5 साल की मासूम की मौत:कुछ दिन से बीमार थी, मां ने जहर देने का अंदेशा जताया, मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम
![]()
कोटा के रानपुर थाना इलाके में 5 साल की मासूम (कृष्णा) की मौत हो गई। पिता जीवराम ने बीमारी से मौत होना बताया, जबकि मां गायत्री ने हत्या की आशंका जताई। जिसके बाद पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। घटना देवनारायण योजना इलाके की है। गायत्री के चचेरे भाई कल्याण गुर्जर ने बताया की गायत्री के तीन बच्चों में कृष्णा दूसरे नंबर की थी। कृष्णा के पिता कोटा से बाहर मजदूरी करते है। गायत्री व उसकी ननद के बीच छोटी मोटी बातों पर अक्सर झगड़ा होता रहता था। कुछ दिन पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद गायत्री तीनों बच्चों को घर पर छोड़कर (1 फरवरी) अपने पीहर नसीराबाद (अजमेर) चली गई। 4 फरवरी को ससुराल पक्ष ने गायत्री को फोन किया ओर कृष्णा की मौत के बारें में बताया। जिसके बाद वो कोटा पहुंची। गायत्री को शक है की उसकी बेटी को किसी ने जहर दिया है। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सच्चाई सामने आ जाएगी। गायत्री ने बताया की उसकी बेटी बिल्कुल ठीक थी। 4 फरवरी को काका ससुर ने फोन पर कृष्णा की मौत के बारें में बताया। जिसके बाद अजमेर से वापस कोटा लौटी। मेरी बेटी को किसी ने जहर दिया है। रानपुर थाना हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह ने बताया की 4 फरवरी की सुबह 11 बजे करीब परिजन बच्ची को न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाए थे। दोपहर 12 बजे करीब बच्ची की मौत की सूचना मिली। पिता जीवराम ने रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया की बेटी कृष्णा बीमार थी। उसे पीलिया था। बीमारी के कारण उसकी मौत हुई है। लेकिन पत्नी को बेटी कृष्णा की मौत पर संदेह है। जीवराम की रिपोर्ट पर शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामले की जांच की जाएगी।
Source link

