कोटपूतली में बदला मौसम:आसमान में छाए बादल, सरसों की फसल को नुकसान की आशंका से किसान चिंतित

[ad_1]


कोटपूतली क्षेत्र में सोमवार सुबह से मौसम में बदलाव देखा गया। आसमान में बादल छाए रहे, जिससे बारिश की संभावना बढ़ गई है। बादलों के कारण तापमान में वृद्धि हुई है, जिससे आमजन को शीतलहर और सर्दी से राहत मिली है। हालांकि मौसम के इस बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अगेती सरसों की फसल में फलियां आ चुकी हैं। यदि इस दौरान बारिश या ओलावृष्टि होती है, तो सरसों की फसल को भारी नुकसान होने की आशंका है। किसानों ने बताया कि तेज बारिश होने पर सरसों की बची हुई फसल भी बर्बाद हो सकती है। तेज हवाओं के कारण फसलें गिर रही हैं, जिससे उन्हें नुकसान हो रहा है। कोटपूतली-बहरोड़ कृषि उपनिदेशक डॉ. रामजी लाल यादव ने जानकारी दी कि सोमवार सुबह से ही मौसम में बदलाव शुरू हो गया है और अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही रहने की संभावना है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *