सब्जियों के ठेले में निकला 3 फीट लंबा सांप:ग्राहकों की सूझबूझ से टला हादसा, स्नेक कैचर ने किया रेस्क्यू




कोटा के थर्मल चौराहे प्लांट गेट पर एक सब्जी विक्रेता के ठेले में सब्जियों के बीच करीब तीन फीट लंबा सांप बैठा मिला। घटना उस वक्त सामने आई जब सब्जी खरीदने आए ग्राहक सब्जियां छांट रहे थे। अचानक सब्जियों के बीच सांप नजर आते ही ग्राहक घबरा गए और तुरंत पीछे हट गए। इसके बाद सब्जी विक्रेता को इसकी सूचना दी गई। सब्जी विक्रेता रामचंद्र ने तत्काल स्नेक कैचर गोविंद शर्मा को मौके पर बुलाया। सूचना मिलते ही गोविंद शर्मा मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक सब्जियों के बीच छिपे सांप को रेस्क्यू किया। स्नेक कैचर ने बताया कि यह करीब तीन फीट लंबा वाटर स्नेक था, जो नॉन-पॉइजनस यानी विषहीन प्रजाति का होता है। गोविंद शर्मा ने बताया कि हालांकि यह सांप जहरीला नहीं होता, लेकिन इसके काटने से संक्रमण का खतरा हो सकता है, इसलिए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित रूप से जंगल क्षेत्र में पानी के पास छोड़ दिया गया। इस पूरे मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को भी दे दी गई है। घटना के बाद सब्जी विक्रेता ने राहत की सांस ली और समय पर रेस्क्यू होने से एक हादसा भी टल गया। वन्यजीव विशेषज्ञों ने भी लोगों से अपील की है कि ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत विशेषज्ञों को सूचना दे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *