India Pakistan T20 WC 2026 Match Controversy; Suryakumar Yadav


स्पोर्ट्स डेस्क2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ शब्दों में टीम इंडिया का रुख स्पष्ट किया है। गुरुवार को मुंबई में कैप्टन्स डे के दौरान सूर्यकुमार ने कहा कि भारत की तरफ से खेलने को लेकर कभी कोई मना नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि खेलने से इनकार दूसरी ओर से किया गया है। सूर्यकुमार यादव ने कहा, हमारा माइंडसेट बिल्कुल साफ है। हमने खेलने के लिए मना नहीं किया है, उधर से मना किया गया है। ICC ने मैच का शेड्यूल तय किया है और हम खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हमारे टिकट बुक हैं और दिल्ली के बाद हम कोलंबो जा रहे हैं।

टी-20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान मुकाबला खेला जाना है। लेकिन पाकिस्तान ने 4 फरवरी को इस मैच के बायकॉट का ऐलान किया था।

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की यह फोटो कैप्टन्स डे इवेंट की है।

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की यह फोटो कैप्टन्स डे इवेंट की है।

पाकिस्तान ने बायकॉट किया था 4 दिन पहले एक फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने X पोस्ट में भारत से मैच का बॉयकॉट करने का ऐलान किया था। उसने यह फैसला बांग्लादेश के सपोर्ट में लिया था। क्योंकि, ICC ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से हटा दिया था। बांग्लादेश सुरक्षा का हवाला देकर अपने मैच भारत की बजाए श्रीलंका में कराने की मांग कर रहा रहा था। यह पूरा विवाद मुस्तफिजुर रहमान को IPL से हटाने के बाद शुरू हुआ। BCCI ने बांग्लादेश में हो रही हिंदुओं की हत्याओं के विरोध में रहमान को भारतीय लीग IPL से हटा दिया था।

दो शहरों में कैप्टन्स डे टी-20 वर्ल्ड कप का कैप्टन्स डे आज दो शहरों में हो रहा है। मुंबई में भारत, अफगानिस्तान, कनाडा, इंग्लैंड, इटली, नामीबिया, नेपाल, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड, साउथ अफ्रीका, अमेरिका और वेस्टइंडीज के कप्तानों ने हिस्सा लिया। वहीं, कोलंबो में कैप्टन्स डे में श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, नीदरलैंड, ओमान, पाकिस्तान, यूएई और जिम्बाब्वे की टीमों के कप्तान शामिल हुए।

भारत के 5, श्रीलंका के 3 वेन्यू पर टूर्नामेंट भारत में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम, नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम, कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम, चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टूर्नामेंट के मैच खेले जाएंगे। वहीं श्रीलंका में कोलंबो और कैंडी में मुकाबले होंगे। कोलंबो में आर प्रेमदासा और सिनहले स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम पर मैच खेले जाएंगे। टीम इंडिया मुंबई, दिल्ली, कोलंबो और अहमदाबाद में ग्रुप स्टेज के मैच खेलेगी।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *