Pali Kotwali police caught a bike thief, 6 bikes recovered, February 4, 2026
![]()
पाली के कोतवाली थाना पुलिस की ओर से आरोपी की निशानदेही पर बरामद की गई चोरी की छह बाइक।
जॉब छूटने के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रहे 48 साल के का व्यक्ति चोर बन गया। दो महीने में 6 बाइक चुराई और जंगल में छुपा दी। लेकिन बेचने से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर उसकी पहचान की और उसकी निशानदेही पर जंगल में छुपाकर रखी ग
.
फैक्ट्री बंद हुई, काम छूटा, घर चलाने के लिए करने लगा चोरी
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले फैक्ट्री में मजदूरी करता था। कुछ महीने पहले फैक्ट्रियां बंद हो गईं, जिससे उसका काम छूट गया। लंबे समय तक रोजगार नहीं मिलने और घर चलाने की मजबूरी के चलते उसने बाइक चोरी करना शुरू कर दिया। हालांकि, चोरी की गई बाइक वह किसी को बेच नहीं पाया था।
दो अलग-अलग थानों में दर्ज हुई चोरी की रिपोर्ट
SP आदर्श सिंधु ने बताया- कोतवाली थाने में 29 जनवरी को मोहम्मद शरीफ पुत्र उस्मान मोमिनों का मदरसा ने रिपोर्ट दी थी कि 24 जनवरी 2026 की शाम घर के बाहर खड़ी उसकी बाइक चोरी हो गई।
इसी तरह 30 जनवरी 2026 को इस्माइल खान पुत्र जहुर मोहम्मद, निवासी नया गांव ने रिपोर्ट दी कि 19 जनवरी को नेहरू पार्क, पुराना बस स्टैंड क्षेत्र से उसकी बाइक चोरी हुई थी।
CCTV फुटेज से मिली लीड, आरोपी तक पहुंची पुलिस
लगातार बाइक चोरी की घटनाओं को देखते हुए कोतवाली थानाधिकारी रविन्द्र सिंह खिंची के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थलों के आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले, जिससे एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान हुई।
कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पुलिस सदर थाना क्षेत्र के निम्बाड़ा गांव निवासी 48 वर्षीय फिरोज पुत्र खिवंर खान तक पहुंची। पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी की वारदातें करना स्वीकार कर लिया।
जंगल में छुपाकर रखी थीं बाइक, छह बरामद
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर जंगल में छुपाकर रखी गई चोरी की छह बाइक बरामद कीं। आरोपी ने इनमें से दो बाइक कोतवाली थाना क्षेत्र और चार बाइक औद्योगिक थाना क्षेत्र से चोरी करना कबूल किया।

