लॉ छात्रा की हत्या कर सुसाइड करने का VIDEO:तरनतारन में छात्र ने क्लासरूम में घुसकर सिर में गोली मारी; खुद को भी शूट किया

[ad_1]


पंजाब के तरनतारन स्थित लॉ कॉलेज में आज (9 फरवरी को) छात्र ने क्लासरूम में घुसकर छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर वहीं पर सुसाइड कर लिया। कत्ल और सुसाइड की वारदात के बाद क्लासरूम में हड़कंप मच गया। मृतक छात्रा संदीप कौर (20) है, वह लॉ कॉलेज में फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी। वहीं आरोपी छात्रा तरनतारन का अभिराज सिंह है, वह भी छात्रा के साथ पढ़ता था। पुलिस ने पूरे लॉ कॉलेज को सील कर दिया है, पुलिस मर्डर के कारणों की जांच कर रही है। वहीं लड़की की मां ने आरोप लगाया कि कॉलेज से उन्हें कहा गया कि छोटा सा झगड़ा हुआ और उनकी बेटी को चोट लगी है। वह कॉलेज पहुंचे तो बेटी मरी पड़ी थी। पुलिस के मुताबिक अभी घटना के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। शुरुआती तौर पर इसे एकतरफा प्यार से जोड़कर देखा जा रहा है। जिसमें छात्रा राजी नहीं हुई तो छात्र ने ये कदम उठाया। घटना के बाद की 2 PHOTOS… जानिए, भरे क्लासरूम में छात्र ने छात्रा का कत्ल कैसे किया
कत्ल से जुड़ा कॉलेज के क्लासरूम का CCTV फुटेज सामने आया है। यह फुटेज सुबह करीब 9 बजे का है। तब क्लास में पढ़ाई स्टार्ट नहीं हुई थी। सभी स्टूडेंट क्लास में ही घूम रहे थे। इसी दौरान आरोपी छात्र हाथ में पिस्टल लिए क्लासरूम में दाखिल हुआ। वह सीधे आगे आया। वहां पर संदीप कौर अपनी सहेली के साथ बैंच पर बैठी हुई थी। आरोपी ने थोड़ी देर उससे बहस की। इसके बाद उसने पिस्टल तानी और छात्रा के सिर से सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही छात्रा धड़ाम से नीचे गिर पड़ी। यह देख उसके साथ खड़ी सहेली भी हक्की-बक्की रह गई। वह संदीप कौर की तरफ झुकती, इससे पहले युवक ने दोबारा पिस्टल लोड कर ली। बिल्कुल बगल में ही उसने अपने सिर से सटाकर खुद को गोली मार ली। जिससे वह भी नीचे गिर पड़ा। इसके बाद छात्रा ने पहले संदीप कौर को उठाने की कोशिश की लेकिन पॉइंट ब्लैंक रेंज से गोली मारने की वजह से उसका ब्रेन फट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। यह देखकर वह बाहर की तरफ भागी और कॉलेज मैनेजमेंट को बताने के लिए पहुंची। इसी दौरान बाकी छात्र-छात्राएं भी वहां आ गईं। जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मां बोली- मुझे फोन कर कहा, बेटी को चोट लगी, जल्दी आओ
लड़की की मां हरजिंदर कौर ने बताया कि बेटी संदीप कौर सुबह अच्छे ढंग से घर से तैयार होकर आई। उसका किसी से कोई झगड़ा नहीं था। कॉलेज की मैडम ने फोन कर कहा कि आपकी बेटी को बहुत चोट लगी है, जल्दी आओ। मैं कॉलेज आई तो देखा कि मेरी बेटी की मौत हो चुकी है। लड़की की बॉडी पूरी तरह खून से लथपथ थी। उसके ब्रेन में गोली मारी गई है। हमें पता चला है कि तरनतारन का लड़का है, उसने गोली चलाई है। पिस्टल भी अंदर ही पड़ा हुआ मिला।पुलिस ने हमें लाश के पास भी नहीं जाने दिया। मृतक छात्रा के पिता की मौत हो चुकी है। उसकी 6 बहने हैं और एक छोटा भाई है। कॉलेज में बच्चों की कोई सिक्योरिटी नहीं
वारदात के बाद मौके पर पहुंचे पेरेंट्स ने कहा कि बच्चों की यहां कोई सिक्योरिटी ही नहीं है। किसी ने यह चेक नहीं किया कि छात्र पिस्टल लेकर अंदर आ रहा है। फिर मां को घर फोन कर कहा जाता है कि उनकी बेटी का छोटा सा झगड़ा हो गया है। लड़ाई में उसका सिर फट गया है। जब आकर चेक किया, तो लड़की को गोली लगी हुई थी। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि कॉलेज प्रबंधन पर कार्रवाई हो। हथियार कहां से आया, पुलिस जांच कर रही ACP जगबीर ने बताया कि लड़की बैंच पर बैठी थी। अभी क्लास शुरू नहीं हुई थी। गोली लगते ही लड़की की मौत हो गई। लड़के ने खुद को भी गोली मार ली, उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां उसकी भी मौत हो गई। पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी युवक पिस्टल कहां से लाया। पुलिस यह भी चेक कर रही है कि कहीं उसके पिता के पास लाइसेंसी पिस्टल तो नहीं है। अगर ऐसा न हुआ तो फिर यह पिस्टल अवैध हाे सकता है। इसके बारे में भी जांच की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *