Kiren Rijiju Targets Rahul Gandhi Citing Sushma Swaraj

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Kiren Rijiju Targets Rahul Gandhi Citing Sushma Swaraj | Parliament Democracy

नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर स्वर्गीय BJP नेता सुषमा स्वराज का पुराना वीडियों शेयर किया।

उन्होंने लिखा कि एक मैच्योर विपक्ष का नेता (LoP) सदन को आसानी से चलाने और पार्लियामेंट्री डेमोक्रेसी को बेहतर बनाने में बहुत काम आता है।

रिजिजू का यह बयान बजट सत्र के पहले चरण में हुए हंगामे के बाद आया। राहुल गांधी ने चीनी टैंक की लद्दाख में घुसपैठ और पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की किताब पर बयान देने की कोशिश की थी।

उन्होंने ‘एपस्टीन फाइल्स’ और इंडिया-US ट्रेड डील जैसे मुद्दों को संसद में उठाने का प्रयास किया था, जिन्हें बीजेपी ने बेबुनियाद बताया था।

इसके बाद स्पीकर ने उन्हें रोका। जिसके बाद विपक्षी सांसदों सदन में हंगामा कर दिया था और सदन की कार्यवाही को बाधित किया था।

यह तस्वीर 2 फरवरी की है, जब राहुल गांधी ने पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे की अनपब्लिश्ड बुक का मुद्दा संसद में उठाया था।

यह तस्वीर 2 फरवरी की है, जब राहुल गांधी ने पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे की अनपब्लिश्ड बुक का मुद्दा संसद में उठाया था।

9 मार्च को नो-कॉन्फिडेंस मोशन पर बहस होगी

लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के खिलाफ विपक्ष के नो-कॉन्फिडेंस मोशन पर बहस और वोटिंग 9 मार्च को होनी है। किरेन रिजिजू ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगर विपक्षी पार्टियां सेशन के पहले अपना विरोध जारी रखती हैं, तो यह उनके लिए नुकसानदायक होगा।

BJP सांसद ने राहुल की सदस्यता खत्म करने की मांग की

BJP सांसद निशिकांत दुबे ने 12 फरवरी को राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में सब्सटेंसिव मोशन पेश किया है। उन्होंने राहुल पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया था। दुबे ने राहुल की संसद सदस्यता खत्म करने और चुनाव लड़ने पर लाइफटाइम बैन लगाने की मांग की थी।

—————————————–

यह खबर भी पढ़ें…

राहुल गांधी बोले- अडाणी पर केस मोदी पर दबाव बनाने के लिए

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बजट पर चर्चा के दौरान एपस्टीन फाइल्स और अडाणी पर अमेरिका में चल रहे केस का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अडाणी पर चल रहा केस, दरअसल मोदी पर दबाव बनाने का तरीका है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *