Rajasthan, Delhi, MP, UP, Maharashtra, Mumbai


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News LIVE Updates: Rajasthan, Delhi, MP, UP, Maharashtra, Mumbai

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित खानयार इलाके में पुलिस ने ड्रग तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ही परिवार के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लाखों रुपए की हेरोइन बरामद की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुलजार अहमद मीर, उनकी बेटी मुस्कान गुलजार मीर और बेटे उबैद गुलजार के रूप में हुई है। पुलिस ने उस कार को भी जब्त कर लिया है, जिसका इस्तेमाल ड्रग सप्लाई में किया जा रहा था।

पुलिस के मुताबिक, ये लोग लंबे समय से श्रीनगर में नशीले पदार्थों की सप्लाई करते थे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि खानयार थाना पुलिस को ड्रग तस्करी से जुड़ी गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर एक वाहन को रोका गया, जिसकी तलाशी के दौरान भारी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपी श्रीनगर में ड्रग्स की सप्लाई करके बड़ी रकम कमा चुके थे। जब्त वाहन को भी ड्रग तस्करी से हुई कमाई से खरीदे जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने खानयार थाने में संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *