Bikaner Khejri Andolan (Tree Cutting) Protest LIVE Photos Update


बीकानेर में ‘खेजड़ी बचाओ’ आंदोलन 2 फरवरी से चल रहा है। अनशन पर बैठे कई लोगों की तबीयत बिगड़ चुकी है।

बीकानेर में चल रहे ‘खेजड़ी बचाओ’ आंदोलन का असर होने लगा है। कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता मंत्री केके विश्नोई और राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत बिश्नोई गुरुवार सुबह करीब 11 बजे अनशन स्थल (बिश्नोई धर्मशाला) पर पहुंचे।

.

मंत्री केके विश्नोई ने कहा कि आप अनशन तोड़ दीजिए, हम लिखकर दे देंगे। मंच पर मौजूद संतों ने बिना लिखित आश्वासन के अनशन से उठने से इनकार कर दिया। जब केके विश्नोई मंच पर अपनी बात रख रहे थे, तभी संत सरजूदास बीच में खड़े हो गए। उन्होंने कहा- इधर-उधर की बात न करें। सीधा बताएं लिखित में देंगे या नहीं। यदि लिखित में नहीं देंगे तो हम अनशन पर बैठे हैं।

केके विश्नोई ने कहा- सरकार लिखित में देने को तैयार है। आप अनशन तोड़ दीजिए।

फलोदी विधायक के बयान पर भड़के आंदोलनकारी फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई ने अनशन तोड़ने की अपील की। इस दौरान उनका विरोध शुरू हो गया। आंदोलनकारियों ने हंगामा करते हुए कहा कि आश्वासन लिखित में दिया जाए। इस पर पब्बाराम विश्नोई ने कहा कि यदि किसी की जान को नुकसान हुआ, तो आपका, हमारा और सभी का मुंह खराब होगा। इस बयान से लोग और भड़क गए। वे नाराज हो गए और पब्बाराम को बैठ जाने के लिए कह दिया।

फोटो जैसलमेर के लाठी इलाके के धोली गांव की है। यहां रतनी देवी, बहू निरमा के साथ 3 फरवरी से अपने घर में अनशन पर हैं। बेटा राधेश्याम वन्यजीव प्रेमी था। 23 मई 2025 को एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

फोटो जैसलमेर के लाठी इलाके के धोली गांव की है। यहां रतनी देवी, बहू निरमा के साथ 3 फरवरी से अपने घर में अनशन पर हैं। बेटा राधेश्याम वन्यजीव प्रेमी था। 23 मई 2025 को एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

2 फरवरी से जारी है अनशन बीकानेर में कलेक्ट्रेट के पास पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में 2 फरवरी से अनशन की शुरुआत हुई थी। आज (गुरुवार) चौथे दिन भी अनशन जारी है। 2 फरवरी की रात को ही सभी आंदोलनकारी बिश्नोई धर्मशाला पहुंच गए थे। अब वहीं पर अनशन चल रहा है। बुधवार देर रात 4 अनशनकारियों को अस्थायी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

अनशन स्थल की PHOTOS….

गुरुवार दोपहर में पर्यावरण जीव रक्षा समिति के अध्यक्ष मुखराम धरणीया की हालत बिगड़ गई। उन्हें पीबीएम हॉस्पिटल रेफर किया गया।

गुरुवार दोपहर में पर्यावरण जीव रक्षा समिति के अध्यक्ष मुखराम धरणीया की हालत बिगड़ गई। उन्हें पीबीएम हॉस्पिटल रेफर किया गया।

बीकानेर में चल रहे ‘खेजड़ी बचाओ’ आंदोलन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हो रही हैं। राजस्थान के अलावा कई अन्य राज्यों से पर्यावरण प्रेमी पहुंचे हैं।

बीकानेर में चल रहे ‘खेजड़ी बचाओ’ आंदोलन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हो रही हैं। राजस्थान के अलावा कई अन्य राज्यों से पर्यावरण प्रेमी पहुंचे हैं।

अनशनस्थल पर मंत्री केके बिश्नोई और जसवंत सिंह बिश्नोई की मौजूदगी में 2 अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ गई। एक-एक कर दोनों बेहोश हो गए।

अनशनस्थल पर मंत्री केके बिश्नोई और जसवंत सिंह बिश्नोई की मौजूदगी में 2 अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ गई। एक-एक कर दोनों बेहोश हो गए।

‘खेजड़ी बचाओ’ आंदोलन में शामिल 21 अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ चुकी है।

‘खेजड़ी बचाओ’ आंदोलन में शामिल 21 अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ चुकी है।

कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता मंत्री केके विश्नोई और राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत बिश्नोई गुरुवार सुबह करीब 11 बजे अनशन स्थल पर पहुंचे।

कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता मंत्री केके विश्नोई और राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत बिश्नोई गुरुवार सुबह करीब 11 बजे अनशन स्थल पर पहुंचे।

खेजड़ी बचाने के लिए सास-बहू ने खाना-पानी छोड़ा; मां बोलीं- पेड़ों को बचाने बेटा सबसे आगे रहता था

पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए….



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *