भास्कर संवाददाता| पाली दुर्गा कॉलोनी बस्ती में बुधवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन होगा। संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर दुर्गा कॉलोनी बस्ती में हिंदू सम्मेलन का आयोजन रखा गया है। सम्मेलन को लेकर दोपहर 4 बजे सिद्ध बालाजी मंदिर रामदेव रोड से शोभायात्रा की शुरुआत होगी। जो विभिन्न गलियों से होते हुए दुर्गा कॉलोनी, दुर्गेश्वर महादेव मंदिर के पास आयोजन स्थल तक जाएगी। जहां हिंदू सम्मेलन का कार्यक्रम होगा।
पंजाब के संगरूर के रहने वाले बाबा गुरविंदर सिंह खेड़ी वाले इस बार लव मैरिज से चर्चा में हैं। पारिवारिक कलेश, कभी नशे तो कभी अपने घोड़े ‘पंजाब’ के शृंगार के कारण विवादों में घिरे रहने वाले खेड़ी वाले बाबा ने पॉडकास्ट में सबके सामने अपनी दूसरी शादी के बारे में खुलकर बताया। बाबा ने बताया कि वह इस बार लव मैरिज करवा रहे हैं। बाबा ने कहा कि मैं तो कहता हूं कि करवानी ही लव मैरिज चाहिए। मुझे पहली नजर में होने वाली पत्नी से प्यार हो गया था। मैं उसे प्यार से गग्गू बुलाता हूं। बाबा ने पॉडकास्ट में ही गग्गू आई लव यू भी कहा। बाबा ने लव मैरिज कहां और कब करवाई इसके बारे में जिक्र नहीं किया। उन्होंने अपनी अरेंज मैरिज को एक कड़वा अनुभव बताते हुए कहा कि उनके ससुराल पक्ष ने उन्हें जहर देने और गाड़ी चढ़ाकर मारने की कोशिश की, जिसके कारण उन्हें जेल तक जाना पड़ा। बाबा ने कहा कि जब वे अस्पताल में मौत से जूझ रहे थे, तब गग्गू के प्यार ने ही उन्हें नया जीवन दिया। बाबा ने कहा अब वे राजनीति और विवादों को छोड़ अपनी पत्नी के साथ एक शांत और खुशहाल जीवन बिताना चाहते हैं। बाबा ने कहा कि उसकी पत्नी बहुत खूबसूरत है। खेड़ी बाला बाबा जिसे घोड़ियों वाला बाबा के नाम से भी जाना जाता है। खेड़ी वाले बाबा की पत्नी के साथ वायरल हो रही 2 PHOTOS… बाबा गुरविंदर सिंह के साथ जुड़े विवाद
जयपुर डेयरी की ‘सरस मायरा योजना’ अब केवल राज्य तक सीमित नहीं रही, बल्कि देशभर के दुग्ध उत्पादकों के लिए अनुकरणीय पहल बनती जा रही है। जयपुर सरस डेयरी के सफल क्रियान्वयन के बाद मध्यप्रदेश की भोपाल स्थित सांची डेयरी ने भी दुग्ध उत्पादकों के लिए मायरा योजना लागू की है। केंद्र सरकार स्तर पर भी योजना को लेकर सकारात्मक रुख देखने को मिल रहा है। जयपुर डेयरी 10 माह में योजना के तहत जयपुर और दौसा जिले के 504 दुग्ध उत्पादकों की बेटियों का 1 करोड़ 50 लाख रुपए मायरा भरा है। मंगलवार को जयपुर दुग्ध संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश पूनिया और प्रबंध संचालक मनीष फौजदार बिंदायका जोन की दुग्ध समिति लोछब की ढाणी की दुग्ध उत्पादक चंदादेवी की पुत्री कल्पना लोछब का सरस मायरा भरा और 21 हजार रुपए राशि का चेक सौंपा। साथ ही उत्पादक परिवार की माता और पुत्री को वस्त्र भेंट कर कन्यादान की परंपरा निभाई गई। इस मौके पर आसपास की दुग्ध समितियों के सचिव, समिति पदाधिकारी, दुग्ध उत्पादक एवं संघ के अधिकारियों ने भी मायरा राशि भेंट की।
लुधियाना के सरकारी स्कूल से पढ़ें शेर बहादुर मल्ला ने मेन्स टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ अपना डेब्यू किया। उन्होंने नेपाल की ओर से खेलते हुए पहली ही बॉल पर अपना पहला वर्ल्ड कप विकेट लिया। मल्ला ने क्रिकेट खेलने की शुरुआत लुधियाना के सरकारी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल पीएयू (पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी) से की थी। यहां करीब 5 साल तक स्कूल के कोच से ही क्रिकेट की ट्रेनिंग ली। मैच के बाद उन्होंने स्कूल प्रिंसिपल और कोच से वीडियो कॉल पर बात की। इस दौरान प्रिंसिपल ने उन्हें स्कूल आने का न्यौता भी दिया। पीएयू प्रिंसिपल बोले… प्रिंसिपल डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा ने वीडियो कॉल पर शेर बहादुर मल्ला को कहा कि तुम अब दुनिया में पीएयू स्कूल के स्टार हो। स्कूल आने पर हम आपका भव्य स्वागत करेंगे। पढ़िए, शेर बहादुर के पीएयू से इंटरनेशनल क्रिकेटर तक का सफर अब 2 पॉइंट में जानिए शेर बहादुर की उपलब्धि… चार रन से मैच हारा नेपाल
रविवार को खेले गए टी-20 मुकाबले में नेपाल की टीम जीत के बेहद करीब पहुंच गई थी। इंग्लैंड के 184 रनों के जवाब में नेपाल ने 180 रन बनाए। नेपाल की टीम 4 रनों से मैच हार गई।
साइंटिस्ट्स ने एक ऐसा स्प्रे बनाया है जो गहरे से गहरे घावों को एक सेकेंड में ठीक कर सकता है। वहीं साउथ कोरिया में एक कंपनी ने अपने ग्राहकों के अकाउंट में करीब ₹3.62 लाख करोड़ भेज दिए। इधर भारत में एक ऐसी ट्रेन है जो 124 सालों से बिना किसी सिग्नल पर रुके चल रही है। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
शहर में अब चोर तकनीक का उपयोग कर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। दिल्ली से कार में आए 5 शातिर चोरों ने सेंधमारी के लिए गूगल मैप का इस्तेमाल किया। मोबाइल पर शहर के पॉश इलाके सर्च किए, फिर कार से बंद मकानों की रैकी की। सी-स्कीम क्षेत्र की भागीरथ कॉलोनी में 28 जनवरी की शाम ज्वेलरी व्यवसायी रचना सबीखी परिवार के साथ तीन घंटे के लिए बाहर गई थी। इस दरम्यान गिरोह के बदमाश मकान की कुंडी तोड़कर अंदर घुसे और सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। फिर तीन घंटे में मकान खंगाला और लोहे की अलमारी में रखे लाखों रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। विधायकपुरी थाना, साइबर सेल और जिला स्पेशल पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई से वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने दिल्ली के मयूर विहार व यूपी के बिजनौर से गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। तीन सदस्य अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने 25 लाख नकद और ज्वैलरी बरामद की है। दिल्ली में बार-बार पकड़े जा रहे थे, इसलिए जयपुर चुना
पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शान मोहम्मद उर्फ शानू (25) निवासी संजय कैम्प, त्रिलोकपुरी, दिल्ली और शकील अहमद निवासी चांदपुर बिजनौर (उत्तरप्रदेश) बेहद शातिर हैं। जयपुर आने से पहले दोनों ने दिल्ली में उसी मॉडल के कार की नंबर प्लेट चोरी की और अपनी गाड़ी पर लगा ली, ताकि सीसीटीवी और पुलिस ट्रैकिंग से बच सकें। शान मोहम्मद के खिलाफ चोरी, नकबजनी, मारपीट, आर्म्स एक्ट लूट सहित 35 प्रकरण दर्ज हैं। उसे कोर्ट से दो बार सजा भी हो चुकी है। इसी पैटर्न पर कई शहरों में वारदात की
थानाधिकारी नरेंद्र भडाना ने बताया कि बदमाशों के आने-जाने का रास्ता मैप करने के लिए इलाके और आसपास लगे करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। संदिग्ध कार की पहचान कर नंबर ट्रैक किए तो पता चला कि नंबर प्लेट 11 जनवरी को दिल्ली से चोरी की गई थी। इसके बाद तकनीकी सर्विलांस और दिल्ली पुलिस के सहयोग से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की गई और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि गैंग अलग-अलग शहरों में इसी पैटर्न पर वारदात को अंजाम देता है। पुलिस अब फरार साथियों, रिसीवर नेटवर्क की कड़ियां जोड़ रही है।
Parliament Budget 2026 LIVE Update; PM Modi Speech Rahul Gandhi | BJP Congress | Loksabha Speaker
नई दिल्ली12 मिनट पहले
कॉपी लिंक
संसद के बजट सत्र का बुधवार को 11वां दिन है। लोकसभा में पिछले कुछ दिनों से विपक्ष के हंगामे के कारण कार्यवाही बाधित हो रही थी। हालांकि मंगलवार को दो बार स्थगन के बाद दोपहर 2 बजे से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने यूनियन बजट पर बहस की शुरुआत की।
अब बिजनेस एडवाइजरी कमेटी ने बजट चर्चा के लिए कुल 18 घंटे तय किए हैं और उम्मीद है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार को इस पर जवाब देंगी।
इसी बीच मंगलवार को विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश कर दिया। इसमें 118 सांसदों के हस्ताक्षर हैं। न्यूज एजेंसी IANS ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि ओम बिरला अब लोकसभा नहीं जाएंगे। अविश्वास प्रस्ताव के गिरने के बाद ही वह स्पीकर की चेयर संभालेंगे।
विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में 9 मार्च को चर्चा हो सकती है। 13 फरवरी को बजट सत्र के पहले सेशन का आखिरी दिन है। इसके बाद 8 मार्च से सदन की कार्यवाही फिर से शुरू होगी।
संसद में पिछले 10 दिन की कार्यवाही पढ़ें…
10 फरवरी : लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश
विपक्ष ने संसद की कार्यवाही के 10वें दिन लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश किया। इसमें 118 सांसदों के हस्ताक्षर हैं। न्यूज एजेंसी IANS ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि ओम बिरला अब लोकसभा नहीं जाएंगे। अविश्वास प्रस्ताव के गिरने के बाद ही वह स्पीकर की चेयर संभालेंगे। पूरी खबर पढ़ें…
9 फरवरी: लोकसभा केवल 13 मिनट चली, विपक्ष की मांग राहुल गांधी को बोलने दें
बजट सत्र के 9 वें दिन लोकसभा की कार्यवाही केवल 13 मिनट ही चल पाई थी। विपक्ष सदन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को बोलने देने की मांग करता रहा था। राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा था कि 1 घंटा पहले स्पीकर के पास हम गए, स्पीकर ने हमें कमिट किया कि मुझे बजट डिस्कशन से पहले बोलने दिए जाएगा, आप मुझे बोलने नहीं दे रही हैं। मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि आप मुझे बोलने देंगी या नहीं। पूरी खबर पढ़ें…
6 फरवरी: लोकसभा हंगामे के कारण पूरे दिन स्थगित, केंद्रीय मंत्री बिट्टू बोले- राहुल PM की पाठशाला जाएं तो कामयाब होंगे
संसद में शुक्रवार को भी लोकसभा में हंगामा और नारेबाजी हुई। पहली बार 3 मिनट और दूसरी बार 7 मिनट तक ही कार्यवाही चल सकी। इसके बाद लोकसभा 9 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई। राज्यसभा को भी सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।
केंद्रीयमंत्री रवनीत बिट्टू ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा- उन्हें कल सबने बालक कहा। आज PM की पाठशाला थी, जिसमें बच्चों को कामयाब होना बताया गया। अगर राहुल भी पीएम की पाठशाला में चले जाएं तो जिंदगी में कामयाब हो जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें…
5 फरवरी : लोकसभा में PM की स्पीच के बिना धन्यवाद प्रस्ताव पास, राज्यसभा में पीएम ने 97 मिनट का भाषण दिया
बजट सत्र के 7वें दिन लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव हंगामे के बीच पास हो गया। 2004 के बाद पहली बार यह प्रस्ताव प्रधानमंत्री के भाषण के बिना पास हुआ है। वहीं प्रधानमंत्री ने गुरुवार को राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर करीब 97 मिनट का भाषण दिया। विपक्षी सांसदों ने स्पीच की शुरुआत में यहां भी हंगामा किया और फिर वॉकआउट कर गए। पूरी खबर पढ़ें…
4 फरवरी : स्पीकर के ऑफिस में BJP और विपक्ष के सांसदों के बीच बहस, भाजपा सांसद ने गांधी परिवार पर लिखी किताबें दिखाईं
लोकसभा में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने गांधी परिवार और कांग्रेस पर लिखी किताबें और नोट्स दिखाए। उन्होंने कहा इन किताबों में गांधी परिवार और कांग्रेस परिवार की मक्कारी, गद्दारी, भ्रष्टाचार और अय्याशी का जिक्र है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के ऑफिस में विपक्ष और बीजेपी सांसदों के बीच भी बहस हुई। ऑफिस का जो वीडियो सामने आया है, इसमें विपक्ष की महिला सांसद केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू से कुछ कहती नजर आ रही हैं। पूरी खबर पढ़ें…
3 फरवरी : राहुल ने कहा- मैं विपक्ष का नेता, मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा
लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा, ‘कल मैंने इस आर्टिकल पर अपना भाषण शुरू किया था। स्पीकर सर ने कहा था इसे ऑथेंटिकेट करें। मैं आज इसे ऑथेंटिकेट कर रहा हूं। राहुल ने आर्टिकल टेबल किया। राहुल ने जैसे ही कहा- मैंने जैसा कल कहा था कि राष्ट्रपति की स्पीच में नेशनल सिक्योरिटी का महत्वपूर्ण मुद्दा है। वैसे ही हंगामा होने लगा। राहुल बोले- मुझे परमिशन नहीं दी जा रही है। मैं विपक्ष का नेता हूं। पूरी खबर पढ़ें…
2 फरवरी : राहुल बोले- चीनी टैंक लद्दाख बॉर्डर पहुंचे, शाह-राजनाथ ने टोका, स्पीकर ने माइक बंद कराया
लोकसभा में सोमवार को राहुल गांधी के भाषण के दौरान जोरदार हंगामा हुआ। राहुल ने पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे की अनपब्लिश्ड बुक का हवाला देते हुए कहा- 4 चीनी टैंक लद्दाख बॉर्डर के पास पहुंच गए थे। राहुल के ऐसा कहते ही पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फिर गृह मंत्री शाह ने उन्हें टोका। इसके बाद स्पीकर ने नियमों का हवाला देते हुए उन्हें रोका। पूरी खबर पढ़ें…
1 फरवरी : बजट 2026-27 पेश- ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा बजट 15% बढ़ा, इनकम टैक्स में बदलाव नहीं
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट पेश कर दिया। वे संसद में 85 मिनट बोलीं, लेकिन आम आदमी के लिए कोई बड़ा ऐलान नहीं किया। हालांकि टैक्स फाइल करने में सहूलियत, रेलवे प्रोजेक्ट और 3 नए आयुर्वेदिक AIIMS जैसी नई बातें कही हैं। पूरी खबर पढ़ें…
29 जनवरी : देश का ‘आर्थिक रिपोर्ट कार्ड’ संसद में पेश, पीएम बोले थे- हमारी रिफॉर्म एक्सप्रेस चल पड़ी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का ‘आर्थिक रिपोर्ट कार्ड’ यानी इकोनॉमिक सर्वे लोकसभा में पेश किया गया। इस सर्वे में बताया गया है वित्त वर्ष 2026-2027 में जीडीपी ग्रोथ 6.8% से 7.2% की रेंज में रहने का अनुमान है।
पीएम ने सदन के बाहर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था- हमारी सरकार की पहचान रही है, रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म। अब हम रिफॉर्म एक्सप्रेस पर चल पड़े हैं। पूरी खबर पढ़ें…
28 जनवरी : राष्ट्रपति ने 45 मिनट स्पीच दी, कहा- ऑपरेशन सिंदूर, VB- जी राम जी कानून मुद्दों का जिक्र किया
संसद का बजट सत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। राष्ट्रपति ने अपनी 45 मिनट की स्पीच में ऑपरेशन सिंदूर, VB- जी राम जी कानून, दुनिया में भारत की भूमिका जैसे मुद्दों का जिक्र किया।
उन्होंने कहा कि देश में वर्तमान में 150 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। भारत अपना अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यूरोपीय संघ के साथ मुक्त समझौते से सेवा और विनिर्माण क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा। युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। पूरी खबर पढ़ें…
प्रदेश में लापता लोगों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। वर्ष 2025 में 34,461 बड़े और 6778 बच्चे गुमशुदा हुए। इसमें चौंकाने वाली बात यह है कि बड़ों में 20111 (74%) महिलाएं और बच्चों में 5748 (84%) बच्चियां गायब हुईं। कुल 25,472 बड़ों और 6260 बच्चों को तलाश लिया गया। लापता 8,989 बड़ों में 6714 महिलाएं और 464 बच्चियां अब भी लापता है, जिन्हें तलाशा जा रहा है। किशोर आयु वर्ग में लड़कियों का अनुपात 70% से अधिक है। 12 से 18 आयु समूह में लगभग 78% तक गुमशुदा बच्चे लड़कियां हैं। पिछले तीन साल की तुलना करें तो हर साल लापता होने का आंकड़ा एक से डेढ़ हजार बढ़ा है। लड़कियां ही क्यों हो रहीं ज्यादा गायब?
क्राइम व चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट्स की पड़ताल में सामने आया है कि 12 से 18 आयु समूह की नाबालिग लड़कियों के गायब होने की एक बड़ी वजह सोशल मीडिया है। 1. सोशल मीडिया संपर्क
इंस्टाग्राम और फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर दोस्ती की जाती है। फिर भरोसा जीतकर घर छोड़ने या शादी का झांसा दिया जाता है। 2. पेरेंट्स सतर्क हों
ऑनलाइन दोस्त से बात करना और छिपाना। मोबाइल में नया नंबर या सोशल मीडिया अकाउंट मिलना। नौकरी, मॉडलिंग या फिल्मों में काम का ऑफर मिलना। नाबालिग लड़कियों के मामलों में खतरा ज्यादा
प्रदेश में गुमशुदा बच्चों में हर 10 में से 8 केस नाबालिग लड़कियों के हैं। नाबालिग लड़कियों में 518 अब भी लापता हैं। यह सिर्फ गुमशुदगी नहीं, बल्कि संभावित मानव तस्करी से जुड़ा जोखिम भी माना जाता है। नौकरी, मॉडलिंग या शादी का भरोसा दिलाते हैं
क्राइम व चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट्स के अनुसार सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल से संपर्क किया जाता है। नौकरी, मॉडलिंग या शादी का भरोसा दिलाया जाता है। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर एजेंट नजर रखते हैं और ट्रांजिट के जरिए एक राज्य से दूसरे राज्य में शिफ्ट कर देते हैं।
असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर उत्तरी और दक्षिणी गुवाहाटी को जोड़ने वाला पहला 6-लेन एक्स्ट्राडोसेड ब्रिज या ‘महासेतु’ बनकर तैयार है। यह पुल न केवल असम बल्कि देश के लिए भी खास है, क्योंकि यह भारत का सबसे लंबा एक्स्ट्राडोसेड पुल होगा। पुल को भूकंप-रोधी तकनीक से डिजाइन किया गया है और इसकी अनुमानित उम्र 100 वर्ष है। असम का यह क्षेत्र भूकंप जोन-6 में आता है, ऐसे में पुल में विशेष पेंडुलम सिस्टम लगाया है, जो भूकंप के झटकों को सहन कर उन्हें नीचे की ओर स्थानांतरित कर देता है। एक्स्ट्राडोसेड पुल गर्डर और केबल दोनों तकनीक पर आधारित होता है। इससे पारंपरिक पुलों की तुलना में ज्यादा मजबूत और किफायती भी होता है। पुल का निर्माण कार्य करीब 99% पूरा हो गया है। संभावना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने इसका उद्धाटन करेंगे। देश के अन्य ब्रिज के बारे में जानिए… तमिलनाडु: एशिया का पहला वर्टिकल लिफ्ट स्पैन रेलवे ब्रिज तमिलनाडु के रामेश्वरम में एशिया का पहला वर्टिकल लिफ्ट स्पैन रेलवे ब्रिज (नए पम्बन ब्रिज) है। 2.08 किमी लंबे ब्रिज की नींव नवंबर 2019 में रखी गई थी। 2025 में इसका उद्घाटन किया गया था। ब्रिज रामेश्वरम (पम्बन द्वीप) को भारत की मुख्य भूमि तमिलनाडु के मंडपम से जोड़ता है। भविष्य को ध्यान में रखते हुए इसे डबल ट्रैक और हाई-स्पीड ट्रेनों के लिए डिजाइन किया गया है। स्टील से बने नए ब्रिज पर पॉलीसिलोक्सेन कोटिंग की गई है, जो इसे जंग और समुद्र के नमकीन पानी से बचाती है। 5 मिनट में ऊपर उठ जाता है ब्रिज पुराना पम्बन ब्रिज साल 2022 में जंग लगने की वजह से बंद कर दिया गया था। इसके बाद से रामेश्वरम और मंडपम के बीच रेल कनेक्टिविटी खत्म हो गई थी। नया पम्बन ब्रिज 100 स्पैन यानी हिस्सों से मिलकर बनाया गया है। जब समुद्री जहाज को निकलना होता है तो इस नेविगेशन ब्रिज (समुद्री जहाजों के लिए खुलने वाले ब्रिज) का सेंटर स्पैन (बीच वाला हिस्सा) ऊपर उठ जाता है। यह इलेक्ट्रो-मैकेनिकल सिस्टम पर काम करता है। इस वजह से इसका सेंटर स्पैन सिर्फ 5 मिनट में 22 मीटर तक ऊपर उठ सकता है। इसके लिए सिर्फ एक आदमी की जरूरत होगी। वहीं, पुराना पुल कैंटिलीवर पुल था। इसे लीवर के जरिए मैन्युअली खोला जाता था, जिसमें 14 लोगों की जरूरत होती थी। हालांकि समुद्री हवा की गति 58 किमी प्रति घंटे या उससे ज्यादा हो जाने पर वर्टिकल सिस्टम काम नहीं करेगा और ऑटोमैटिक रेड सिग्नल हो जाएगा। हवा की गति सामान्य होने तक ट्रेन की आवाजाही बंद रहेगी। ऐसा अक्सर अक्टूबर से फरवरी के बीच होता है। इन महीनों में तेज हवाएं चलती हैं। जम्मू-कश्मीर: नदी पर बना दुनिया का सबसे ऊंचा आर्च ब्रिज जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज का पिछले उद्घाटन हुआ था। चिनाब आर्च ब्रिज रियासी जिले में बक्कल और कौड़ी के बीच बना है। इसे 2003 में मंजूरी मिली थी। शुरुआती प्लान के मुताबिक इसे 2009 तक तैयार हो जाना था, लेकिन इसे पूरा होने में 22 साल लग गए। यह सवा किमी से ज्यादा लंबा है और नदी से ऊंचाई 359 मीटर है। यह पेरिस के एफिल टावर (330 मीटर) से 29 मीटर ऊंचा है। लागत 1486 करोड़ रुपए है। यह पुल नदी तल से 331 मीटर की ऊंचाई पर बना है। 1086 फीट ऊंचा एक टावर इसे सहारा देने के लिए बनाया गया है, जो करीब 77 मंजिला बिल्डिंग जितना ऊंचा है। इसमें से 472.25 मीटर का हिस्सा केबल्स पर टिका हुआ है। यह ब्रिज अंजी नदी पर बना है जो रियासी जिले के कटरा को बनिहाल से जोड़ता है। चिनाब ब्रिज से इसकी दूरी महज 7 किमी है। इस पुल की लंबाई 725.5 मीटर है।
दासानिया पंचायत में पट्टों को लेकर धांधली हुई है। वर्ष 2020 से 2025 तक 5 साल में यहां 210 पट्टे जारी हुए। इनमें से खसरा नंबर 449/2 में खाली जमीन पर 91 पट्टे जारी कर दिए। जबकि खाली जमीन पर बिना नीलामी पट्टे नहीं दिए जा सकते। ये पट्टे लेने वालों में पंचायत स्टैंडिंग कमेटी में शामिल उपसरपंच रुपाराम के दो बेटे बाबूलाल और उत्तम सिंह भी हैं। सरपंच परिवार के गंगाराम को भी पट्टा मिला है। नियमानुसार कमेटी सदस्य के परिवार को पट्टे जारी नहीं हो सकते। इसमें खसरा 375/2 में 30% पट्टे ऐसे हैं जो है तो दुकानों के हैं, जो आवासीय में बनी हैं। ऐसे पट्टे कॉमर्शियल श्रेणी में ही दे सकते हैं।यहां तक की गैर मुमकिन ओरण 375 में भी पट्टा जारी किया गया है। इधर, पट्टों के लाभार्थियों से जो भी डीएलसी राशि ली गई उसे ग्राम विकास अधिकारी ने पंचायत के बैंक खाते में डाला ही नहीं। इसे नगद खर्च किया गया। इसे अलग से कैश बुक में इंद्राज किया गया है। ऐसे में पैसों की धांधली की भी आशंका है। विधानसभा में 55 पट्टों की ही जानकारी
15वीं विधानसभा के दौरान तत्कालीन विधायक दिव्या मदेरणा के सवाल के जवाब में शेरगढ़ पंचायत समिति के तत्कालीन विकास अधिकारी ने गलत जानकारी भी भेजी। ग्राम पंचायत के कुल 55 पट्टों की जानकारी ही दी जबकि उस समय भी यह संख्या 150 के करीब थी। जिनकी जानकारी छुपाई गई उसमें आदुराम सहित कई रसूखदार के पट्टे हैं। खाली जमीन पर इनको दिए पट्टे
इन खसरों में रमेश पुत्र टीकूराम, दीपाराम पुत्र उदाराम, हरदानराम पुत्र नरिंगराम, उपसरपंच पुत्र बाबूलाल व उत्तम सिंह पुत्र रूपाराम, प्रेमसिंह पुत्र नरपतसिंह, मानाराम पुत्र हदुराम, पेम्पराम पुत्र खेताराम, मोटाराम पुत्र भभूताराम, गंगाराम पुत्र प्रभु राम, आदूराम पुत्र गजाराम, लाखाराम पुत्र नगाराम, रामूराम पुत्र खेताराम सहित करीब 91 लोगों को पट्टे जारी किए गए हैं। सीईओ-संपर्क पोर्टल के जवाब विरोधाभासी 9 जुलाई 2025 को पंचायत समिति शेरगढ़ के अतिरिक्त बीडीओ ने जिला परिषद के सीईओ को जांच रिपोर्ट में कहा था कि खसरा 449 में कोई पट्टा जारी ही नहीं किया गया है। कमेटी में शामिल सदस्य के परिवारजन पट्टे नहीं ले सकते हैं दासानिया में बिजली पोल के पीछे दिख रही इसी खाली जमीन पर पंचायत ने पट्टे जारी कर रखे हैं। “फाइल मंगवाकर मामले की जांच करवाई जाएगी जो भी गड़बड़ मिलती है उस पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।”
-आशीष कुमार मिश्रा, सीईओ, जिला परिषद, जोधपुर “पूर्व में अगर किसी ने गलत जवाब भेजा है तो देखना पड़ेगा। जो भी रिपोर्ट है उसे देखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।”
-धनसिंह, बीडीओ, पंचायत समिति, शेरगढ़