17 लोगों का DNA टेस्ट, उनमें पिता ही रेपिस्ट निकला:मुंबई में मूक-बधिर युवती से रेप मामले में खुलासा; पांच महीने की प्रेग्नेंट थी




मुंबई के कफ परेड इलाके में एक 20 वर्षीय दिव्यांग युवती से दुष्कर्म और उसे गर्भवती किए जाने का मामला सामने आया है। DNA जांच में भ्रूण से संबंध की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने युवती के पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह मामला सितंबर 2025 में सामने आया था, जब युवती ने पेट में तकलीफ की शिकायत अपनी दादी से की। इशारों के जरिए उसने पेट में अजीब हरकत महसूस होने की बात बताई। इसके बाद उसे मुंबई के कामा एंड अल्बलेस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मेडिकल जांच में उसके पांच महीने की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। शुरुआत में युवती के बोल और सुन न पाने की वजह से बयान दर्ज करने में दिक्कत आई। पुलिस ने उसके पिता से पूछताछ की, लेकिन उन्होंने किसी भी तरह के यौन शोषण से इनकार किया और गर्भ ठहरने के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। उन्होंने शिकायत दर्ज कराने से भी इनकार कर दिया। काउंसलिंग के बाद युवती ने शिकायत दर्ज कराई। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया और एक नाबालिग को हिरासत में लिया। मामले की जांच के दौरान कुल 17 संदिग्धों के DNA और रक्त नमूने लिए गए। 27 जनवरी को आई लैब रिपोर्ट में केवल एक DNA सैंपल का मिलान हुआ, जो युवती के पिता का था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि दुष्कर्म की घटनाएं मार्च से सितंबर 2025 के बीच हुईं। मामले में 22 सितंबर 2025 को औपचारिक केस दर्ज किया गया था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *