हत्या का मामला:सुबह कृषि मंडी जा रहा था श्रमिक, रास्ते में बदमाशों ने लूटने के लिए रोका, विरोध पर चाकू मारकर की हत्या
![]()
हिरणमगरी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह मजदूरी करने जा रहे श्रमिक पर तीन बदमाशों ने लूट की नीयत से चाकू से हमला कर हत्या कर दिया। थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि विजय सिंह पथिक नगर स्थित कच्ची बस्ती निवासी प्रेम गमेती (35) गुरुवार सुबह 4 बजे मजदूरी करने कृषि मंडी जा रहे थे। रास्ते में सेक्टर-8 रेलवे लाइन के पास तीन बदमाश उन्हें रोककर लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। उनकी पीठ और सीने पर गंभीर घाव लगे। शोर मचाने पर तीनों बदमाश भाग गए। परिजन और स्थानीय लोगों ने उन्हें सेटेलाइट हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां से एमबी हॉस्पिटल रेफर कर दिया। सुबह करीब 8 बजे उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने दिनभर हॉस्पिटल में मोर्चरी के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने डॉक्टर को सस्पेंड करने, आर्थिक सहायता और परिवार के सदस्य को संविदा पर नौकरी देने की मांग की। मांगे पूरी नहीं होने पर देर शाम तक शव नहीं लिया।
Source link

