पीएम कुसुम योजना:कुसुम-सी को 46.64 करोड़ रुपए की केंद्रीय मंजूरी, किसानों को दिन में मिलेगी बिजली
[ad_1]
![]()
प्रदेश में पीएम कुसुम योजना के कम्पोनेन्ट-सी में सोलर प्लांट लगाने वाले ऊर्जादाताओं तथा डवलपरों को अब जल्दी ही 46 .64 करोड़ की केंद्रीय वित्तीय सहायता मिलेगी, ताकि ग्रामीण इलाकों में किसानों को दिन के समय खेती लिए बिजली मिल सके। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) ने केंद्रीय वित्तीय सहायता देने को मंजूरी दे दी है। अब केन्द्रीय नोडल एजेंसी सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (सेकी) द्वारा यह राशि सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने वाले ऊर्जादाताओं के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार का फोकस अब कुसुम-सी के लंबित प्रोजेक्ट्स को जल्द जमीन पर उतारने पर है। इसी रणनीति के तहत यह वित्तीय सहायता जारी की गई है, ताकि राज्यों और लाभार्थियों को फंड की कमी के कारण किसी तरह की अड़चन न आए। इससे न केवल सोलर परियोजनाओं की रफ्तार तेज होगी, बल्कि किसानों की आय में भी स्थायी बढ़ोतरी का रास्ता खुलेगा। 3.62 लाख किसान सोलर एनर्जी से जुड़ेंगे फीडर लेवल सोलराइजेशन के तहत कुसुम कम्पोनेंट-सी में 2,462 मेगावॉट के 991 प्रोजेक्ट लगे हैं। इनमें से स्थापित सोलर पीवी क्षमता के आधार पर 233 करोड़ से अधिक की राशि के क्लेम मंत्रालय को भेजे जा चुके हैं। इसके आधार पर एमएनआरई ने प्रथम चरण में जयपुर, जोधपुर व अजमेर डिस्कॉम को 46 करोड़ 64 लाख रुपए के स्वीकृति आदेश जारी किए हैं। जिनसे एक लाख 41 हजार 589 किसानों को कृषि कार्य के लिए दिन में बिजली मिल रही हैl इस वर्ष के अंत तक कम्पोनेन्ट-सी में 5018 मेगावॉट के 1997 प्लांट स्थापित कराने का लक्ष्य है जिससे 3 लाख 62 हजार 197 कृषकों को सौर ऊर्जा से जोड़ा जा सकेगा। राज्य में कम्पोनेन्ट-ए एवं कम्पोनेन्ट-सी में 2877 मेगावॉट के 1307 विकेंद्रित सौर ऊर्जा संयंत्र लग चुके है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी की पहल पीएम कुसुम योजना (कम्पोनेन्ट ए तथा सी) में राजस्थान ने तीन हजार मेगावाट की क्षमता अर्जित की है। यह है कुसुम-सी योजना
कुसुम योजना का यह घटक किसानों को सौर ऊर्जा उत्पादक (ऊर्जादाता) बनने का अवसर देता है। इसके तहत किसान अपनी जमीन पर ग्रिड से जुड़े सोलर प्लांट लगाकर बिजली उत्पादन कर सकते हैं और अतिरिक्त बिजली बेचकर आय अर्जित कर सकते हैं। प्रदेश को मिला था गोल्ड अवॉर्ड
कुसुम कम्पोनेन्ट-सी में फीडर लेवल सोलराइजेशन में भी राजस्थान डिस्कॉम्स देश में अग्रणी है। पिछले दिनों ऑल इंडिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के समारोह में केन्द्रीय विद्युत मंत्री ने राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया।
[ad_2]
Source link
