीमित लोगों को ही आमंत्रित किया गया।

दोस्त से शादी करने का वादा निभाया

उन्होंने बताया कि मेरी बचपन की दोस्त सिरसा की रहने वाली हरमन की शादी भी इसी महीने है। वह कनाडा में रहती है। दोस्त और मैंने प्लान बनाया था कि एक साथ ही शादी करेंगे। पहले सुमित और मैंने नवंबर 2025 में शादी की योजना बनाई थी, लेकिन दोस्त की खुशी को ध्यान में रखते हुए तारीख फरवरी में तय की गई। अगर हरियाणा में शादी होती तो मेहमानों की सूची हजारों तक पहुंच जाती। आगे चलकर दोनों ग्रैंड रिसेप्शन की योजना बना रहे हैं।

सुमित और सोनिका के अचीवमेंट़्स के बारे में जानिए….

———————

ये खबर भी पढ़ें :-

हरियाणवी ओलिंपियन सुमित ने राजस्थानी सोनिका संग रचाई गुपचुप शादी:ऋषिकेश में ₹1 में सगाई, बिना दहेज 7 फेरे लिए

हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले भारतीय हॉकी ओलिंपिक मेडलिस्ट सुमित कुमार और राजस्थान की रहने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी सोनिका टांडी ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है। परिवारों की आपसी सहमति से दोनों ने उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित द ऑर्चिड ऋषिवन रिसोर्ट में सात फेरे लिए। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

782 विद्यार्थियों की सुरक्षा पर उठे सवाल:6 करोड़ रुपए का कॉलेज भवन दो साल में ही जर्जर, पिलरों में आधा इंच दरारें, टाइल्स भी टूटीं




कस्बे के एकमात्र सरकारी कॉलेज का नवीन भवन निर्माण के कुछ ही समय बाद क्षतिग्रस्त होने लगा है। भवन को सहारा देने वाले कई पिलरों में करीब आधा इंच तक दरारें आ चुकी हैं। ऐसे में बीए, बीएससी और कृषि विज्ञान में अध्ययनरत 782 विद्यार्थियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। अल्पसंख्यक विभाग की ओर से डीग रोड स्थित शहीद जीतराम राजकीय महाविद्यालय के नवीन भवन निर्माण के लिए करीब 6 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए थे। पीडब्लूडी ने ठेकेदार के माध्यम से प्राचार्य कक्ष, स्टाफ रूम, कार्यालय, एनएसएस कक्ष, 8 कक्षा-कक्ष, आईसीटी, चित्रकला व भूगोल लैब के साथ महिला-पुरुष शौचालयों का निर्माण कराया। भवन को वर्ष 2024 में बिना यूसी, सीसी और सुरक्षा प्रमाण पत्र के ही संचालित कर दिया गया। पीडब्ल्यूडी को 7 बार पत्र लिख चुके प्राचार्य, बिना सुरक्षा प्रमाण पत्र शुरू हुआ था भवन ठेकेदार कार्य अवधि समय पूरा होने पर एसडी राशि के इंतजार में करीब 10 प्रतिशत यानी 60 लाख रुपए की सिक्योरिटी डिपॉजिट (एसडी) राशि जमा रहती है। गारंटी अवधि में भवन जर्जर होने पर यह राशि जब्त की जा सकती है। महाविद्यालय का भवन 2024 में बनकर तैयार हुआ था और वर्ष 2027 तक गारंटी अवधि में है। महाविद्यालय द्वारा बार-बार पत्राचार करने के बावजूद पीडब्लूडी अधिकारी भवन की सुरक्षा को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में ठेकेदार भी गारंटी अवधि पूरी होने की प्रतीक्षा में है ताकि 60 लाख की एसडी राशि वापस प्राप्त कर सके। दरारें, फर्श धंसने और चारदीवारी झुकने से खतरा मुख्य द्वार के पास स्थित पिलर दरारों के चलते कमजोर हो रहे हैं। सीमेंट झड़ने से टाइल गिरने लगी हैं और दीवारें बदरंग हो रही हैं। कई जगह फर्श धंसने लगा है। कॉलेज परिसर की चारदीवारी भी एक तरफ झुक गई है, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। कॉलेज में आरओ प्लांट और वाटर कूलर अभी तक शुरू नहीं हो पाए हैं, जिससे विद्यार्थियों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। खेल मैदान के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरने के कारण छात्र-छात्राएं खेल गतिविधियों से भी वंचित हैं। “महाविद्यालय के नवीन भवन की जर्जर स्थिति को लेकर पीडब्लूडी को 7 बार पत्र लिखे जा चुके है। साथ ही दो बार अल्पसंख्यक विभाग को पत्राचार किया जा चुका है। लेकिन विभागीय अधिकारी भवन की सुरक्षा को लेकर अनदेखी करने में लगे है। जिससे विद्यार्थियों की जान को खतरा बना हुआ है।” – डॉ. रामजीत यादव, प्राचार्य



Source link

आज जिम्बाब्वे जीता तो ऑस्ट्रेलिया बाहर:श्रीलंका समेत 5 टीमें सुपर-8 में पहुंचीं; न्यूजीलैंड को अगले राउंड के लिए जीत चाहिए




श्रीलंका ने टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार तीसरा मैच जीतकर सुपर-8 में एंट्री कर ली। आज आयरलैंड के खिलाफ अगर जिम्बाब्वे जीत गई तो टीम सुपर-8 में एंट्री के साथ ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप स्टेज से ही बाहर भी कर देगी। न्यूजीलैंड भी आज कनाडा को हराकर अगले राउंड में एंट्री कर सकती है। स्टोरी में वर्ल्ड कप का गणित… ग्रुप-ए: पाकिस्तान को आखिरी मैच जीतना ही होगा ग्रुप-ए में रविवार को 2 मैच खेले गए। अमेरिका ने नामीबिया को 31 रन से हराया। वहीं भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। 6 पॉइंट्स के साथ टीम इंडिया टॉप पर है और सुपर-8 में भी एंट्री कर ली। वहीं अमेरिका 4 पॉइंट्स लेकर नंबर-2 पर पहुंच गई, टीम के सभी मैच खत्म हो गए। पाकिस्तान के भी 4 ही पॉइंट्स हैं, लेकिन खराब रन रेट के कारण टीम तीसरे नंबर पर है। उनका आखिरी मैच नामीबिया से है, टीम तीनों मुकाबले हारकर बाहर हो चुकी है। हालांकि, नामीबिया ने अगर पाकिस्तान को हरा दिया तो टीम 2009 की चैंपियन को ग्रुप स्टेज से ही बाहर कर देगी। ग्रुप-बी: जिम्बाब्वे जीता तो ऑस्ट्रेलिया बाहर सोमवार को होम टीम श्रीलंका ने 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया। लगातार तीसरी जीत से श्रीलंका ने सुपर-8 में जगह बना ली। वहीं दूसरी हार से ऑस्ट्रेलिया बाहर होने की कगार पर पहुंच गया। टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ भी हार मिली। ऑस्ट्रेलिया को अब ओमान के खिलाफ आखिरी मैच में जीत के साथ जिम्बाब्वे के दोनों मैच हारने का इंतजार भी करना होगा। जिम्बाब्वे अगर श्रीलंका और आयरलैंड से हार जाए और ऑस्ट्रेलिया का रन रेट ग्रुप-बी में बेस्ट रहे, तभी कंगारू टीम क्वालिफाई कर पाएगी। वहीं जिम्बाब्वे ने आखिरी दोनों में से एक भी मैच जीत लिया तो टीम श्रीलंका के साथ सुपर-8 में जगह बना लेगी। ग्रुप-सी: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज अगले राउंड में सोमवार को इंग्लैंड ने इटली को 24 रन से हराकर अगले राउंड में एंट्री कर ली। वेस्टइंडीज तीनों मैच जीतकर पहले ही सुपर-8 में पहुंच चुका है। इस ग्रुप की बाकी टीमें इटली, नेपाल और स्कॉटलैंड 2 से ज्यादा हार के कारण ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो चुकी हैं। ग्रुप-डी: न्यूजीलैंड के पास सुपर-8 का मौका आज सुबह 11 बजे से न्यूजीलैंड कनाडा से भिड़ेगा। इसे जीतकर कीवी टीम सुपर-8 में पहुंच जाएगी साउथ अफ्रीका तीनों मैच जीतकर पहले ही अगले राउंड में एंट्री कर चुकी है। टीम ने अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड को हरा दिया है। अफगानिस्तान और UAE 1-1 जीत से तीसरे और चौथे नंबर पर हैं। टीमों को क्वालिफाई करने के लिए आखिरी मैच में जीत के साथ न्यूजीलैंड के हारने का इंतजार भी करना होगा। कनाडा आज हारा तो बाहर हो जाएगा। कुसल मेंडिस टॉप स्कोरर बने श्रीलंका के बैटर कुसल मेंडिस ने सोमवार को 51 रन बनाए, यह टूर्नामेंट में उनकी लगातार तीसरी फिफ्टी रही। वे 168 रन बनाकर वर्ल्ड कप के टॉप स्कोरर बने हुए हैं। टिम साइफर्ट 167 और ईशान किशन 158 रन के साथ दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं। आज साइफर्ट के पास मेंडिस से आगे निकलने का मौका है। वहीं ईशान 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ अगला मैच खेलेंगे। शाल्कविक टॉप विकेट टेकर अमेरिका के मीडियम पेस गेंदबाज शैडली वान शाल्कविक टूर्नामेंट के टॉप विकेट टेकर बने हुए हैं। उनके नाम 4 मैचों में 13 विकेट हैं। साउथ अफ्रीका के लुंगी एनगिडी और अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह ओमरजई 8-8 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। आज जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी 2 विकेट लेकर नंबर-2 पर पहुंच सकते हैं।



Source link