दिल्ली पब्लिक स्कूल में हुआ सांस्कृतिक आयोजन




झुंझुनूं | शहर के ज्ञान विहार मंड्रेला रोड की दिल्ली पब्लिक स्कूल में 10वीं बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए शुभाशीष कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का विद्यालय निदेशक अरविन्द त्रिपाठी, सप्राचार्य विजेन्द्र सिंह, कॉडिनेटर कल्पना खींची, शिक्षक व कक्षा मॉनिटरों ने दीप प्रज्वलित किया। कक्षा 6 व 8 के विद्यार्थियों द्वारा नृत्य प्रस्तुति दी। निदेशक अरविन्द त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी विभिन्न जानकारियों से अवगत कराते हुए शुभकामना व आशीर्वाद दिया। सभी विद्यार्थियों को शिक्षकों द्वारा तिलक लगा श्रीफल दिया। विद्यार्थियों ने सामूहिक गायन प्रस्तुत किया। समारोह में प्रवक्ता राहुल सक्सेना, धर्मेन्द्र मिश्रा, अमित कुमार व कुसुम शर्मा ने प्रश्नपत्र व ओएमआर भरने का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में कॉर्डिनेटर, विभागाध्यक्ष, कोचिंग फैकल्टी व स्टाफ मौजूद रहा। चेयरमैन प्रदीप कुमार, सचिव संदीप कुमार, डॉ. प्रतीक लामोरिया व पूनम लामोरिया ने परीक्षाओं व भविष्य के लिए शुभकामना दी।



Source link

हरियाणा में आज 10 ट्रेड यूनियन की हड़ताल:सरकार की सख्ती- बस अड्‌डों में धारा 163 लागू; बिजली निगम में नो वर्क- नो वेज नियम




हरियाणा में 10 ट्रेड यूनियन की आज (12 फरवरी) एक दिन की स्ट्राइक की कॉल है। हड़ताल को लेकर सरकार भी अलर्ट मोड में है। सबसे ज्यादा जोर रोडवेज बसों का चक्का जाम टालने पर लगाया गया है। इसके लिए बस अड्डों पर धारा 163 लागू कर दी गई है। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (HVPN) ने नो वर्क- नो वेज नियम लागू किया है। 12 फरवरी को किसी भी कर्मचारी को सामान्य परिस्थितियों में किसी प्रकार की छुट्टी नहीं दी जाएगी। सिर्फ इमरजेंसी में ही सक्षम अधिकारी छुट्टी मंजूर करेंगे। उधर, मिड डे मील वर्करों के हड़ताल में शामिल होने की संभावनाओं के बीच गुरुवार को सरकारी स्कूलों में बच्चों को दोपहर का खाना मिलने में दिक्कत आ सकती है। प्रदेश में 28 हजार मिड डे मील वर्कर 14 लाख बच्चों का खाना तैयार करती हैं। अब पढ़िए… हड़ताल से क्या असर पड़ेगा
2 पॉइंट में पढ़िए ट्रेड यूनियनों ने क्या दावा किया… पढ़िए हड़ताल पर यूनियन अध्यक्षों ने क्या कहा…



Source link

गोविंद के जयकारे गूंजे



पचेवर| उपतहसील क्षेत्र की नव गठित ग्राम पंचायत गुलाबपुरा में बुधवार को 31 गांवों के रामधुनी मंडलों ने हरिबोल प्रभातफेरी निकाली। बालाजी मंदिर से शुरू होकर विभिन्न रास्तों से गुजरते हुए वापस बालाजी धाम पर समाप्त हुई प्रभातफेरी से गोविंद के जयकारों से गांव भक्ति रस में सराबोर हो गया। रामधुनी मंडल ने ठाकुरजी की विशेष झांकी सजाई। तुंदेड़ा, राजपुराबास, सूरसागर, पचेवर, सेलसागर, बरोल, अजीतपुरा सहित 31 गांवों के मंडल शामिल हुए। प्रभातफेरी के बाद सामूहिक पंगत प्रसादी ग्रहण की गई।



Source link

डेरा ब्यास मुखी ने पंजाब के नेताओं को चौंकाया:पहले मजीठिया को क्लीन चिट, फिर सीक्रेट मीटिंग; अचानक एक्टिव क्यों हुए, चुनाव पर क्या इंपैक्ट पड़ेगा




पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले डेरा ब्यास के मुखी बाबा गुरिंदर ढिल्लों की सक्रियता ने सबको चौंका दिया है। सीनियर अकाली नेता बिक्रम मजीठिया से नाभा जेल में उनकी मुलाकात की टाइमिंग चर्चित रही। सुबह वह मजीठिया से मिले, बाहर आकर आरोप गलत बताए। दिन चढ़ते ही मजीठिया को जमानत मिल गई। अगले दिन वह रिहा भी हो गए। यह देख AAP सरकार के CM भगवंत मान ने बिना नाम लिए तंज कस दिया। इसके बाद वह अचानक फिरोजपुर में गवर्नर गुलाब चंद कटारिया की पदयात्रा में शामिल हुए। यहां यात्रा से ज्यादा चर्चा उनकी गवर्नर के साथ बंद कमरे में BJP नेताओं की मौजूदगी वाली सीक्रेट मीटिंग रही। कांग्रेसियों ने सीधे तो कुछ नहीं कहा, लेकिन गवर्नर के बहाने उन्हें भी लपेट लिया कि यात्रा में समझौता एक्सप्रेस यानी अकाली-BJP गठबंधन की नींव रखी जा रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी कहा कि गवर्नर की यात्रा से उन्हें पॉलिटिकल स्मैल आ रही है। साफ है कि कांग्रेस और AAP चुनाव में अकाली दल और BJP के गठजोड़ से खुश नहीं हैं। आखिर डेरा ब्यास मुखी के अचानक एक्टिव होने की वजह क्या? चुनाव में उनकी भूमिका का क्या इंपैक्ट? डेरों को लेकर क्या कर रही पार्टियां? पढ़िए पूरी रिपोर्ट… मजीठिया को क्लीन चिट से AAP का नैरेटिव तोड़ा डेरा ब्यास मुखी बाबा गुरिंदर ढिल्लों ने मजीठिया से जेल में मुलाकात के बाद उनके खिलाफ ड्रग्स के आरोपों को गलत करार दे दिया। इससे सबसे बड़ा झटका AAP को लगा। AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल लगातार इस बात को वोटर्स के मन में डाल रहे थे कि हमने नशे का सबसे बड़ा स्मगलर पकड़ा। जाहिर तौर पर इसे 2027 के चुनाव में भी भुनाया जाना था। मगर, इससे पहले ही डेरा ब्यास मुखी की क्लीन चिट और फिर मजीठिया को जमानत से AAP के दावों पर अब सवाल खड़े होंगे। वैसे भी AAP सरकार ने मजीठिया पर ड्रग्स का नहीं, बल्कि आय से अधिक संपत्ति का केस बनाया था, लेकिन इसे ड्रग मनी से जरूर जोड़ा था। यही वजह है कि डेरा ब्यास का बयान आते ही CM भगवंत मान ने तंज कसते हुए कहा- कल बन जाण, भांवें आज बन जाण, अदालतां दा ओथे रब्ब राखा, जिथे मुलाकाती ही जज बन जाण। यानी जहां जेल में मिलने जाने वाले लोग ही खुद जज बनकर फैसले सुनाने लगें, वहां की अदालतों का भगवान ही मालिक है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट संकेत दिया कि किसी भी धार्मिक गुरु को कानूनी मामलों में क्लीन चिट देने से बचना चाहिए। पदयात्रा से संदेश, पंजाब में नशा खत्म नहीं हुआ नशे के खिलाफ गवर्नर गुलाब चंद कटारिया की पदयात्रा में डेरा प्रमुख की भागीदारी बड़ा सामाजिक-राजनीतिक संदेश है। डेरा ब्यास मुखी के इसमें शामिल होने से उनके श्रद्धालुओं के लिए सीधा संदेश है कि पंजाब में अभी नशा खत्म नहीं हुआ है। AAP सरकार चुनावी वादे के बावजूद 4 साल में नशे को खत्म नहीं कर पाई। AAP सरकार भले ही ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ चलाकर डेली आंकड़े दे रही हो, लेकिन ग्राउंड पर इसका इंपैक्ट नहीं है। हालांकि, अकाली-भाजपा और कांग्रेस के नेताओं का मानना है कि इसे राजनीति के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। कपूरथला से कांग्रेस MLA राणा गुरजीत सिंह कहते हैं कि गवर्नर ने सभी को पद यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया था। डेरा ब्यास को भी निमंत्रण मिला था। डेरा मुखी के शामिल होने से पॉलिटिकल तौर पर AAP की मुश्किलें ही बढ़ेंगी। अकाली दल के 10 साल से सरकार में न होने के बावजूद पंजाब में नशा खत्म नहीं हुआ। ऐसे में 2022 की तरह यह फिर चुनावी मुद्दा बनेगा। कांग्रेस के लिए भी यह झटका होगा, क्योंकि 2017 से 2022 की सरकार में वह भी नशा खत्म करने के वादे के साथ आए थे। डेरा मुखी के आने और अकाली दल व भाजपा के गठबंधन से श्रद्धालुओं में भी इसे लेकर सांकेतिक संदेश जरूर जा सकता है। चुनाव में डेरा ब्यास इतना अहम क्यों? डेरा ब्यास का पंजाब के माझा-मालवा और दोआबा तीनों इलाकों में प्रभाव है। डेरे से जुड़े अनुयायी माझा और दोआबा की लगभग 35 से 40 सीटों पर निर्णायक प्रभाव रखते हैं। पंजाब की राजनीति में डेरा अनुयायी सबसे शांत और चुपचाप रहकर काम करने वाले वोट बैंक के तौर पर जाने जाते हैं। हालांकि, डेरा राजनीति से दूर रहता है, लेकिन राजनीति के माहिर इस बात से इनकार नहीं करते कि किसी भी डेरे के प्रमुख एक इशारा भी कर दें तो हार-जीत का अंतर बदल जाता है। पॉलिटिकल इतिहास में यूं तो डेरे ने कभी सीधे तौर पर राजनीति में हिस्सा नहीं लिया, लेकिन डेरा ब्यास मुखी के अकाली दल और BJP के प्रति दिख रही नजदीकी जरूर उनके श्रद्धालुओं को इन पार्टियों के पक्ष में प्रेरित करेगी। माना जा रहा है कि पिछले 4 सालों में AAP सरकार के कामकाज को लेकर डेरा ब्यास मुखी संतुष्ट नहीं हैं। यही वजह है कि उनकी गतिविधि से पॉलीटिकल समीकरण में हलचल हो रही है। अब जानिए, पंजाब में 12 बड़े डेरे कैसे 70 सीटों पर असरदार पंजाब में एक अनुमान के अनुसार लगभग 9 हजार डेरे हैं। इनमें से 12 डेरे ऐसे हैं जिनके अनुयायी सूबे की 117 में से करीब 70 सीटों पर सीधा प्रभाव रखते हैं। 2027 की जंग में कोई भी पार्टी डेरों को नाराज नहीं करना चाहती। इसके संकेत AAP, BJP, कांग्रेस और अकाली दल दे चुके हैं। PM नरेंद्र मोदी के जालंधर के डेरा सचखंड बल्लां के 1 फरवरी के दौरे से पहले ही AAP सरकार ने गुरु रविदास जी की वाणी पर जालंधर के ही नौगज्जा में रिसर्च इंस्टीट्यूट बनाने की घोषणा कर दी। सरकार घोषणा तक ही नहीं रुकी, रातों-रात नौगज्जा में जमीन खरीदकर रिसर्च सेंटर की नींव भी रख दी। हालांकि, नरेंद्र मोदी आजाद भारत के इतिहास में पहले PM बने, जो रविदासिया समाज के सबसे बड़े डेरे सचखंड बल्लां में आए। उन्होंने डेरा मुखी संत निरंजन दास जी के पैर भी छुए। नवांशहर के धार्मिक स्थल राजा नाभ कमल की नाराजगी के बाद AAP सरकार ने बैकफुट पर आते हुए तुरंत फाइनेंस मिनिस्टर को भेजकर चोरी हुए स्वरूपों को लेकर स्पष्टीकरण दिया था। इससे पहले CM खुद नंगे पांव श्री अकाल तख्त के सेक्रेटेरिएट में पेश हुए थे। पीएम मोदी भी डेरा राधास्वामी ब्यास बाबा गुरिंदर ढिल्लों से अचानक मिलने पहुंच चुके हैं। 3 डेरों का सबसे ज्यादा प्रभाव राजनीतिक माहिर मानते हैं कि पंजाब में 3 बड़े डेरों का ज्यादा प्रभाव है। इनमें डेरा ब्यास अमृतसर, बाबा बकाला, मजीठा, जंडियाला और टांडा जैसी 35+ सीटों पर असर डालता है। डेरा सचखंड बल्लां दोआबा की जालंधर वेस्ट, आदमपुर, करतारपुर, फिल्लौर और फगवाड़ा जैसी 19 सीटों पर रविदासिया वोट बैंक से प्रभाव डालता है। सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा मालवा की बठिंडा, मानसा, संगरूर और पटियाला जैसे जिलों की 30 सीटों पर प्रभाव रखता है। डेरा राज नाभ कमल का असर भी नवांशहर, बंगा, रोपड़ जैसी सीटों पर देखा जाता है।



Source link

छेड़छाड़ व मारपीट का मामला, गुढ़ा थाने में दी रिपोर्ट



झुंझुनूं | एक युवती ने जिले के एक थाने में तीन नामजद व दो-तीन अन्य के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में पौंख के प्रदीप सिंह, राहुल योगी, सुरेंद्र कुमार व दो-तीन अन्य के खिलाफ युवती से छेड़छाड़, मारपीट व जबरन उठा ले जाने का आरोप लगाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक 9 फरवरी की रात 8 बजे के लगभग युवती घर पर अकेली थी। आरोपी दो-तीन मोटरसाइकिलों सवार होकर उनके घर आए और उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाने लगे। उसके हल्ला मचाने पर आए उसके भाई के साथ आरोपियों ने सरियों से मारपीट की। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उनका मेडिकल करवाया और रिपोर्ट दर्ज की।



Source link

हरियाणवी आर्केस्ट्रा डांसर के मर्डर में खुलासा:सिरसा में पहले संबंध बनाए, छाती पर बैठकर बॉयफ्रेंड ने गला दबाया; बचने के लिए नाखून मारे




सिरसा में हरियाणवी आर्केस्ट्रा डांसर सिमरन उर्फ सिम्मी (34) के मर्डर केस में पोस्टमार्टम के दौरान कई नए खुलासे हुए। सिम्मी के बॉयफ्रेंड सुनील (40) ने उसकी छाती पर बैठकर गला दबाया। पोस्टमार्टम के दौरान छाती पर निशान मिले हैं। बचने के लिए सिम्मी ने काफी संघर्ष किया। उसने नाखून भी मारे। फॉरेंसिक टीम ने सिम्मी और उसके बॉयफ्रेंड के कपड़े और बिस्तर की चादर जांच के लिए लैब भेजी है। अंदेशा है कि मरने से पहले संबंध बनाए गए। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि दोनों में झगड़ा किस बात को लेकर हुआ, जिससे मर्डर की नौबत आई। फॉरेंसिक जांच में सामने आया कि सिमरन की हत्या के बाद बॉयफ्रेंड सुनील ने कंपलीट हैंगिंग की। उसने चौखट के साथ फंदा लगाया और पैरों से कुर्सी को दूर धकेल दिया, ताकि बचने की संभावना न बचे। फॉरेंसिक जांच व पोस्टमार्टम में हुए 5 बड़े खुलासे… जानिए…मर्डर-सुसाइड से पहले के 4 घंटे क्या हुआ सुनील से आर्केस्ट्रा के दौरान मुलाकात हुई पुलिस के मुताबिक, सुनील जींद जिले के ढाणी रामगढ़ का रहने वाला था। वह दो बच्चों का बाप था। वो जींद में ही किसी दुकान में काम करता था। दोनों की आर्केस्ट्रा के दौरान मुलाकात हुई थी। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी दोनों बात करते थे। तब से दोनों एक दूसरे से मिलते रहते थे। सुनील का भाई हरियाणा पुलिस में सिपाही है और पंचकूला में पोस्टेड है। मौसी ने कराई थी सिमरन की शादी सिमरन शुरू से रतिया में अपनी मौसी रणजीत कौर के पास रहती थी। उसकी मौसी ने ही करीब 12 साल पहले रतिया में वार्ड-13 के रवि कुमार से सिमरन की शादी करवाई थी। मगर सिमरन के आर्केस्ट्रा में काम करने और चरित्र पर शक के चलते दोनों के रिश्ते खराब हो गए। 5-6 साल पहले पंचायती तौर पर तलाक हो गया। सिमरन के दो बच्चे हैं, जिनमें 9 साल का बेटा और एक 5 साल की बेटी है। सिमरन बेटे को अपने पास रखती थी और सिरसा में ही हिसार रोड स्थित निजी स्कूल में पढ़ाती थी। बेटा स्कूल के हॉस्टल में रहता है। मौसी ले गई सिमरन का शव दोनों का पोस्टमार्टम बोर्ड द्वारा करवाया गया, जिसमें एक महिला डॉक्टर भी शामिल रही। पोस्टमॉर्टम के बाद सिमरन का शव रतिया निवासी उसकी मौसी और सुनील का शव उसके घरवाले ले गए। हालांकि, दोनों के परिजनों ने आपस में दूरी बनाए रखी। अब पढ़िए… मामले में पुलिस और डॉक्टरों ने क्या कहा ————– यह खबर भी पढ़िए… हत्या से पहले आर्केस्ट्रा डांसर ने बॉर्डर-2 फिल्म देखी: सिरसा में बेटे संग गई थी; रूम पर आकर बॉयफ्रेंड से दूसरे युवक को लेकर झगड़ा हुआ हरियाणा के सिरसा में आर्केस्ट्रा डांसर सिमरन उर्फ सिम्मी के मर्डर केस में खुलासा हुआ है। सिमरन 9 फरवरी की रात को फिल्म ‘बॉर्डर-2’ देखने गई थी। इसके बाद उसने अपने 9 साल के बेटे को हॉस्टल में छोड़ा और रात 9 बजे खुद अपने कमरे पर लौट आई। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

मेड़ता सिटी में हुए ज्वैलर हत्याकांड के दोषियों को गिरफ्तारी करने की मांग



झुंझुनूं | शहर के सर्राफा कारोबारियों ने बुधवार को एसपी को ज्ञापन देकर नागौर जिले के मेड़ता सिटी में हुए ज्वैलर हत्याकांड के दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया है कि मेड़ता सिटी में ज्वैलर पंकज सोनी की सोमवार देर रात बदमाशों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। ज्वैलर को बचाने आए दो कारीगरों संदीप और संजय को घायल कर दिया। सर्राफा कारोबारियों ने ज्ञापन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पुलिस महानिदेशक से हत्या के दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने और कार्रवाई करने की मांग की है। ज्वैलरों ने भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने की मांग करते हुए सभी ज्वैलरों को हथियार का लाइसेंस देने की मांग की।



Source link

Punjab Bandh Against India-US Trade Deal; PSPCL Strike Warnings


पंजाब में हड़ताल से बैंक, रोडवेज समेत कईमहकमों में कामकाज प्रभावित हो सकता है। – फाइल फोटो

भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के खिलाफ ट्रेड यूनियन, किसान संगठन और कर्मचारी संगठन आज हड़ताल पर हैं। इससे कई विभागों का कामकाज प्रभावित होगा। बैंक, पीएसपीसीएल, पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी, पनबस समेत कई महकमों में कामकाज प्रभावित हो सकता है।

.

ट्रेड यूनियनों ने पंजाब के अलग-अलग शहरों में धरने प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। बसें चलेंगी या नहीं इसका फैसला यूनियन नेता बाद में लेंगे। पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के कर्मचारी संगठनों ने पूरे दिन हड़ताल पर रहने का ऐलान किया है। हालांकि, PSPCL ने चेतावनी दी है कि जो कर्मी हड़ताल में शामिल होगा, उसे नौकरी से भी निकाला जा सकता है।

वहीं कर्मचारियों, किसानों व ट्रेड यूनियनों की हड़ताल को पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस का समर्थन भी मिल गया है। AAP ने अपने कार्यकर्ताओं को बंद में सहयोग करने का निर्देश दिया है। वहीं, कांग्रेस के केंद्रीय महासचिव वेणुगोपाल ने भी पूरे देश में बंद का समर्थन करने को कहा है।

पीएसपीसीएल हेडक्वार्टर पटियाला। - फाइल फोटो

पीएसपीसीएल हेडक्वार्टर पटियाला। – फाइल फोटो

PSPCL ने कर्मियों के यह चेतावनी दी…

  • नो वर्क नो पे रूल लागू करेंगे: पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने हड़ताल की तो नो वर्क नो पे रूल लागू किया जाएगा। मैनेजमेंट ने कर्मचारियों को कहा है कि वे हड़ताल में शामिल न हों। हड़ताल के कारण पीएसपीसीएल के साथ साथ पब्लिक को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
  • दो घंटे भी गैरहाजिर रहे तो पूरे दिन का वेतन कटेगा: पीएसपीसीएल मैनेजमेंट ने कहा है कि यदि कोई कर्मचारी हड़ताल वाले दिन मात्र 2 घंटे के लिए भी गैर-हाजिर रहता है, तो उसे उस पूरे दिन का वेतन नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा, हड़ताल में शामिल होने वाले कर्मचारियों की पिछली सेवा का लाभ भी प्रभावित हो सकता है, जिससे भविष्य में उनकी तरक्की पर रोक लग सकती है।
  • रिटायरमेंट नजदीक वाले कर्मचारियों के रुकेंगे पेंशन बेनिफिट: पीएसपीसीएल मैनेजमेंट ने कहा है कि जो कर्मचारी साल 2026-27 के दौरान रिटायर होने वाले हैं, यदि वे इस हड़ताल का हिस्सा बनते हैं, तो उनके पेंशन लाभ रोके जा सकते हैं। ठेके पर काम करने वाले और प्रोबेशन पर चल रहे कर्मचारियों को सीधे तौर पर बर्खास्त करने की चेतावनी दी गई है।
  • पीएसपीसीएल ने छुटि्टयां कीं रद्द: मैनेमेंट ने आज मेडिकल इमरजेंसी के अलावा किसी भी कर्मचारी को छुट्टी न देने का फैसला किया है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने मुख्यालय पर मौजूद रहें और बिना अनुमति के स्टेशन न छोड़ें। पत्र में यह भी कहा गया है कि यदि प्रदर्शनकारी ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों के काम में बाधा डालते हैं, तो तुरंत स्थानीय पुलिस की मदद ली जाए।

कंट्रोल रूम स्थापित

बिजली आपूर्ति की निगरानी के लिए पटियाला मुख्यालय में एक केंद्रीय कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जिसके मोबाइल नंबर 9646111229 और टेलीफोन नंबर 0175-2220853 पर आपातकालीन सूचना दी जा सकती है।

चंडीगढ़ में सेक्टर-17 में करेंगे रैली

चंडीगढ़ में भी फेडरेशन ऑफ यूटी एम्प्लाइज एंड वर्कर्स ने 12 फरवरी को पूर्ण हड़ताल और ब्रिज मार्केट, सेक्टर 17 में रैली का आह्वान किया है। इस हड़ताल में बिजली, पानी, स्वास्थ्य और परिवहन जैसे कई विभागों के कर्मचारी शामिल हो रहे हैं।

बैंक कर्मी भारत नगर चौक में करेंगे रैली

लुधियाना के अलग-अलग बैंकों के कर्मचारी संगठन भारत नगर चौक में रैली करेंगे। आज पूरे दिन बैंकों में कामकाज ठप रहेगा। बैंक कर्मचारी संगठनों ने मुख्यालय को इस संबंध में पहले ही नोटिस दिया है।

मिड-डे मील पकाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश

मिड-डे मील वर्कर भी भारत बंद के दौरान हड़ताल पर रहेंगे। पंजाब मिड-डे मील के जनरल मैनेजर ने सभी स्कूल प्रिंसिपल्स व हेडमास्टर्स को निर्देश दिए हैं कि सभी स्कूलों में मिड-डे मील पकाकर बच्चों को देना सुनिश्चित करें। मिड-डे मील पकाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करें।



Source link

शिव मंदिर के वार्षिकोत्सव पर शिव परिवार की झांकी सजाकर निकाली कलश यात्रा




इलाके के मावता की जीण जोहड़ी में शिव मंदिर के स्थापना दिवस पर एक दिवसीय विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं द्वारा बुधवार को सुबह शिव मंदिर व शिव परिवार की प्रतिमाओं की फूलों से आकर्षक झांकी सजाई गई। हेमंत कुलश्रेष्ठ मावता ने बताया कि धार्मिक आयोजन में गोपालजी मंदिर हुल्डा की ढाणी से गाजे-बाजे व पुष्प वर्षा के साथ कलश यात्रा शिव परिवार की संजीव झांकी के साथ निकाली गई। कलश यात्रा हीरामल मंदिर परिसर में पहुंची। कलश यात्रा के मंदिर परिसर में पहुंचने पर हीरालाल महाराज के गोठियों, संतों व पंडितों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत कर कलशों की स्थापना करवाई गई। वहीं मंदिर परिसर में दो कुंडीय गायत्री महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने विश्व में शांति एवं जनकल्याण को लेकर आहुतियां दी। गायत्री परिवार नवोड़ा मावता के कार्यकर्ता रोहिताश सैनी ने वेदमंत्रों के साथ यज्ञ में आहुतियां दिलवाई। यज्ञ में पूर्णाहुति के बाद शिव परिवार की महाआरती कर पंगत प्रसादी का वितरण किया गया। वहीं रात्रि में भजन संध्या हुई जिसमें मनीष खड़ोलिया एंड पार्टी द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए। मक्खनलाल, मुकेश सैनी, दीपचंद, सुरेंद्र, मथुरा प्रसाद, बहादुर मल, दातार सिंह, प्रकाशचंद, नौरंगलाल, मामराज सैनी आदि मौजूद रहे।



Source link

Parliament Budget 2026 LIVE Update; PM Modi speech Rahul Gandhi sitharaman | BJP Congress


  • Hindi News
  • National
  • Parliament Budget 2026 LIVE Update; PM Modi Speech Rahul Gandhi Sitharaman | BJP Congress | Loksabha Speaker

नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संसद के बजट सत्र का गुरुवार को 12वां दिन है। सदन में बजट पर चर्चा हो रही है। बुधवार को लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बजट पर बोलते हुए कहा कि सरकार ने इंडिया-US ट्रेड डील के जरिए भारत माता को बेच दिया है। यह पूरी तरह सरेंडर है। अब अमेरिका तय करेगा कि हम किससे तेल खरीदेंगे। हमारा फैसला प्रधानमंत्री नहीं करेंगे।

राहुल के आरोपों के जवाब में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- कांग्रेसी कहते हैं कि मोदी ने सरेंडर कर दिया। मैं बताती हूं कि भारत को किसने बेचा। इसे कांग्रेस ने बेचा। बाली में जाकर सौदा करके आए थे। ट्रेड फेलिसिटेशन पर साइन करके आ गए थे। भारत के फायदे के लिए उसमें कुछ नहीं थी।

उन्होंने कहा कि किसानों के हक से समझौता करने वाली कांग्रेस है। मोदी ने 2014 में WTO में जाकर इसे सुधारा। ये गरीबों को राशन दे नहीं पा रहे थे और ये मोदी जी पर आरोप लगा रहे हैं।

संसद में पिछले 11 दिन की कार्यवाही पढ़ें…

11 फरवरी : राहुल गांधी बोले- अडाणी पर केस मोदी पर दबाव बनाने के लिए, सीतारमण बोलीं- बंगाल में पेट्रोल दिल्ली से ₹10 ज्यादा महंगा

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बजट पर चर्चा के दौरान एपस्टीन फाइल्स और अडाणी पर अमेरिका में चल रहे केस का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अडाणी पर चल रहा केस, दरअसल मोदी पर दबाव बनाने का तरीका है। वित्त मंत्री सीतारमण ने TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के GST को लेकर आरोपों पर कहा- अभिषेक ने कहा कि जन्म से लेकर मरने तक लोग GST दे रहे हैं। वह ये बातें कहां से ला रहे हैं। दूध के ऊपर कब जीएसटी लगा, पढ़ाई पर कब लगा? पूरी खबर पढ़ें…

10 फरवरी : लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश

विपक्ष ने संसद की कार्यवाही के 10वें दिन लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश किया। इसमें 118 सांसदों के हस्ताक्षर हैं। न्यूज एजेंसी IANS ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि ओम बिरला अब लोकसभा नहीं जाएंगे। अविश्वास प्रस्ताव के गिरने के बाद ही वह स्पीकर की चेयर संभालेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

9 फरवरी: लोकसभा केवल 13 मिनट चली, विपक्ष की मांग राहुल गांधी को बोलने दें

बजट सत्र के 9 वें दिन लोकसभा की कार्यवाही केवल 13 मिनट ही चल पाई थी। विपक्ष सदन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को बोलने देने की मांग करता रहा था। राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा था कि 1 घंटा पहले स्पीकर के पास हम गए, स्पीकर ने हमें कमिट किया कि मुझे बजट डिस्कशन से पहले बोलने दिए जाएगा, आप मुझे बोलने नहीं दे रही हैं। मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि आप मुझे बोलने देंगी या नहीं। पूरी खबर पढ़ें…

6 फरवरी: लोकसभा हंगामे के कारण पूरे दिन स्थगित, केंद्रीय मंत्री बिट्टू बोले- राहुल PM की पाठशाला जाएं तो कामयाब होंगे

संसद में शुक्रवार को भी लोकसभा में हंगामा और नारेबाजी हुई। पहली बार 3 मिनट और दूसरी बार 7 मिनट तक ही कार्यवाही चल सकी। इसके बाद लोकसभा 9 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई। राज्यसभा को भी सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।

केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्‌टू ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा- उन्हें कल सबने बालक कहा। आज PM की पाठशाला थी, जिसमें बच्चों को कामयाब होना बताया गया। अगर राहुल भी पीएम की पाठशाला में चले जाएं तो जिंदगी में कामयाब हो जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें…

5 फरवरी : लोकसभा में PM की स्पीच के बिना धन्यवाद प्रस्ताव पास, राज्यसभा में पीएम ने 97 मिनट का भाषण दिया

बजट सत्र के 7वें दिन लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव हंगामे के बीच पास हो गया। 2004 के बाद पहली बार यह प्रस्ताव प्रधानमंत्री के भाषण के बिना पास हुआ है। वहीं प्रधानमंत्री ने गुरुवार को राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर करीब 97 मिनट का भाषण दिया। विपक्षी सांसदों ने स्पीच की शुरुआत में यहां भी हंगामा किया और फिर वॉकआउट कर गए। पूरी खबर पढ़ें…

4 फरवरी : स्पीकर के ऑफिस में BJP और विपक्ष के सांसदों के बीच बहस, भाजपा सांसद ने गांधी परिवार पर लिखी किताबें दिखाईं

लोकसभा में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने गांधी परिवार और कांग्रेस पर लिखी किताबें और नोट्स दिखाए। उन्होंने कहा इन किताबों में गांधी परिवार और कांग्रेस परिवार की मक्कारी, गद्दारी, भ्रष्टाचार और अय्याशी का जिक्र है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के ऑफिस में विपक्ष और बीजेपी सांसदों के बीच भी बहस हुई। ऑफिस का जो वीडियो सामने आया है, इसमें विपक्ष की महिला सांसद केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू से कुछ कहती नजर आ रही हैं। पूरी खबर पढ़ें…

3 फरवरी : राहुल ने कहा- मैं विपक्ष का नेता, मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा

लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा, ‘कल मैंने इस आर्टिकल पर अपना भाषण शुरू किया था। स्पीकर सर ने कहा था इसे ऑथेंटिकेट करें। मैं आज इसे ऑथेंटिकेट कर रहा हूं। राहुल ने आर्टिकल टेबल किया। राहुल ने जैसे ही कहा- मैंने जैसा कल कहा था कि राष्ट्रपति की स्पीच में नेशनल सिक्योरिटी का महत्वपूर्ण मुद्दा है। वैसे ही हंगामा होने लगा। राहुल बोले- मुझे परमिशन नहीं दी जा रही है। मैं विपक्ष का नेता हूं। पूरी खबर पढ़ें…

2 फरवरी : राहुल बोले- चीनी टैंक लद्दाख बॉर्डर पहुंचे, शाह-राजनाथ ने टोका, स्पीकर ने माइक बंद कराया

लोकसभा में सोमवार को राहुल गांधी के भाषण के दौरान जोरदार हंगामा हुआ। राहुल ने पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे की अनपब्लिश्ड बुक का हवाला देते हुए कहा- 4 चीनी टैंक लद्दाख बॉर्डर के पास पहुंच गए थे। राहुल के ऐसा कहते ही पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फिर गृह मंत्री शाह ने उन्हें टोका। इसके बाद स्पीकर ने नियमों का हवाला देते हुए उन्हें रोका। पूरी खबर पढ़ें…

1 फरवरी : बजट 2026-27 पेश- ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा बजट 15% बढ़ा, इनकम टैक्स में बदलाव नहीं

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट पेश कर दिया। वे संसद में 85 मिनट बोलीं, लेकिन आम आदमी के लिए कोई बड़ा ऐलान नहीं किया। हालांकि टैक्स फाइल करने में सहूलियत, रेलवे प्रोजेक्ट और 3 नए आयुर्वेदिक AIIMS जैसी नई बातें कही हैं। पूरी खबर पढ़ें…

29 जनवरी : देश का ‘आर्थिक रिपोर्ट कार्ड’ संसद में पेश, पीएम बोले थे- हमारी रिफॉर्म एक्सप्रेस चल पड़ी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का ‘आर्थिक रिपोर्ट कार्ड’ यानी इकोनॉमिक सर्वे लोकसभा में पेश किया गया। इस सर्वे में बताया गया है वित्त वर्ष 2026-2027 में जीडीपी ग्रोथ 6.8% से 7.2% की रेंज में रहने का अनुमान है।

पीएम ने सदन के बाहर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था- हमारी सरकार की पहचान रही है, रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म। अब हम रिफॉर्म एक्सप्रेस पर चल पड़े हैं। पूरी खबर पढ़ें…

28 जनवरी : राष्ट्रपति ने 45 मिनट स्पीच दी, कहा- ऑपरेशन सिंदूर, VB- जी राम जी कानून मुद्दों का जिक्र किया

संसद का बजट सत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। राष्ट्रपति ने अपनी 45 मिनट की स्पीच में ऑपरेशन सिंदूर, VB- जी राम जी कानून, दुनिया में भारत की भूमिका जैसे मुद्दों का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि देश में वर्तमान में 150 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। भारत अपना अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यूरोपीय संघ के साथ मुक्त समझौते से सेवा और विनिर्माण क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा। युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link