Khejri felling banned in Bikaner-Jodhpur, saints break fast, environmentalists stand firm


खेजड़ी बचाओ-पर्यावरण बचाओ आंदोलन के चौथे दिन राज्य सरकार का प्रतिनिधिमंडल महापड़ाव स्थल पर पहुंचा। उद्योग राज्य मंत्री केके बिश्नोई ने मंच पर जाकर बताया कि राज्य सरकार ने बीकानेर और जोधपुर संभाग में खेजड़ी के पेड़ों की कटाई पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया

.

इससे पहले महापड़ाव पर आमरण अनशन वालों की संख्या 450 से बढ़कर 537 तक जा पहुंच गई। जसवंत सिंह, पब्बाराम बिश्नोई और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई के साथ मंच पर पहुंचे मंत्री ने संतों की मांग पर बीकानेर और जोधपुर संभाग में खेजड़ी की कटाई पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के आदेश मोबाइल पर मंगवाए और पढ़कर सुनाया। यह दोनों संभागीय आयुक्तों की ओर से जारी किए गए हैं। मंत्री ने आश्वस्त किया कि खेजड़ी के संरक्षण के लिए इसी विधानसभा सत्र में कठोर कानून लाया जाएगा। आंदोलन संयोजक परसराम बिश्नोई ने महापड़ाव और आमरण अनशन जारी रखने की बात कही है। -शेष पेज 9

बीकानेर फ्रंट पेज भी देखें

आदेश में चार बार संशोधन करना पड़ा : राज्य सरकार के निर्देश पर बीकानेर आैर जोधपुर के संभागीय आयुक्त ने अपने-अपने संभाग के जिला में खेजड़ी काटने पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए थे। यह आदेश मंत्री केके बिश्नोई को मोबाइल पर भेजे गए। बिश्नोई ने पढ़कर सुनाया तो अस्पष्ट लगे। संतों की बार-बार आपत्ति के कारण चार बार आदेश संशोधित किए गए।

अनशन खोलते संत।

मंच पर विवाद : मंच पर उस समय विवादास्पद हालात पैदा हो गए, जब पर्यावरण संरक्षण समिति के संयोजक रामगोपाल को एक संत ने उन्हें बीच में टोक दिया। दरअसल रामगोपाल ने सरकार के प्रतिनिधिमंडल के फैसले को पहले संघर्ष समिति की कोर कमेटी में रखने की बात कही तो संत नाराज हो गए। एक संत ने कहा आंदोलन शुरू करने के लिए संतों को आगे रखा था, इसलिए बात संतों से ही होनी चाहिए। कुछ देर के लिए माहौल गर्मा गया। अन्य संतों ने साथी संत के शब्दों को लेकर माफी भी मांगी। उसके बाद रामगोपाल को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया।

राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल को पर्यावरण प्रेमियों आैर संतों ने लंबा भाषण नहीं देने दिया। मंत्री केके बिश्नोई को संत सरजूदास महाराज ने बीच में टोकते हुए केवल खेजड़ी की बात करने कहा। मंत्री ने तत्काल हाथ जोड़ते हुए कहा कि दो संभागों की मांग थी, जो सरकार ने मान ली है। संतों ने जब नागौर की बात कही, तो मंत्री टाल गए। इससे पहले पब्बाराम बिश्नोई, जसवंत सिंह आैर बिहारीलाल बिश्नोई ने भी अपनी बात रखी। बिहारी बिश्नोई ने भाषण के बीच जैसे ही विष्णु बिश्नोई का जिक्र छेड़ना चाहता तो भीड़ ने विरोध किया। यह देख संतों ने भी साफ-साफ चेताया कि मंच पर केवल खेजड़ी की बात ही करें। विषय बदलने की कोशिश ना करें।

मंत्री केके बिश्नोई को भाषण के बीच संतों ने टोका

83 अनशनकारी गश खाकर गिरे, 9 को रेफर किया

महापड़ाव में पहुंचे मंत्री से पर्यावरण प्रेमी बोले- जब तक पूरे प्रदेश में कटाई पर रोक नहीं लगेगी आंदोलन जारी रहेगा

500 से ज्यादा पर्यावरण प्रेमी आमरण अनशन पर बैठे हैं। दिनभर में 83 अनशनकारी गश खाकर गिर गए, जिन्हें स्वयंसेवकों ने अस्थायी अस्पताल में पहुंचाया। ये एक घंटे बाद ही ड्रिप लगवाकर महापड़ाव पर बैठ जाते। जीव रक्षा संस्था के अध्यक्ष मोखराम बिश्नोई सहित 9 लोगों को पीबीएम हॉस्पिटल रैफर कर दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *