होटल में जेसीबी से तोड़फोड़ के दो आरोपी पकड़े:आपसी विवाद के बाद बाप-बेटों ने जेसीबी से होटल और वाहनों में की थी तोड़फोड़




नागौर हाईवे पर भवाद फांटा से पहले स्थित एक होटल में जेसीबी से तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। करवड़ थानाधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। ये है मामला दरअसल, मंगलवार देर रात को आरोपियों ने होटल केआगे का हिस्सा तोड़ दिया। साथ ही वहां खड़े वाहनों को भी जेसीबी चलाकर क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। होटल संचालक की तरफ से करनाराम ने मालाराम श्याम और प्रेमदास आदि के खिलाफ रिपोर्ट दी थी। थानाधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि विनायकपुरा निवासी जालाराम नागौर हाईवे पर धरती माता नाम से होटल चलाता है। उसकी मालाराम से किसी बात पर कहासुनी हो गई। इसी का बदला लेने के लिए मंगलवार देर रात मालाराम, उसका बेटा श्याम, प्रेमदास गोस्वामी और 4-5 अन्य लोग जेसीबी लेकर होटल पहुंचे। जहां उन्होंने पहले जेसीबी से होटल के आगे लगा टिन शेड और चाय की बनी दुकान को नुकसान पहुंचाया। दो आरोपी पकड़े थानाधिकारी परमेश्वरी ने बताया – सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर देर रात ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। बुधवार सुबह 6 बजे आरोपी मालाराम (50) को पकड़ लिया गया था। आज संत प्रेमदास वैष्णव को गिरफ्तार किया गया है। श्याम सहित अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। ग्राहकों से भी की मारपीट होटल संचालक जितेंद्र ने घटना के बारे ने कहा – मंगलवार रात 10:40 बजे की बात है। मेरे अंकल करनाराम, भांजा श्याम और छोटा भाई संजय होटल पर थे। अचानक मालाराम जेसीबी लेकर आया। स्कार्पियो को उठाकर पटककर क्षतिग्रस्त कर दिया। उसका इरादा था कि स्कार्पियो में जितेंद्र है। मुझे मारने की नियत से टक्कर मारी। होटल के बाहर तोड़ फोड़ की। संत प्रेमदास वैष्णव पिक-अप लेकर आया था। जिसमें करीब 10 से 15 बदमाश थे। गाड़ी से उतरते ही बदमाशों ने होटल में घुस स्टाफ और ग्राहकों से मारपीट की। एक ग्राहक अपना ट्रेलर लेकर आया था। जो चाय पीने रुका था। उस पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *